Responsive Scrollable Menu

'इस आतंकवाद को जड़ से खत्म करना बहुत जरूरी है':सूर्या हत्याकांड पर भड़कीं देवोलीना, कहा- मां-बाप समेत सबको फांसी दे देनी चाहिए

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सोशल प्लेटफॉर्म X पर देवोलीना ने लिखा, 'इस आतंकवाद को जड़ से खत्म करना बहुत जरूरी है। घटिया सोच, घटिया परवरिश और घटिया संस्कार रखने वालों को, मां-बाप समेत सबको फांसी दे देनी चाहिए।' एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'योगी आदित्यनाथ, अगर रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामलों के लिए कोई सबसे बड़ी सजा है, तो इन सबको परिवार समेत मिलनी चाहिए।' वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिजनौर में सूर्या हत्याकांड पर कहा कि अभी गाजियाबाद में दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी हुई। यह कतई बर्दाश्त नहीं है। अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा, तो समझ लो वह गलती कर रहा है। सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या हुई गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 28 मई को बकरीद के दिन 11वीं के छात्र सूर्या चौहान (17 वर्ष) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार (31 मई) तड़के मामले का मुख्य आरोपी असद पुलिस के एनकाउंटर में मार गिराया गया। पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में असद के पिता नवाब समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचवां आरोपी अभी फरार है। अब आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलेगा। सोमवार को प्रशासन की टीम असद के घर पहुंची। घर के गेट पर ताला लगा था। इसके बाद एसडीएम ने अवैध कब्जा करके घर बनाने का नोटिस दरवाजे पर चिपकाया। इसमें कहा गया कि जिस जमीन पर मकान बना है, उस पर अवैध कब्जा किया गया है। असद के पिता नवाब को 15 दिनों के भीतर एसडीएम कार्यालय में अपना जवाब देना होगा। साथ ही अवैध कब्जा खुद हटाने के लिए भी कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर… -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- 'सूर्या नहीं आएगा क्या?' बीमार भाई बार-बार पूछ रहा:गाजियाबाद में 5 दिन से बाजार बंद, लोग बोले- सभी बराबर दोषी, सबके घर तोड़े जाएं गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड के 5 दिन बाद भी खोड़ा का बाजार बंद है। सूर्या का बीमार बड़ा भाई यश चौहान लोगों से बार-बार सिर्फ एक सवाल पूछ रहा- “सूर्या नहीं आएगा क्या?” और फिर खुद ही दबी जुबां में कहता- “सूर्या चला गया…।” यहां पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

'दृश्यम 3' की शूटिंग हुई पूरी, अजय देवगन फिर बनेंगे विजय सलगांवकर, इस बार होगा बड़ा ट्विस्ट, कब होगी रिलीज?

2 और 3 अक्टूबर... विजय सलगांवकर की कहानी में ये तारीखें सिर्फ कैलेंडर के पन्ने नहीं, बल्कि रहस्य और रोमांच की पहचान बन चुकी हैं. ऐसे में जब 'दृश्यम 3' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है तो फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है. पिछले दो भागों में जिस तरह विजय ने हर मुश्किल को मात दी, उसने इस किरदार को हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार किरदारों में शामिल कर दिया. अब कहानी का नया अध्याय खुलने वाला है, जहां पुराने राज, नए सवाल और चौंकाने वाले मोड़ दर्शकों का इंतजार कर रहे हैं. इस बार विजय सलगांवकर की चाल पहले से कहीं ज्यादा गहरी और रहस्यमयी बताई जा रही है.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Afghanistan Test: आकिब नबी को टीम इंडिया का बुलावा, दी गई ये जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. रणजी ट्रॉफी में कमाल प्रदर्शन करने वाले आकिब नबी को टीम इंडिया में एंट्री मिल गई है. इस खिलाड़ी को बतौर बैकअप खिलाड़ी न्यू चंडीगढ़ बुलाया गया है. Tue, 02 Jun 2026 13:51:28 +0530

  Videos
See all

Ghaziabad Murder Case Updates: हिंदू युवक की निर्मम हत्या | Surya Murder Case | CCTV | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T09:15:07+00:00

Twisha Sharma Case | ट्विशा हत्या केस में मां-बेटे दोनों को जेल भेजा गया | #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T09:10:49+00:00

CM Yogi Warning Live | 'Asad Encounter' में अगला एक्शन क्या होगा? | UP News | Surya Murder #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T09:11:45+00:00

Samarth gets 14 days' jail in Twisha case | ट्विशा केस में समर्थ को 14 दिन की जेल | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T09:12:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers