अंपायर पर हमला, गंदे इशारे! IPL 2026 में टिम डेविड की बदतमीजी की पूरी लिस्ट, सबक सिखाना जरूरी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया. हालांकि, इस बीच आरसीबी को जीत के जश्न के बीच तब झटका लगा जब टीम के विस्फोटक खिलाड़ी टिम डेविड पर अंपायपर को आइस पैक से हमला करने का दोषी पाया गया और उन पर जुर्माना ठोका गया. इस पूरे सीजन में टिम डेविड अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं.
अनु मलिक का कल्ट म्यूजिक और 90s का सुपरहिट डांस ट्रैक, गाना सुनते ही आज भी पैर थिरकने पर हो जाते हैं मजबूर
नई दिल्ली. साल 1999 में आई फिल्म 'जानम समझा करो' का टाइटल ट्रैक अपने दौर का एक कल्ट और चार्टबस्टर गाना है. इस गाने को संगीतकार अनु मलिक ने बेहतरीन म्यूजिक से सजाया है. अनु मलिक और हेमा सरदेसाई की आवाज से सजे इस गाने ने उस समय युवाओं के बीच धूम मचा दी थी. गाने के वीडियो में सलमान खान का कूल, बेपरवाह और चार्मिंग लुक देखने को मिलता है, जबकि उर्मिला मातोंडकर अपनी खूबसूरती, बेहतरीन डांसिंग स्किल्स और ग्लैमरस अदाओं से स्क्रीन पर आग लगाती नजर आती हैं. नाइट क्लब के बैकग्राउंड पर फिल्माए गए इस गाने में दोनों सितारों के बीच की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, लव-हेट रिलेशनशिप और जबरदस्त डांस मूव्स दर्शकों को बेहद पसंद आए थे.
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





