IND VS AFG: 6 जून से खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला
IND VS AFG Test Match Lve Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से टेस्ट मुकाबले की शुरुआत होने वाली है. ये महज दूसरा मौका होगा, जब भारत और अफगानिस्तान की टीमों के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच में भारत की कमान शुभमन गिल संभालते नजर आएंगे, तो वहीं अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी संभालेंगे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको इस टेस्ट मैच के बारे में विस्तार से बताते हैं और जानते हैं कि इस मुकाबले को कब, कहां और कितने बजे से लाइव देखा जा सकता है.
कहां खेला जाएगा टेस्ट मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत 6 जून से होगी और जल्द ही टीम वहां पहुंचकर तैयारी शुरू करेगी.
कितने बजे शुरू होगा IND VS AFG टेस्ट?
IND VS AFG के बीच खेला जाने वाला टेस्ट मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में होगा. भारतीय समयानुसार, ये मैच सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा. मैच में टॉस के लिए दोनों कप्तान 9 बजे मैदान पर आएंगे.
कहां लाइव देख सकेंगे मुकाबला?
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाले मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटसेट्र पर आएगी. वहीं, स्मार्ट टीवी पर भी आप इस मैच को जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.
???? News ????
— BCCI (@BCCI) May 19, 2026
Presenting #TeamIndia's squads for the @IDFCFIRSTBank Test match and the 3️⃣-match ODI series against Afghanistan in June ????#INDvAFG pic.twitter.com/hFiABALLld
IND VS AFG के बीच खेले गए पहले टेस्ट में क्या हुआ था?
भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला गया है. ये मुकाबला 2018 में खेला गया था, जिसमें विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी. मैच की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे.
भारत की ओर से मुरली विजय ने 105, शिखर धवन ने 107 रनों की शतकीय पारियां खेली थीं. उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 71 और केएल राहुल ने 54 रनों की पारी खेली थी. वहीं, अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 109 रन पर ऑलआउट हो गई. फिर भारत ने इन्हें फॉलोऑन खिलाया और दूसरी पारी में 103 रन पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन भारत ने महज 2 दिन में ही पारी और 262 रन से मैच जीत लिया.
आकिब नबी की हुई है भारत की टेस्ट टीम में एंट्री
जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारत की टेस्ट टीम में नेट बॉलर के रूप में शामिल किया गया है. आकिब ने रणजी ट्रोफी के सीजन 2025-26 में अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने सबसे ज्यादा 60 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था. उस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब आकिब नबी को भारत की टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है. हालांकि, अब उन्हें टेस्ट टीम में बैकअप और नेट बॉलर के रूप में मौका दिया गया ताकि भविष्य के दौरों के लिए उन्हें तैयार किया जा सके.
नोट कर लीजिए IND VS AFG सीरीज का शेड्यूल
6 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत होने वाली है. ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा और 9.30 बजे से शुरू होगा. इस मैच के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 13 जून से होगी. वनडे सीरीज का पहला मैच 13 जून को धर्मशाला में, दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा वनडे मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: कौन हैं आकिब नबी? जिनकी अचानक हुई है भारत की टेस्ट टीम में एंट्री
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट में जब दिखा था ये नजारा, अजिंक्य रहाणे ने जीता था दिल
IND vs AFG: भारतीय टीम इसी महीने जून में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट मैच की शुरुआत 6 जून से होगी. जबकि वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होगा. दोनों टीमें के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है. टीम इंडिया अपने घर में इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज टीम इंडिया में वापसी करेंगे. बता दें कि जब भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला तब कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सभी को दिल जीत लिया था.
विराट कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे ने की थी टीम इंडिया की कप्तानी
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट के इतिहास में पहला टेस्ट मैच साल 2018 में खेला गया था. यह अफगानिस्तान का डेब्यू टेस्ट मैच था. यानी अफगानिस्तान की टीम पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेल रही थी. यह टेस्ट मैच भी टीम इंडिया की मेजबानी में खेला गया था. तब टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली थे, लेकिन कोहली इस मैच का हिस्सा नहीं थे. रोहित शर्मा भी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेले थे. तब विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने इंडिया की कप्तानी की थी.
अफगान प्लेयर्स को स्टेज पर बुलाकर अजिंक्य रहाणे ने जीता था दुनियाभर के फैंस का दिल
अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने 2 दिन में ही अपने नाम कर लिया था. भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 262 रनों से हरा दिया था. इसके बाद भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी खेल भावना और दरियादिली से सभी का दिल जीत लिया था. दरअसल ट्रॉफी मिलने के बाद अजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान की पूरी टीम को ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए स्टेज पर बुलाया था और फोटो खिंचवाई थी. खेल भावना के इस शानदार नजारे की दुनिया भर में तारीफ हुई थी.
शिखर धवन-मुरली विजय ने अफगानिस्तान के टेस्ट में खिलाफ लगाया था शतक
भारत और अफगानिस्तान के बीच यह एकमात्र टेस्ट मैच साल 2018 में बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में 14 जून से 15 जून तक खेला गया था. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दोनों ओपनर्स शिखर धवन और मुरली विजय की शतक के दम पर टीम इंडिया ने 474 रन बनाए थे. धवन ने 96 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली थी. जबकि मुरली विजय 153 गेंदों पर 105 रन बनाए थे. इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 71 रन और केएल राहुल ने 54 रन बनाए थे. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद यामीन अहमदजई ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे.
सिर्फ 2 दिन में खत्म हुआ था भारत और अफगानिस्तान का टेस्ट मैच
भारतीय टीम की पहली पारी के जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 109 रनों पर सिमट गई थी. अफगान के लिए सिर्फ मोहम्मद नबी 20 रनों के आंकड़े को पार करने में कामयाब हुए थे. वहीं टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके थे. वहीं ईशांत शर्मा और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए थे. जबकि उमेश यादव ने एक विकेट ली थी, फिर अफगानिस्तान की टीम फॉलोऑन खेलते हुए 103 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इस तरह यह मैच सिर्फ 2 दिन में ही खत्म हो गया और भारत ने पारी 262 रनों से जीत लिया.
इस बार पूरी तरह बदल जाएगी टीम इंडिया
शिखर धवन को उनके शादार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था. दरअसल धवन ने टेस्ट मैच के पहले ही दिन लंच से पहले शतक लगाने का कारनामा कर दिया था. ये कारनामा करने वाले धवन पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे. हालांकि इस बार जब टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में उतरेगी तो पूरी टीम बदल चुकी होगी. केएल राहुल को छोड़ साल 2018 वाले सभी भारतीय खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे.
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर पूरे हुए RCB के 25 मिलियन फॉलोवर्स, यहां जानिए सभी 10 टीमों के कितने हैं फॉलोवर्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)





