प्रेमानंद महाराज के दर्शन को पहुंचे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, माथे पर तिलक, गले में तुलसी की माला, चेहरे पर भक्ति का भाव, दिखा अलग ही नजारा, देखें Photos
Virat Kohli Visited Vrindavan: विराट कोहली के लिए आईपीएल 2026 का खिताब सिर्फ एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सफर का मुकाम भी साबित हुआ. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनाने के महज कुछ घंटों बाद विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंच गए. यहां दोनों ने प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में दर्शन कर आशीर्वाद लिया. हालांकि इस बार सिर्फ उनकी मौजूदगी ही नहीं, बल्कि उनका सादा और भक्तिमय पहनावा भी चर्चा का विषय बन गया. माथे पर तिलक, गले में तुलसी की माला और चेहरे पर श्रद्धा का भाव लोगों का ध्यान खींचता नजर आया.
Kala Hiran: 'ये सलमान खान की बायोपिक नहीं है' लीगल नोटिस मिलने पर 'काला हिरण' के मेकर ने तोड़ी चुप्पी
Kala Hiran movie controversy: सलमान खान के 1998 के चर्चित ब्लैकबक केस पर 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' नाम की फिल्म बन रही है जिसको लेकर विवाद छिड़ गया है। सुपरस्टार सलमान खान की टीम ने फिल्म बनाने वालों के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया है। इस पूरे विवाद पर फिल्म के निर्माता अमित जानी ने अभिनेता सलमान खान की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस पर चुप्पी तोड़ी है।
'इंडिया टुडे' से बातचीत में अमित जानी ने कहा- "यह सलमान खान की बायोपिक नहीं है। यह फिल्म बिश्नोई समुदाय, उनके संघर्ष और वन्यजीवों के साथ उनके गहरे जुड़ाव से जुड़ी एक कहानी पर आधारित है। हमने उस कहानी को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है।"
केवल पोस्टर जारी हुआ, फिर भी भेजा गया नोटिस
जानी ने यह भी कहा कि उनका मानना है कि कानूनी नोटिस समय से पहले भेजा गया था। उन्होंने कहा, "अभी सिर्फ पोस्टर जारी हुआ है। टीज़र आना बाकी है। बिना किसी चर्चा के इस स्तर पर कानूनी नोटिस भेजना अनावश्यक था।"
उनका कहना है कि अभी तक फिल्म का टीजर भी रिलीज नहीं हुआ है, जिसकी लॉन्चिंग 20 जून को होनी है।
बिश्नोई समाज की कहानी को दिखाने का प्रयास
अमित जानी ने बताया कि फिल्म का उद्देश्य किसी अभिनेता या विवादित व्यक्ति की व्यक्तिगत कहानी दिखाना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म बिश्नोई समुदाय के संघर्ष, उनकी मान्यताओं और वन्यजीवों के प्रति उनके समर्पण को सामने लाने का प्रयास करती है।
निर्माता का दावा है कि वास्तविक घटनाओं पर आधारित कई फिल्में पीड़ितों, गवाहों या प्रभावित समुदायों के नजरिए से बनाई जाती हैं और 'काला हिरण' भी उसी उद्देश्य पर बनाई जा रही है।
सलमान खान या लॉरेंस बिश्नोई को ग्लोरिफाई नहीं करती कहानी
फिल्म को लेकर उठ रही अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित जानी ने कहा कि न तो सलमान खान को नेगेटिव रूप में दिखाया गया है और न ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ग्लोरिफाई किया गया है।
उन्होंने कहा कि फिल्म में वही बातें दिखाई गई हैं जो पहले से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। इसके अलावा बिश्नोई समाज के इतिहास, उनकी परंपराओं और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए बलिदानों को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है।
पब्लिसिटी कंटेंट हटाने की मांग पर उठाए सवाल
सलमान खान की कानूनी टीम द्वारा फिल्म के पोस्टर और अन्य पब्लिसिटी कंटेंट हटाने की मांग पर भी निर्माता ने सवाल उठाए। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई फिल्म से जुड़े लोगों को हतोत्साहित करने का प्रयास लगती है।
अमित जानी ने कहा कि यदि अदालत उन्हें बुलाती है तो उनकी टीम पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करेगी और अपना पक्ष मजबूती से रखेगी।
सलमान खान ने कानूनी नोटिस में क्या की मांग?
सलमान खान की ओर से भेजे गए नोटिस में फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने और अब तक जारी किए गए सभी पोस्टर व प्रचार सामग्री हटाने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोटिस भेजकर काला हिरण मूवी से जुड़े लोगो को धमकाने लगे है फ़िल्म अभिनेता सलमान खान pic.twitter.com/jdzlwZqqd2
— Amit Jani (@AmitJaniIND) June 2, 2026
20 जून को आएगा फिल्म का टीजर
भारत एस. श्रीनेत के निर्देशन में बनी 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' का निर्माण फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया गया है। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था।
निर्माताओं के अनुसार यह एक सस्पेंस-एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी वास्तविक कानूनी घटनाओं और विवादों से प्रेरित है। फिल्म का पहला टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi

















.jpg)



