A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, द्विपक्षीय बातचीत जारी रखने का किया आह्वान

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में दक्षिण अफ्रीका के उपराष्ट्रपति शिपोकोसा पॉलस माशातिले से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार में बढ़ोतरी पर जोर दिया।

Continue reading on the app

भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए मुल्लांपुर पहुंची टीम, कप्तान शुभमन गिल नहीं आए नजर, जानिए कारण

भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से मुल्लांपुर में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल अब तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। दरअसल यह खबर उस समय सामने आई है जब टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मुल्लांपुर पहुंच चुके हैं और अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। वहीं टीम के उपकप्तान केएल राहुल सहित अन्य प्रमुख खिलाड़ी आयोजन स्थल पर पहुंच गए हैं, लेकिन कप्तान की अनुपस्थिति ने प्रशंसकों और टीम प्रबंधन दोनों को चौंका दिया है।

दरअसल मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है, जिसके लिए कुछ भारतीय खिलाड़ी पहले ही वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। उपकप्तान केएल राहुल के अलावा टीम के अन्य सदस्य भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। हालांकि, शुभमन गिल की गैरमौजूदगी एक बड़ा सवाल बन गई है। यह भी बताया गया है कि कप्तान शुभमन गिल सहित साई सुदर्शन, प्रसिद्ध कृष्णा, देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी 3 जून को मुल्लांपुर पहुंचेंगे। इन खिलाड़ियों में गुजरात टाइटंस के कई सदस्य शामिल हैं, जिनके देरी से पहुंचने की एक खास वजह सामने आई है। दरअसल, आईपीएल 2026 के फाइनल मैच के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में आग लगने की घटना हुई थी। संभव है कि इस अप्रत्याशित घटना के कारण गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले खिलाड़ी समय पर यात्रा नहीं कर पाए हों और इसी वजह से उनकी टीम के साथ जुड़ने में देरी हो रही है।

क्या हो सकता है कारण?

वहीं इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के भी कई खिलाड़ी अब तक मुल्लांपुर नहीं पहुंचे हैं। यह भी गौर करने वाली बात है कि मोहम्मद सिराज सहित कुछ भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्हें पर्याप्त आराम का समय नहीं मिल पाया है। ऐसे में यह भी एक कारण हो सकता है कि वे सीधे टीम से जुड़ने के बजाय कुछ और समय ले रहे हों। एक हालिया अपडेट के अनुसार, 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड के अलावा 6 अन्य खिलाड़ी भी मुल्लांपुर पहुंचे हैं, जिनमें जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी भी शामिल हैं। यह अतिरिक्त खिलाड़ी टीम की तैयारियों को और मजबूत करने में मदद करेंगे और जरूरत पड़ने पर स्टैंडबाय के तौर पर भी काम आ सकते हैं।

6 जून से मुल्लांपुर में शुरू होगा मैच

दूसरी ओर, अफगानिस्तान की टीम अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए 27 मई को ही भारत आ गई थी। टीम भारत में अपनी रणनीति पर काम कर रही है और टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही है। हालांकि, अफगानिस्तान के लिए एक बड़ी खबर यह है कि उनके प्रमुख स्पिनर राशिद खान टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। वह वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम के साथ जुड़ेंगे, लेकिन टेस्ट मुकाबले में उनकी कमी जरूर खलेगी।

भारत का टेस्ट स्क्वाड इस प्रकार है: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

अफगानिस्तान का टेस्ट स्क्वाड भी घोषित हो चुका है: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी।

Continue reading on the app

  Sports

Indonesia Open 2026: आयुष शेट्टी प्री क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग मैच से हटे

Indonesia Open 2026: भारतीय शटलर आयुष शेट्टी ने शानदार वापसी करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. 21 वर्षीय आयुष ने दुनिया के 15वें नंबर के चीनी खिलाड़ी होंग यांग चेंग को 8-21, 22-20, 21-15 से हराया. पहला गेम बुरी तरह गंवाने के बाद आयुष ने दूसरे गेम में 11-15 से पिछड़ने के बावजूद दमदार वापसी की. Wed, 3 Jun 2026 20:53:53 +0530

  Videos
See all

Delhi में सभी बार और होटल का ऑडिट होना चाहिए #shorts #delhifirenews #malviyanagar #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T17:08:52+00:00

Weather Update । Delhi-UP-Bihar समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T17:09:39+00:00

Ghazipur Encounter Live Updates: गाजीपुर में मुठभेड़, कुख्यात अपराधी ढेर! | UP Police| Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T17:06:08+00:00

News Ki Pathshala | TMC Crisis: Mamata Banerjee को बाहर निकाल देगा टीएमसी का बागी गुट? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T17:07:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once