30 लाख अभ्यर्थी, हाईटेक सुरक्षा का पहरा; कलावा-मंगलसूत्र पर नहीं होगी रोक… जानिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारियां
UP Police Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. प्रदेशभर में 8, 9 और 10 जून 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. ग्रेटर नोएडा में इसके लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 42 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. नकल रोकने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन, फेस मैचिंग और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है.
कलावा और मंगलसूत्र उतारने की जरूरत नहीं
इस बार अभ्यर्थियों को जांच के दौरान कलावा या मंगलसूत्र उतारने के लिए नहीं कहा जाएगा. हालांकि, किसी भी तरह के स्मार्ट गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य संदिग्ध उपकरणों को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी. ऐसे उपकरणों पर विशेष नजर रखी जाएगी.
बायोमेट्रिक और सीसीटीवी से होगी निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन और फेस मैचिंग की जाएगी. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर लगे लाइव सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी. सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा के दौरान पूरी तरह सतर्क रहेंगे.
दो पालियों में होगी परीक्षा
जानकारी के मुताबिक, लिखित परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. परीक्षा की अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें ताकि जांच और सत्यापन की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके.
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षक और कर्मचारियों को भी केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी. जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने की तैयारी की गई है और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी.
32,679 पदों के लिए होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 32,679 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है. इन पदों के लिए 30 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. भर्ती बोर्ड के अपर सचिव सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ई-केवाईसी प्रक्रिया के लिए अपना आधार कार्ड अनलॉक रखें.
यह भी पढ़ें- JEE Advanced रिजल्ट जारी, अब IIT सीट की जंग शुरू, जानिए JoSAA काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाकर परीक्षा शहर और केंद्र की जानकारी देख सकते हैं. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें. सभी जानकारी भरने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें- UP Electricity Bill Hike: फिलहाल रुकी 10% बिजली बिल बढ़ोतरी, लेकिन क्या बाद में वसूला जाएगा पैसा? जानिए पूरा मामला
शह मात The Big Debate: योजना का बदला नाम.. फिर सियासी संग्राम! विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, नाम बदलने की सियासत पर क्यों शुरू हुआ विवाद?
Chhattisgarh Politics News: भाजपा सरकार ने 'जवाहर उत्कर्ष योजना' का नाम बदल कर मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना कर दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24

















