Responsive Scrollable Menu

Rampur के Jauhar University ध्वस्तीकरण मामले की सुनवाई टली, अगली तारीख 25 अगस्त तय

रामपुर के बहुचर्चित जौहर विश्वविद्यालय मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी। जौहर विश्वविद्यालय के अधिवक्ता जुनैद एजाज़ ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके प्रार्थना पत्र पर आंशिक सुनवाई हुई जिसमें परिसर के 14 ब्लॉक 2008 में और 13 ब्लॉक 2009 में निर्माणाधीन थे, जबकि जिला पंचायत रामपुर ने 7 जनवरी 2012 को नक्शा बनवाने की अनिवार्यता का प्रस्ताव पारित किया था।

उन्होंने उस समय का मास्टर प्लान, रामपुर विकास प्राधिकरण की नियमावली, संबंधित नक्शे न्यायालय में प्रस्तुत करने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त अन्य बिंदुओं पर भी सरकारी अधिवक्ता और विश्वविद्यालय के अधिवक्ता के बीच बहस हुई, लेकिन बहस पूरी नहीं हो सकी। अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारिख तय की गई है।

जौहर विश्वविद्यालय के भवनों को बचाने के लिए पिछले दिनों कई सामाजिक संगठनों, शिक्षक संगठनों, छात्र समूहों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने विरोध दर्ज कराया था। इन संगठनों का कहना था कि विश्वविद्यालय के भवनों को गिराने से हजारों छात्रों और शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से अपील की थी कि किसी भी कार्रवाई से पहले सभी कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जाए।

Continue reading on the app

ED ने PSIEC पूर्व अफसरों के 4.01 करोड़ रुपये के बैंक खाते फ्रीज किए

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले सप्ताह पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम (पीएसआईईसी) के दो सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ धन शोधन के एक मामले के तहत की गई छापेमारी के दौरान करीब चार करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि के लेन-देन पर रोक लगा दी। यह जांच निगम के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक सुरिंदर पाल सिंह और पूर्व महाप्रबंधक जसविंदर सिंह रंधावा द्वारा अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य सहयोगियों के नाम पर औद्योगिक भूखंडों के कथित तौर पर वैध आवंटन से जुड़ी है। ईडी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 12.15 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई।

एजेंसी ने बताया कि इसके अलावा सिंह और रंधावा के बैंक खातों में जमा 4.01 करोड़ रुपये की राशि के लेन-देन पर रोक लगा दी गई। ईडी ने दावा किया कि अधिकारियों ने “भारी रिश्वत” के बदले “अवैध” भूखंड आवंटित किए गये। एजेंसी के अनुसार, रिश्वत की रकम अधिकारियों को सीधे या परोक्ष रूप से नकद लेन-देन और कई बार में किये गये भुगतान के जरिए मिली।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी से लेकर अभिषेक शर्मा तक... 7 लेफ्ट हैंड क्रिकेटर्स, जो बन चुके हैं भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर

7 left hand cricketers Indian cricket future: आज के दौर में टीम इंडिया में लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों का दबदबा और क्रेज पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है. जब मैदान पर कोई वामहस्त बल्लेबाज क्रीज पर उतरता है, तो गेंदबाजों की रणनीति से लेकर कप्तान की फील्डिंग तक सब कुछ बदल जाता है. वैभव सूर्यवंशी जैसे 'जेन-अल्फा' के सबसे युवा सितारे से लेकर ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में गदर मचा रहे स्थापित दिग्गजों तक.आज भारतीय क्रिकेट के पास ऐसे लेफ्ट-हैंडर खिलाड़ियों की एक बेहद आक्रामक फौज मौजूद है, जो विरोधी टीमों के पसीने छुड़ा देती है. Thu, 13 Aug 2026 21:39:29 +0530

  Videos
See all

Breaking News | Ambala में गुरुद्वारा विवाद पर बवाल! हाईवे जाम, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T18:14:33+00:00

Parliament Monsoon Session | Rahul Gandhi | PM Modi | Amit Shah | Times Now Navbharat news |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T18:08:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers