Responsive Scrollable Menu

झारखंड राज्यसभा चुनाव: 2 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, NDA और INDIA गठबंधन ने ठोका जीत का दावा

झारखंड राज्यसभा चुनाव: 2 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, NDA और INDIA गठबंधन ने ठोका जीत का दावा

Continue reading on the app

आज भारतीय शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट, साउथ कोरियाई बाजार ने भारत को पीछे छोड़ा

आज भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए नरमी का माहौल बना रहा। दरअसल प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट के साथ 73,950 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया, वहीं निफ्टी सूचकांक में भी करीब 100 अंकों की कमी आई और यह 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में आज फार्मा, हेल्थ केयर और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों के शेयरों में सर्वाधिक बिकवाली देखने को मिली। इसके विपरीत, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी का रुझान बना रहा।

वहीं इस बीच, वैश्विक वित्तीय परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है, जहां साउथ कोरिया का शेयर बाजार भारत को पीछे छोड़कर दुनिया का छठा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। यह उपलब्धि साउथ कोरियाई चिप निर्माता दिग्गज कंपनियों की बदौलत संभव हुई है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते वैश्विक उपयोग के कारण लगातार नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही हैं। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष साउथ कोरिया की सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 86 प्रतिशत बढ़कर 5 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 475 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गया है। इसके विपरीत, भारतीय शेयर बाजार का कुल बाजार पूंजीकरण घटकर 4.8 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 456 लाख करोड़ रुपए) रह गया है। यह भारतीय बाजार के लिए एक चिंताजनक संकेत है।

एशियाई बाजारों में कैसा है कारोबार?

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। साउथ कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8634 अंक पर बंद हुआ, जिसमें 154 अंकों की कमी आई। जापान का निक्केई सूचकांक भी 1.64 प्रतिशत गिरकर 65833 अंक पर रहा, जिसमें 1101 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग सूचकांक 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25641 अंक पर रहा, जिसमें 242 अंकों का उछाल आया।

अमेरिकी बाजारों में तेजी

वहीं, कल अमेरिकी बाजारों में तेजी का माहौल था। डाउ जोन्स सूचकांक 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 51079 अंक पर बंद हुआ, जिसमें 46 अंकों का इजाफा हुआ। नैस्डैक सूचकांक में 0.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 27087 अंक पर रहा, जिसमें 114 अंकों का उछाल आया। एसएंडपी 500 सूचकांक भी 0.26 प्रतिशत बढ़कर 7600 अंक पर बंद हुआ, जिसमें 20 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।

भारतीय बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs/FPIs) की बिकवाली का सिलसिला जारी है, जो बाजार पर दबाव डाल रहा है। पिछले 30 दिनों में FIIs ने भारतीय बाजार से कुल 59,875 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। बीते 7 दिनों में यह आंकड़ा 26,060 करोड़ रुपए रहा, और नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 3,912 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) लगातार खरीदारी कर बाजार को सहारा दे रहे हैं। पिछले 30 दिनों में DIIs ने 87,778 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। बीते 7 दिनों में यह आंकड़ा 25,694 करोड़ रुपए रहा, और नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 5,109 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। यह दर्शाता है कि विदेशी निवेशक जहां मुनाफावसूली कर रहे हैं, वहीं घरेलू निवेशक बाजार में विश्वास बनाए हुए हैं।

बीते दिन कैसा था कारोबार?

इससे पहले, कल यानी 1 जून को भी शेयर बाजार में गिरावट का रुख रहा था। सेंसेक्स 508 अंक गिरकर 74,267 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी सूचकांक में भी 165 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 23,382 के स्तर पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

  Sports

अंपायर से भिड़ना Tim David को पड़ा महंगा, मैच फी कटी और अगले IPL सीजन पर लगा बैन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के कारण अगले सत्र में एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। आईपीएल की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के 30 वर्षीय खिलाड़ी को इस उल्लंघन के लिए दो डिमेरिट अंक दिए गए हैं। इसके साथ ही उनके कुल डिमेरिट अंक बढ़कर पांच हो गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें एक मैच के लिए निलंबित किया गया है।

यह इस सत्र में तीसरी बार है, जब डेविड आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं। रविवार को समाप्त हुए टूर्नामेंट में आरसीबी ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज टिम डेविड पर खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए निर्धारित आईपीएल आचार संहिता के ‘लेवल-एक’ उल्लंघन के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें दो डिमेरिट अंक भी दिए गए हैं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘डेविड को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या अन्य व्यक्ति की ओर अनुचित अथवा खतरनाक तरीके से गेंद या क्रिकेट उपकरण (जैसे पानी की बोतल आदि) फेंकने से संबंधित है।’’ डेविड ने उल्लघंन स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ द्वारा निर्धारित सजा को भी मान लिया। डेविड को मैदान पर मौजूद अंपायर नितिन मेनन की दिशा में आक्रामक तरीके से आइस बैग फेंकने का दोषी पाया गया था। यह घटना पहली पारी के 10वें ओवर में विकेट गिरने के बाद हुई थी। इससे पहले 11 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद डेविड को अनुच्छेद 2.6 के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। यह अनुच्छेद अशोभनीय, अपमानजनक अथवा आपत्तिजनक इशारों के इस्तेमाल से संबंधित है।

उस मामले में उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था और दो डिमेरिट अंक दिए गए थे। वहीं, 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक अन्य मैच में अंपायर के निर्देशों की अवहेलना करने के कारण उन्हें अनुच्छेद 2.4 के तहत दोषी पाया गया था। उस समय उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था और एक डिमेरिट अंक दिया गया था।

Tue, 02 Jun 2026 11:14:13 +0530

  Videos
See all

Viral Video | ज़हरीले सांप का खतरनाक रेस्क्यू | #viralnews #viralvideo #hindinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:09:38+00:00

Ghaziabad Surya Murder: AIMIM प्रवक्ता की किस बात पर भड़क गए अमन चोपड़ा? लगा दी क्लास | Asad Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:13:11+00:00

अभिनेत्री Raveena Tandon की मां के घर में चोरी | #shorts #viralnews #viralvideo #raveenatandon #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:08:23+00:00

Jammu Kashmir Peacock Rescue Gose Viral | फंसे मोर को वन विभाग ने सुरक्षित निकाला #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:08:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers