'अपनी खूबसूरती का इस्तेमाल करो...' नेशनल क्रश गिरिजा ओक से कंगना रनौत ने की ऐसी गुजारिश, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
Kangana Ranaut- Girija Oak: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में हैं. इस फिल्म के कहानी 26/11 मुंबई आतंकी हमले से जुड़ी बताई जा रही है. इसमें कामा अस्पताल के कर्मचारियों के साहस और स्ट्रगल की सच्ची स्टोरी दिखाई जाएगी. यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन उससे पहले कंगना रनौत और इस फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस गिरिजा ओक (Girija Oak) का इंटरव्यू सामने आया है. इस दौरान अचानक टॉपिक गिरीजा की सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी और उन्हें मिले 'नेशनल क्रश' टैग पर पहुंच गया. इस दौरान कंगना ने गिरीजा ऐसी गुजारिश कर दी, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं-
गिरिजा ओक 'ब्लू साड़ी गर्ल' से 'नेशनल क्रश' कैसे बनीं?
दरअसल, पिछले साल 2025 में एक्ट्रेस गिरिजा ओक ने एक इंटरव्यू दिया था. जिसमें वह नीली साड़ी पहनी नजर आई थीं. इस दौरान उनके इंटव्यू के कई छोटे-छोटे क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए और इंटरनेट यूजर्स ने उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की थी. इसके बाद कई लोग उन्हें 'ब्लू साड़ी गर्ल' और 'नेशनल क्रश' कहने लग गए थे. अब जब इंटरव्यू के दौरान जब इसी टॉपिक पर बात होने लगी तो कंगना रनौत ने भी कहा, 'ये ब्लू साड़ी वाला मामला क्या है? मैंने भी इसके बारे में सुना है.' इसके बाद गिरिजा ने बताया कि वह इस टैग को अपनी अचीवमेंट नहीं नहीं मानतीं. उनके मुताबिक, ये पॉपुलैरिटी सोशल मीडिया की वजह बढ़ी है.
'मेरी खूबसूरती मेरी अचीवमेंट नहीं है'
कंगना रनौत के संग दिए इंटरव्यू में गिरिजा ने साफ कहा कि उन्हें नहीं लगता कि 'नेशनल क्रश' कहलाना उनकी कोई पर्सनल अचीवमेंट है. गिरीजा के मुताबिक, 'लोग मेरे लुक्स को लेकर लगातार कमेंट कर रहे थे, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें मेरी कोई अचीवमेंट नहीं है. यह मेरे जीन्स की वजह से है. मैं जिस तरह की दिखती हूं. उससे मैंने कुछ हासिल नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: Explainer: क्या है रामचरण की Peddi की कहानी? फिल्म की स्टार कास्ट, बजट, फीस से लेकर जानें सबकुछ
कंगना रनौत ने गिरिजा ओक से क्यों की गुजारिश
इस बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने गिरिजा को लेकर रिएक्शन दिया. उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि आप मेरी फिल्म में हो. प्लीज अपनी खूबसूरती का इस्तेमाल करके फिल्म प्रमोट करो.' कंगना की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग मुस्कुरा पड़े. इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने भी कहा कि गिरीजा शायद अपनी पॉपुलैरिटी को लेकर जरूरत से ज्यादा हंबल हो रही हैं. इस गिरिजा ने कहा कि किसी चीज को नेशनल लेवल का कहने के लिए कोई प्रूफ तो होना चाहिए. कंगना का नेशनल लेवल पर पहचान बनाना पूरी तरह तर्कसंगत है, लेकिन मुझे नेशनल क्रश कहे जाने की कोई मान्यता नहीं है.
'भारत भाग्य विधाता' में साथ नजर आएंगी दोनों एक्ट्रेस
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत और गिरीजा ओक जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में साथ नजर आने वाली हैं. मनोज तापड़िया के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल के कर्मचारियों की वीरता पर बेस्ड है. फिल्म में कंगना एक साहसी और इंजर्ड नर्स की रोल निभा रही हैं, जो मुश्किल हालात में भी हिम्मत नहीं हारती. फिल्म में गिरीजा ओक के अलावा स्मिता तांबे, ईशा डे, प्रिया बेर्डे और आशा शेलार भी अहम किरदार में दिखाई देंगी. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को इससे बहुत उम्मीदे हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि क्या कंगना रनौत और गिरिजा ओक की जोड़ी बड़े पर्दे कमाल दिखा पाती है या नहीं.
IND vs AFG सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, पूर्व लेग स्पिनर को बनाया नया बॉलिंग कोच
IND vs AFG: भारतीय टीम इस महीने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज से पहले बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान किया है. दरअसल BCCI ने भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पिनर साईराज बहुतुले को टीम इंडिया का नया स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. वो मुल्लांपुर में होने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से टीम इंडिया में नई स्पिन बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. टेस्ट ही नहीं बल्कि तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में भी साईराज बहुतुले भारतीय स्पिनर्स के साथ मिलकर काम करेंगे.
भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पिन ऑलराउंडर साईराज बहुतुले को कोचिंग में अच्छा खासा अनुभव है. इसी सीजन आईपीएल 2026 में साईराज बहुतुले पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच थे. इससे पहले आईपीएल में वो राजस्थान रॉयल्स को भी कोचिंग दे चुके हैं. इतना ही नहीं बहुतुले डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल और केरल की टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं.
साईराज बहुतुले साल 2018 से 2021 तक राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़े रहे. इसके बाद वो नेशनल क्रिकेट एकेडमी का हिस्सा बने. राहुल द्रविड़ जब टीम इंडिया के हेड कोच थे तब साईराज बहुतुले ने कुछ इंटरनेशनल सीरीज और भारत-ए के लिए अस्सिस्टेंट कोच के तौर पर काम किया था. इसके बाद वो फिर से आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बने.
NEW SPIN BOWLING COACH FOR INDIA ????????
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 2, 2026
Sairaj Bahutule will guide the young spin talents of India in senior team - great decision by the BCCI during the transition phase. pic.twitter.com/wa6X2BtAy7
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation