Responsive Scrollable Menu

Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: कब है विभुवन संकष्टी चतुर्थी? 3 या 4 जून... दूर करें डेट का कन्फ्यूजन, जरूर करें ये खास उपाय

Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का खास महत्व होता है. हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का व्रत रखते हैं. कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं. ऐसे में ज्येष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष को पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी का खास महत्व होता है. दरअसल, यह हर 3 साल के अतंराल में एकबार आता है. अधिकमास में पड़ने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है. इस दिन व्रत रखने का खास महत्व होता है. 

इस साल विभुवन संकष्टी चतुर्थी को लेकर तारीखों में कंफ्यूजन चल रहा है. 3 या 4 जून, कब मनाई जाएगी संकष्टी चतुर्थी जानिए.

विभुवन संकष्टी चतुर्थी 2026 की सही तिथि (Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026 Right Date)

द्रिक पंचांग के अनुसार, अधिकमास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थि तिथी का प्रारंभ 3 जून 2026 को रात 9 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगा. वहीं, इस तिथि का समापन 4 जून, गुरुवार को रात 11:30 पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, विभुवन संकष्टी चतुर्थी की पूजा और व्रत 3 जून को रखा जाएगा.

विभुवन संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त (Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026 Shubh Muhurat)

  • लाभ चौघड़िया- सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 7:07 तक
  • अमृत चौघड़िया- सुबह 7 बजकर 7 मिनट से लेकर 8:51 तक
  • शुभ चौघड़िया- सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर दोपहर 12:19 तक

विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय का समय (Chandroday Timing)

पंचांग के अनुसार, विभुवन संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय का खास महत्व होता है. इस दिन विशेष रूप से चंद्रमा के दर्शन किए जाते हैं और उनका पूजन होता है. विभुव संकष्टी चतुर्थी पर 3 जून को रात्रि में 10 बजकर 4 मिनट पर चंद्रोदय होगा. इस समय में आप चंद्रमा को अर्घ्य भी दे सकते हैं.

विभुवन संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि (Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026 Puja Vidhi)

इस दिन साधक को ब्रह्म मुहूर्त में उठना है. इसके बाद स्नान करके साफ-सुथरे वस्त्र धारण करने हैं. अब व्रत का संकल्प लें और गणेश जी को याद करें. इसके बाद मंदिर की सफाई करें और गंगाचल छिड़कर कर घर और मंदिर को शुद्ध कर लें. इसके बाद एक पटरा रखें. उसके ऊपर लाल वस्त्र बिछाएं. गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें. उन्हें लाल सिंदूर, अक्षत व मौली अर्पित करें. फूलों की माला अर्पित करें. दुर्वा चढ़ाएं. देसी घी का दीया जलाएं. धूप बत्ती जलाएं. अब लड्डू, मोदक या फलों का भोग लगाएं. इसके बाद गणेश जी की चालीसा, स्तुति व मंत्रों का जाप करें. इस दिन व्रत करने वाले साधकों को विभुवन संकष्टी चतुर्थ की व्रत कथा का पाठ करना चाहिए. संध्या समय में पूजन दोबारा से करें और चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य दें.

 

Continue reading on the app

यूपी के विद्युत उपभोक्ताओं को खुशखबरी, 10 प्रतिशत महंगी नहीं होगी बिजली; नियामक आयोग ने लगाई रोक

UP Electricity Rate Hike: उत्तर प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. दरअसल, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा फ्यूल सरचार्ज में की गई बढ़ोतरी पर रोक लगा दी है. जिससे अब बिजली की दरें 10 प्रतिशत नहीं बढ़ेंगी. बता दें कि पिछले दिनों यूपीपीसीएल ने बिजली पर 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज लगाने के एलान किया था. उसके बाद राज्य में बिजली की दरें 10 प्रतिशत महंगी हो गईं. हालांकि अब विद्युत नियामक आयोग ने यूपीपीसीएल के इस 10 प्रतिशत टैरिफ को अवैध बताकर इस पर रोक लगा दी.

विद्युत नियामक आयोग ने लगाई बढ़े हुए टैरिफ पर रोक

विद्युत नियामक आयोग ने मंगलवार को यूपीपीसीएल के बढ़े हुए टैरिफ पर रोक लगाने के एलान  किया. बता दें कि उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली पर इसी महीने से 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज वसूल करने की योजना बनाई थी. जिसके तहत हर 100 रुपये पर 10 रुपये तक बढ़ोतरी होने वाली थी. उसके बाद अब उपभोक्ता परिषद की आयोग की दलीलों पर आयोग ने अपना फैसला सुनाया.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

15 साल के वैभव का कमाल, पर कोहली का रिकॉर्ड अब भी पकड़ से बाहर!

IPL 2026 का यह सत्र पंद्रह वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज होता दिख रहा है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से पूरी क्रिकेट दुनिया को चौंका दिया है. वैभव ने इस सत्र में सात सौ छिहत्तर रन बनाए और बहत्तर छक्के जड़कर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है. उनकी निडर और बेखौफ बल्लेबाजी की तुलना अब आईपीएल के सबसे महान व्यक्तिगत सत्रों से की जा रही है, जिसमें शेन वॉटसन का 2008 का ऑलराउंड प्रदर्शन, क्रिस गेल की 2011 की तबाही, विराट कोहली का 2016 का रिकॉर्ड सत्र और सुनील नरेन का 2024 का प्रभावशाली प्रदर्शन शामिल है.इतनी कम उम्र में इतना बड़ा प्रभाव डालना आसान नहीं होता, लेकिन वैभव ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा और आत्मविश्वास के आगे उम्र केवल एक संख्या है. उनके खेल में जो ऊर्जा और आत्मविश्वास दिखता है, उसने उन्हें भविष्य के सबसे बड़े क्रिकेट सितारों की कतार में खड़ा कर दिया है और प्रशंसक अब उन्हें आईपीएल का अगला सुपरस्टार मानने लगे हैं. Tue, 2 Jun 2026 17:42:06 +0530

  Videos
See all

Bengal Politics | ये क्या मज़ाक चल रहा है? स्पीकर दफ्तर के बाहर बुरी तरह भड़के TMC नेता कुणाल घोष! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T12:37:53+00:00

Shocking Crime Story: पति पर पत्नी का खौफनाक अटैक! | Crime News Today | Shocking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T12:45:08+00:00

Mumbai Bulldozer Action: मुंबई के गोरेगांव में बड़ा बुलडोजर एक्शन, आरे कॉलोनी की अवैध दरगाह को...? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T12:37:17+00:00

Surya Murder Case Live: खोड़ा अवैध मदरसे सील!, भारी संख्या में फोर्स | Ghaziabad | UP Police | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T12:44:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers