Viral News: शुभेंदु के जनता दरबार में महिला अपने पति को पीठ पर लादकर लाई, बोली-पिछली सरकार से नहीं मिली थी मदद
Suvendu Adhikari Janta Darbar: कोलकाता के साल्ट लेक में मौजूद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यालय में ‘जनता दरबार’ लगा. पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जनता की फरियाद को सुना. इसक बीच एक ऐसा वक्या सामने आया, जिसने यहां पर मौजूद लोगों को भावुक कर दिया. जनता दरबार में सुंदरबन से आई एक महिला अपने दिव्यांंग पति को पीठ पर लेकर आई. उसने दरबार में न्याय की गुहार लगाई. घटना का वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.
जानें क्या है मामला
पीड़ित परिवार सुंदरबन इलाके का निवासी है. पीड़ित व्यक्ति, संन्यासी मंडल, शारीरिक रूप से अक्षम (दिव्यांग) हैं. उसके पास चलने-फिरने का साधन नहीं था. इसके साथ उसे सरकारी योजनाओं का कोई लाभ भी नहीं मिल रहा था. ऐसे में पत्नी उन्हें अपनी पीठ पर लादकर साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचीं. यहां पर जनता दरबार लगा हुआ था.
बताचीत में पति ने कहा, "मैं सुंदरबन से आया हूं. मैं पूरी तरह असहाय हूं और मुझे एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (तिपहिया साइकिल) की सख्त आवश्यकता है. उनकी पत्नी को सरकार की 'लक्ष्मी भंडार' योजना से भी किसी तरह का लाभ नहीं मिला है. दिव्यांग होने के नाते उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने लिए एक पक्के मकान की गुहार लगाई है. सीएम ने आश्वासन दिया कि आने वाले सात दिनों के अंदर इस समस्या को सुलझा लिया जाएगा.
सीएम ने तुरंत लिया एक्शन
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने महिला के इस संघर्ष और पीड़ित परिवार के हालात को देखकर तुरंत मामले का संझान लिया है. उन्होंने पीड़ित संन्यासी मंडल को यह भरोसा दिलाया कि उनकी मांग पर तुरंत कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश परिवार को आश्वस्त किया कि सात दिनों के अंदर रहने के लिए मकान और आवश्यक सरकारी सुविधा को मुहैया कराया जाए.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Sanyasi Mandal says, "I have come from the Sunderbans. I am helpless and in need of an electric vehicle. She (his wife) did not receive any benefits from Lakshmir Bhandar, and as a person with a disability, I went up to the stage to request a house… https://t.co/WypeHvBRr4 pic.twitter.com/sGMHuONrFR
— ANI (@ANI) June 2, 2026
उन्होंने ऐलान किया कि सीएम हर सोमवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक साल्ट लेक पार्टी कार्यालय में उपस्थित होकर लोगों की फरियाद सुनेंगे. इस सप्ताह कैबिनेट के विस्तार और नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की वजह से यह पहली जनता दरबार लगाया गया था. इस बार सोमवार के बजाय मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया. यहां पर सीएम खुद जनसमस्याओं को सुनने पहुंचे.
आम नागरिकों ने की शिकायतें
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को अपना तीसरा साप्ताहिक जनता दरबार लगाया था. इसमें बड़ी संख्या में मरीजों, कलाकारों, पेशेवरों और आम नागरिकों ने पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं. इस दौरान नए मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. यहां साल्ट लेक स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में काफी भीड़ आई. इससे इमारत के करीब काफी जन सैलाब देखने को मिला.
'अपनी खूबसूरती का इस्तेमाल करो...' नेशनल क्रश गिरिजा ओक से कंगना रनौत ने की ऐसी गुजारिश, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
Kangana Ranaut- Girija Oak: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में हैं. इस फिल्म के कहानी 26/11 मुंबई आतंकी हमले से जुड़ी बताई जा रही है. इसमें कामा अस्पताल के कर्मचारियों के साहस और स्ट्रगल की सच्ची स्टोरी दिखाई जाएगी. यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन उससे पहले कंगना रनौत और इस फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस गिरिजा ओक (Girija Oak) का इंटरव्यू सामने आया है. इस दौरान अचानक टॉपिक गिरीजा की सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी और उन्हें मिले 'नेशनल क्रश' टैग पर पहुंच गया. इस दौरान कंगना ने गिरीजा ऐसी गुजारिश कर दी, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं-
गिरिजा ओक 'ब्लू साड़ी गर्ल' से 'नेशनल क्रश' कैसे बनीं?
दरअसल, पिछले साल 2025 में एक्ट्रेस गिरिजा ओक ने एक इंटरव्यू दिया था. जिसमें वह नीली साड़ी पहनी नजर आई थीं. इस दौरान उनके इंटव्यू के कई छोटे-छोटे क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए और इंटरनेट यूजर्स ने उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की थी. इसके बाद कई लोग उन्हें 'ब्लू साड़ी गर्ल' और 'नेशनल क्रश' कहने लग गए थे. अब जब इंटरव्यू के दौरान जब इसी टॉपिक पर बात होने लगी तो कंगना रनौत ने भी कहा, 'ये ब्लू साड़ी वाला मामला क्या है? मैंने भी इसके बारे में सुना है.' इसके बाद गिरिजा ने बताया कि वह इस टैग को अपनी अचीवमेंट नहीं नहीं मानतीं. उनके मुताबिक, ये पॉपुलैरिटी सोशल मीडिया की वजह बढ़ी है.
'मेरी खूबसूरती मेरी अचीवमेंट नहीं है'
कंगना रनौत के संग दिए इंटरव्यू में गिरिजा ने साफ कहा कि उन्हें नहीं लगता कि 'नेशनल क्रश' कहलाना उनकी कोई पर्सनल अचीवमेंट है. गिरीजा के मुताबिक, 'लोग मेरे लुक्स को लेकर लगातार कमेंट कर रहे थे, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें मेरी कोई अचीवमेंट नहीं है. यह मेरे जीन्स की वजह से है. मैं जिस तरह की दिखती हूं. उससे मैंने कुछ हासिल नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: Explainer: क्या है रामचरण की Peddi की कहानी? फिल्म की स्टार कास्ट, बजट, फीस से लेकर जानें सबकुछ
कंगना रनौत ने गिरिजा ओक से क्यों की गुजारिश
इस बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने गिरिजा को लेकर रिएक्शन दिया. उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि आप मेरी फिल्म में हो. प्लीज अपनी खूबसूरती का इस्तेमाल करके फिल्म प्रमोट करो.' कंगना की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग मुस्कुरा पड़े. इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने भी कहा कि गिरीजा शायद अपनी पॉपुलैरिटी को लेकर जरूरत से ज्यादा हंबल हो रही हैं. इस गिरिजा ने कहा कि किसी चीज को नेशनल लेवल का कहने के लिए कोई प्रूफ तो होना चाहिए. कंगना का नेशनल लेवल पर पहचान बनाना पूरी तरह तर्कसंगत है, लेकिन मुझे नेशनल क्रश कहे जाने की कोई मान्यता नहीं है.
'भारत भाग्य विधाता' में साथ नजर आएंगी दोनों एक्ट्रेस
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत और गिरीजा ओक जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में साथ नजर आने वाली हैं. मनोज तापड़िया के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल के कर्मचारियों की वीरता पर बेस्ड है. फिल्म में कंगना एक साहसी और इंजर्ड नर्स की रोल निभा रही हैं, जो मुश्किल हालात में भी हिम्मत नहीं हारती. फिल्म में गिरीजा ओक के अलावा स्मिता तांबे, ईशा डे, प्रिया बेर्डे और आशा शेलार भी अहम किरदार में दिखाई देंगी. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को इससे बहुत उम्मीदे हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि क्या कंगना रनौत और गिरिजा ओक की जोड़ी बड़े पर्दे कमाल दिखा पाती है या नहीं.






















