‘भारत भाग्य विधाता’ ट्रेलर लॉन्च पर कंगना रनौत ने बताया फिल्म का टाइटल कैसे मिला, इस एक्टर को दिया क्रेडिट
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. ट्रेलर में एक ऐसी कहानी दिखाई गई है जो वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है. कहानी उस कठिन रात की है जब शहर आतंक के साये में था, लेकिन अस्पताल में काम करने वाले नर्स, वार्ड बॉय और अन्य कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना 400 से ज्यादा लोगों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई. फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत एक नर्स की भूमिका निभा रही हैं. यह फिल्म उन लोगों को सम्मान देने की कोशिश करती है, जो अक्सर पर्दे के पीछे रहकर अपना कर्तव्य निभाते हैं.
फिल्म का नाम कैसे पड़ा?
ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना रनौत ने फिल्म के नाम से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि शुरुआत में फिल्म का नाम "नर्सेस ऑफ कामा" रखा गया था. लेकिन जब उन्होंने पूरी कहानी सुनी तो उन्हें लगा कि यह सिर्फ एक अस्पताल की कहानी नहीं, बल्कि पूरे देश की एकजुटता, सेवा और मानवता की कहानी है. इसलिए उन्होंने फिल्म का नाम "भारत भाग्य विधाता" रखने का सुझाव दिया. हालांकि यह नाम पहले से अभिनेता जॉन अब्राहम के पास पंजीकृत था. कंगना ने उन्हें फोन किया और फिल्म के लिए यह टाइटल मांगा. कंगना के मुताबिक, जॉन अब्राहम ने बिना किसी शुल्क के एक ही दिन में यह टाइटल उन्हें दे दिया.
अस्पताल के कर्मचारियों की बहादुरी पर फोकस
फिल्म की पूरी कहानी एक अस्पताल के अंदर घटित होती है. जब बाहर अफरा-तफरी और डर का माहौल था, तब अस्पताल का स्टाफ अपने काम पर डटा रहा. नर्स, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड, लिफ्ट ऑपरेटर और प्रशासनिक कर्मचारी सभी ने अपनी जिम्मेदारियां निभाईं. कंगना ने कहा कि मेडिकल ट्रेनिंग दी जा सकती है, लेकिन बहादुरी सिखाई नहीं जा सकती. संकट के समय लोगों की मदद करना और अपने कर्तव्य को सबसे ऊपर रखना ही असली साहस है.
VIDEO | At the trailer launch event of movie 'Bharat Bhagya Vidhata' in Mumbai, actress and BJP leader Kangana Ranaut (@KanganaTeam) says, "When the script came to me, I was hurt, as something of that sort that happened, I feel that where people die, the incidents are widely… pic.twitter.com/vn7LabVdeE
— Press Trust of India (@PTI_News) June 2, 2026
12 जून को होगी फिल्म रिलीज
डॉ. जयंतीलाल गडा (PEN Studios) द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण PEN Studios, मणिकर्णिका फिल्म्स और परम्हंस क्रिएशन्स ने किया है. फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Mumbai, Maharashtra: On the trailer launch of the film 'Bharat Bhagya Vidhata', actress and BJP MP Kangana Ranaut says, "There is depth and thought behind it. The title 'Bharat Bhagya Vidhata' is dedicated to our labourers, and I think that really touched us. That is why we… pic.twitter.com/202Ct9uC12
— IANS (@ians_india) June 2, 2026
फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलर, सुहिता थट्टे, रसीका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें- 'अपनी खूबसूरती का इस्तेमाल करो...' नेशनल क्रश गिरिजा ओक से कंगना रनौत ने की ऐसी गुजारिश, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
सूर्या को आखिर हुआ क्या है? IPL के बाद अब लोकल टूर्नामेंट में हुए फ्लॉप, इंग्लैंड दौरे से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन
Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के टी20 कप्तान कप्तान सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. सूर्या लंबे समय से बेहद ही खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. पिछले करीब 2 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्या का बल्ला उम्मीद के मुताबिक चला नहीं है. हाल में खत्म हुई आईपीएल 2026 में भी सूर्या का बुरा हाल रहा और उनका बल्ला खामोश रहा. अब हालत ऐसी हो गई है कि भारतीय टी20 कप्तान का बल्ला लोकट टूर्नामेंट में भी नहीं चल रहा है. मुंबई टी20 लीग में सूर्यकुमार यादव फ्लॉप हो गए हैं. इस लीग में सूर्या सिर्फ 19 रन बनाकर चलते बने. ऐसे में इंग्लैंड दौरे से पहले सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है.
मुंबई टी20 लीग में भी खामोश रहा सूर्या का बल्ला
सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 के बाद मुंबई टी20 लीग में खेल रहे हैं. वो ट्रायंफ्स नाइट्स फ्रेंचाइजी टीम का हिस्सा हैं. मंगलवार, 2 जून को ट्रायंफ्स नाइट्स ने अपना पहला मुकाबला नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के खिलाफ खेला. इस मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रायंफ्स नाइट्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही. टीम ने 20 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने उतरे. टीम को सूर्या से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी.
19 रन बनाकर आउट हुए सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार ने शुरुआत तो अच्छी की. उन्होंने आते ही कुछ बाउंड्री लगाए, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. उन्हें राहुल सावंत ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. सूर्या 11 गेंद पर 19 रन बनाकर चलते बने. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका निकला. सूर्या को अपनी फॉर्म में वापसी करने का अच्छा मौका था, लेकिन वो भुना नहीं पाए. अब देखने वाली बात है कि मुंबई टी20 लीग में आगे सूर्या का प्रदर्शन कैसा रहता है.
???? Indian International Players & IPL Stars Performance in Mumbai T20 League ????????
— cricketplusmeme (@cricketplusmem_) June 2, 2026
????Batters Performance :-
Sarfaraz Khan :- 28 Runs (19 Balls) | SR 147 ????
Ajinkya Rahane :- 24 Runs (14 Balls) | SR 171
Suryakumar Yadav :- 19 Runs (11 Balls) | SR 172 ????
Tanush Kotian :- 30… pic.twitter.com/8N63WfauGw
आईपीएल 2026 में भी नहीं चल्ला सूर्यकुमार यादव का बल्ला
आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन खराब रहा. उन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 270 रन बनाए. उन्होंने 20.76 के औसत और 147.54 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उनका हाईस्कोर 60 का रहा. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतक निकला. इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्या 41वें नंबर पर रहे. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सूर्या का प्रदर्शन कितना खराब रहा है. सूर्या वो बल्लेबाज हैं जो कुछ ही पल में मैच का रुख बदल देते थे, लेकिन अब उनकी फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन भी बढ़ा दी है.
इंग्लैंड दौरे से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन
भारतीय टीम इसी महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी. टीम इंडिया का यह दौरा 1 जुलाई से शुरू होगी और 19 जुलाई तक चलेगा. जहां 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के टी20 कप्तान हैं. ऐसे में उनका खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए टेंशन वाली बात है. सूर्या चाहेंगे कि इंग्लैंड दौरे से पहले वो अपनी फॉर्म में वापसी कर लें. अब देखने वाली बात होगी कि सूर्या की फॉर्म में वापसी कब होती है.
यह भी पढ़ें: Explainer: क्रिकेट में कैसे आया था डकवर्थ लुइस नियम? जानें कैसे करता है काम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















