Responsive Scrollable Menu

Silver Price Today: चांदी का भाव 2 जून को रहा फ्लैट, जानिये दिल्ली-यूपी-बिहार में क्या रहा रेट

Silver Price Today: आज महीने के दूसरे दिन मंगलवार को चांदी का भाव फ्लैट रहा। दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,800 रुपये पर है

Continue reading on the app

Tips & Tricks: फ्रिज में दिख रहे हैं कॉकरोच? इन आसान और असरदार उपायों से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा

Tips & Tricks: फ्रिज में कॉकरोच दिखना सिर्फ गंदगी का संकेत नहीं, बल्कि रसोई की साफ-सफाई से जुड़ी एक गंभीर समस्या भी हो सकता है। नमी, गर्माहट और खाने के छोटे-छोटे कण इन्हें आकर्षित करते हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो ये तेजी से फैल सकते हैं। कुछ आसान उपाय अपनाकर इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है

Continue reading on the app

  Sports

अंपायर से भिड़ना Tim David को पड़ा महंगा, मैच फी कटी और अगले IPL सीजन पर लगा बैन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के कारण अगले सत्र में एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। आईपीएल की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के 30 वर्षीय खिलाड़ी को इस उल्लंघन के लिए दो डिमेरिट अंक दिए गए हैं। इसके साथ ही उनके कुल डिमेरिट अंक बढ़कर पांच हो गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें एक मैच के लिए निलंबित किया गया है।

यह इस सत्र में तीसरी बार है, जब डेविड आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं। रविवार को समाप्त हुए टूर्नामेंट में आरसीबी ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज टिम डेविड पर खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए निर्धारित आईपीएल आचार संहिता के ‘लेवल-एक’ उल्लंघन के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें दो डिमेरिट अंक भी दिए गए हैं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘डेविड को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या अन्य व्यक्ति की ओर अनुचित अथवा खतरनाक तरीके से गेंद या क्रिकेट उपकरण (जैसे पानी की बोतल आदि) फेंकने से संबंधित है।’’ डेविड ने उल्लघंन स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ द्वारा निर्धारित सजा को भी मान लिया। डेविड को मैदान पर मौजूद अंपायर नितिन मेनन की दिशा में आक्रामक तरीके से आइस बैग फेंकने का दोषी पाया गया था। यह घटना पहली पारी के 10वें ओवर में विकेट गिरने के बाद हुई थी। इससे पहले 11 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद डेविड को अनुच्छेद 2.6 के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। यह अनुच्छेद अशोभनीय, अपमानजनक अथवा आपत्तिजनक इशारों के इस्तेमाल से संबंधित है।

उस मामले में उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था और दो डिमेरिट अंक दिए गए थे। वहीं, 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक अन्य मैच में अंपायर के निर्देशों की अवहेलना करने के कारण उन्हें अनुच्छेद 2.4 के तहत दोषी पाया गया था। उस समय उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था और एक डिमेरिट अंक दिया गया था।

Tue, 02 Jun 2026 11:14:13 +0530

  Videos
See all

Viral Video | ज़हरीले सांप का खतरनाक रेस्क्यू | #viralnews #viralvideo #hindinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:09:38+00:00

अभिनेत्री Raveena Tandon की मां के घर में चोरी | #shorts #viralnews #viralvideo #raveenatandon #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:08:23+00:00

UP News | 'पति, पत्नी और वो' के चक्कर में हाई वोल्टेज ड्रामा | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:15:18+00:00

Jammu Kashmir Peacock Rescue Gose Viral | फंसे मोर को वन विभाग ने सुरक्षित निकाला #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:08:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers