Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश: खसरे के कारण मई माह में 309 बच्चों ने गंवाई जान, मृतकों का आंकड़ा 590 पार

ढाका, 2 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश में खसरे ने 500 से ज्यादा बच्चों की जान ले ली है। मई महीने में ही खसरा और इससे संबंधित लक्षणों से 309 मासूमों की मौत हो गई। वहीं, मंगलवार सुबह 8 बजे तक (सोमवार से मंगलवार) पिछले 24 घंटों में छह और बच्चों की मौत हो गई।

15 मार्च से अब तक कुल 594 बच्चों ने दम तोड़ दिया है। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों में दी गई है। यूएनबी समाचार एजेंसी ने स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के हवाले से कहा कि इन छह बच्चों की मौत को संदिग्ध श्रेणी में रखा गया है।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अब तक खसरे से मिलते-जुलते लक्षणों से मौत की संख्या 504 तक पहुंच गई है (इन्हें संदिग्ध श्रेणी में रखा गया), जबकि 90 की मौत की वजह खसरे को ही माना गया।

पिछले 24 घंटों में 1,292 नए संदिग्ध खसरा मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 73,362 हो गई है।

इसी अवधि में 42 नए पुष्टि किए गए मामले सामने आए, जिससे कंफर्म मामलों की संख्या 9,136 तक पहुंच गई।

15 मार्च से अब तक खसरे से मिलते जुलते लक्षण वाले कुल 59,106 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 54,812 मरीज ठीक हो चुके हैं, यह जानकारी डीजीएचएस के आंकड़ों में दी गई है।

रॉयटर्स समेत इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च और मई 2026 के बीच बांग्लादेश में खसरे के 62,000 से अधिक संदिग्ध मामले और 8,000 से अधिक लैब से कन्फर्म हुए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए।

बांग्लादेश के अंग्रेजी दैनिक डेली सन के अनुसार अधिकतर बच्चे पांच साल से कम उम्र के थे, और कई को खसरे का पूरा वैक्सीनेशन कोर्स नहीं मिला था। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) और यूनिसेफ ने भी मौजूदा संकट के पीछे वैक्सीनेशन कवरेज में कमी को एक मुख्य कारण बताया है।

खसरा दुनिया की सबसे ज्यादा फैलने वाली वायरल बीमारियों में से एक है। एक संक्रमित बच्चा आस-पास के लगभग 90 फीसदी बिना वैक्सीन वाले बच्चों में वायरस फैला सकता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान की मुल्लांपुर में होगी भिड़ंत, जानें क्या इस मैदान पर पहली बार खेला जाएगा टेस्ट मैच?

IND vs AFG: भारतीय टीम इसी महीने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी. टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया इतिहास में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना सिर्फ दूसरा मैच खेलेगी. इस बार भी रोहित शर्मा और विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि दोनों रिटायरमेंट ले चुके हैं. इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम भारतीय दौरे पर आएगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर का महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

6 जून से जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल संभालेंगे. जबकि उपकप्तान केएल राहुल को बनाया गया है. पंत से उपकप्तानी ले ली गई है. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है.

मुल्लांपुर में खेला जाएगा पहली बार टेस्ट मैच

आपको बता दें कि मुल्लांपुर का मैदान पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करने जा रहा है. इस मैदान पर अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला गया है. हालांकि इस मैदान पर भारतीय पुरुष टीम ने एकमात्र इंटरनेशनल मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला है. मुल्लांपुर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच पिछले साल दिसंबर 2025 में खेला गया था. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस मैदान पर वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. यह मैदान आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स का होमग्राउंड है. अब मुल्लांपुर में भारतीय पुरुष टीम दूसरा इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही है. 

यह भी पढ़ें:  सुनील गावस्कर ने उठाया वो अहम मुद्दा, जिसके चलते IPL फ्रेंचाइजियों झेल रहीं हैं करोड़ों का नुकसान

पंजाब का दूसरा सबसे आधुनिक स्टेडियम है मुल्लांपुर 

आपको बता दें कि मुल्लांपुर का महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) द्वारा बनाया गया दूसरा आधुनिक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है. इससे पहले पंजाब में इंटरनेशनल मैच मोहाली के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले जाते थे. वहीं अगर पहले के भी स्टेडियम को जोड़ दें तो मुल्लांपुर का स्टेडियम पंजाब का चौथा स्टेडियम है. अमृतसर का गांधी ग्राउंड और जालंधर का बर्ल्टन पार्क भी पंजाब के स्टेडियम है, जहां पहले मुकाबला खेले जाते थे, लेकिन अब मुकाबले मुल्लांपुर में खेले जाएंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे. 

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड

अफगानिस्तान की टेस्ट टीम: हश्मतुल्लाह  शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी

रिजर्व पूल: बशीर अहमद, बहिर शाह, इस्मत आलम.  

यह भी पढ़ें:  IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट में जब दिखा था ये नजारा, अजिंक्य रहाणे ने जीता था दिल

 

Continue reading on the app

  Sports

RCB को जिताया दूसरा IPL खिताब, अब इस टीम को चैंपियन बनाने उतरेंगे रजत पाटीदार

Rajat Patidar Captain Gwalior Cheetahs MPL 2026: रजत पाटीदार मध्य प्रदेश टी20 लीग में 'ग्वालियर चीता' टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 में आरसीबी को लगातार दूसरा खिताब दिलाने वाले इस भारतीय स्टार को 3 जून से शुरू हो रहे नए सीजन के लिए टीम का कप्तान बनाया है. ग्वालियर चीता का पहला मुकाबला उज्जैन फालकन्स से होना है. Tue, 2 Jun 2026 18:22:45 +0530

  Videos
See all

Middle East War Update: ट्रंप और नेतन्याहू के बीच दरार क्यों ? #shorts #trump #netanyahu #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T13:37:45+00:00

Balen Shah Controversial Statement | PM बालेन शाह का भारत विरोधी बयान क्या?#india #nepal #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T13:30:47+00:00

Gujarat: सूरत हाईवे पर भीषण हादसा, 8 की मौत, 15 घायल । Accident #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T13:37:03+00:00

एक भावुक कर देने वाली घटना में बहू ने अपनी सास को सिर पर बैठाकर 84 कोस की परिक्रमा कराई। #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T13:33:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers