Responsive Scrollable Menu

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच खत्म होने वाली है जंग, ईरान से तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

Middle East Tension: मध्य पूर्व में हालात अभी भी खराब बने हुए हैं. हालांकि इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इजरायल और हिजबुल्लाह सभी प्रकार की गोलीबारी बंद करने के लिए तैयार हो गए हैं. ट्रंप का ये बयान इजरायली नेतृत्व द्वारा बेरूत के दक्षिणी इलाकों को निशाना बनाकर सैन्य कार्रवाई का आदेश देने और हिजबुल्लाह के खिलाफ अभियान तेज करने की प्रतिज्ञा के तुरंत बाद आया है. ट्रंप ने संकेत दिया है कि दोनों गुटों ने फिलहाल सक्रिय संघर्ष रोकने पर सहमति जताई है.

ट्रंप ने की इजरायली पीएम नेतन्याहू से बात

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "मेरी इजरायल के प्रधानमंत्री बीबी नेतन्याहू से बहुत सार्थक बातचीत हुई और बेरूत में कोई सेना नहीं भेजी जाएगी." उन्होंने यह भी बताया कि लेबनान की राजधानी की ओर बढ़ रही सैन्य इकाइयों को पीछे हटने का आदेश दिया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा है कि हिजबुल्लाह ने राजनयिक चैनलों के माध्यम से शत्रुता समाप्त करने पर सहमति दे दी है.

गोलीबारी बंद करने पर सहमत हुआ हिजबुल्लाह- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि, "इसी तहत उच्च पदस्थ प्रतिनिधियों के माध्यम से मेरी हिजबुल्लाह के साथ एक बहुत अच्छी बातचीत हुई, और वे इस बात पर सहमत हो गए हैं कि सभी गोलीबारी बंद कर दी जाएगी. इजरायल उन पर हमला नहीं करेगा, और वे इजरायल पर हमला नहीं करेंगे." ट्रंप के दावे के बाद भी इस युद्धविराम के लंबे समय तक टिके रहने की संभावना बेहद कम है.

Continue reading on the app

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया क्यों इस्राइल और नेतन्याहू से हर कोई करता है नफरत, गुस्से में उन्हें पागल तक कहा

अमेरिका और इस्राइल साथ मिलकर ईरान और हिजबुल्ला का सामना कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को खास दोस्त माना जाता है लेकिन पिछले कुछ वक्त से दोनों दोस्तों के बीच तनाव जारी है. इस बीच, खबरें आईं हैं कि ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन करके जमकर फटकार लगाई है. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, ट्रंप ने कॉल के दौरान कई बार अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया था. 

दरअसल, हाल में इस्राइल ने दक्षिणी बेरूत में आतंकवादियों पर हवाई हमले के आदेश दिए थे. इस्राइल के इस आदेश के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ जारी बातचीत से पीछे होने की धमकी दे डाली थी. इसी बात से ट्रंप नाराज थे. एक्सियोस की रिपोर्ट की मानें तो नेतन्याहू के साथ बात करते वक्त ट्रंप बहुत ज्यादा गुस्से में थे. उन्होंने नेतन्याहू से कहा है कि वह हिजबुल्ला के खिलाफ तुरंत हमला रोकें.

एक अमेरिकी अधिकारी ने 'एक्सियोस' को इस बातचीत का ब्यौरा देते हुए ट्रंप के बयानों का सारांश बताया. अधिकारी के मुताबिक, ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा, 'तुम पूरी तरह पागल हो चुके हो. अगर मैं न होता, तो तुम आज जेल में होते. मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूं. इस समय हर कोई तुमसे नफरत करता है. तुम्हारी इन हरकतों की वजह से आज हर कोई इजरायल से नफरत कर रहा है.'

Continue reading on the app

  Sports

अंपायर पर हमला, गंदे इशारे! IPL 2026 में टिम डेविड की बदतमीजी की पूरी लिस्ट, सबक सिखाना जरूरी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया. हालांकि, इस बीच आरसीबी को जीत के जश्न के बीच तब झटका लगा जब टीम के विस्फोटक खिलाड़ी टिम डेविड पर अंपायपर को आइस पैक से हमला करने का दोषी पाया गया और उन पर जुर्माना ठोका गया. इस पूरे सीजन में टिम डेविड अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं. Tue, 2 Jun 2026 07:00:51 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की खबरें देखिए | Weather Update | IMD Alert | CM Dhami | Top News | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T03:15:06+00:00

Amish Devgan के सामने TMC के पूर्व प्रवक्ता का सनसनीखेज दावा, ममता के 50 विधायक टूटने वाले है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T03:12:55+00:00

Blue Moon seen in California skies| कैलिफोर्निया के आसमान में दिखा दुर्लभ ब्लू मून #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T03:08:22+00:00

shahid kapoor का स्टाइलिश लुक हुआ वायरल | #viralnews #viralvideo #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T03:10:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers