यूपी के विद्युत उपभोक्ताओं को खुशखबरी, 10 प्रतिशत महंगी नहीं होगी बिजली; नियामक आयोग ने लगाई रोक
UP Electricity Rate Hike: उत्तर प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. दरअसल, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा फ्यूल सरचार्ज में की गई बढ़ोतरी पर रोक लगा दी है. जिससे अब बिजली की दरें 10 प्रतिशत नहीं बढ़ेंगी. बता दें कि पिछले दिनों यूपीपीसीएल ने बिजली पर 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज लगाने के एलान किया था. उसके बाद राज्य में बिजली की दरें 10 प्रतिशत महंगी हो गईं. हालांकि अब विद्युत नियामक आयोग ने यूपीपीसीएल के इस 10 प्रतिशत टैरिफ को अवैध बताकर इस पर रोक लगा दी.
विद्युत नियामक आयोग ने लगाई बढ़े हुए टैरिफ पर रोक
विद्युत नियामक आयोग ने मंगलवार को यूपीपीसीएल के बढ़े हुए टैरिफ पर रोक लगाने के एलान किया. बता दें कि उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली पर इसी महीने से 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज वसूल करने की योजना बनाई थी. जिसके तहत हर 100 रुपये पर 10 रुपये तक बढ़ोतरी होने वाली थी. उसके बाद अब उपभोक्ता परिषद की आयोग की दलीलों पर आयोग ने अपना फैसला सुनाया.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
वापस आएगा 'सिंघम'? बिना एक भी चुनाव जीते तमिलनाडु की राजनीति में क्यों अहम हैं अन्नामलाई!
K Annamalai News: तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में हैं. दिल्ली दौरे और अमित शाह से संभावित मुलाकात के बीच उनके नए राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. अन्नामलाई अब तक कोई चुनाव नहीं जीत पाए हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता और प्रभाव लगातार बना हुआ है. पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे अन्नामलाई ने 'एन मन्न, एन मक्कल' पदयात्रा के जरिए राज्यभर में अपनी पहचान बनाई. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तमिलनाडु की बदलती राजनीति में वह अभी भी एक महत्वपूर्ण चेहरा हैं. अब नजर इस बात पर है कि क्या वह अपनी जनस्वीकृति को चुनावी सफलता में बदल पाएंगे या कोई नया राजनीतिक प्रयोग करेंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18





















