CBSE 12th Re-evaluation: 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! री-इवैल्यूएशन का लिंक आज हुआ एक्टिव, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
CBSE 12th Re-evaluation:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के उन लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया जो अपने बोर्ड रिजल्ट के नंबरों से संतुष्ट नहीं थे और री-चेकिंग का इंतजार कर रहे थे. कल यानी 01 जून को दिनभर भारी तकनीकी और वेबसाइट ठप रहने के बाद सीबीएसई बोर्ड ने आखिरकार देर रात अपनी कमियों को दुरुस्त किया. आज यानी 02 जून की सुबह 04 बजकर 42 मिनट तक आधिकारिक तौर पर मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन का पोर्टल पूरी तरह लाइव कर दिया गया है. CBSE ने वीडियो जारी कर खुद इस बात की जानकारी दी है. ऐसे में चलिए अप्लाई करने के लिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस.
CBSE ने एक्स पर दी जानकारी
सीबीएसई ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर छात्रों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों वाले वीडियो को बहुत ध्यान से देखें ताकि कोई गलती न हो. छात्र अब बोर्ड द्वारा जारी नए डायरेक्ट लिंक cbseit.in पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं. CBSE ने वेबसाइट ठीक करने का दावा करते हुए 01 जून से 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन पोर्टल शुरू करने की घोषणा की थी, मगर यह कल नहीं खुल पाया. इससे स्टूडेंट्स और पैरेंट्स दोनों काफी परेशान थे. बोर्ड ने कहा था कि पोर्टल जल्द लाइव होगा.
Dearest Students,
— CBSE HQ (@cbseindia29) June 1, 2026
The verification and re-evaluation portal is now LIVE !
Please watch the video carefully for step-by-step instructions on how to apply for Verification of Marks and re-evaluation.
Portal Link: https://t.co/ILQvluZJ7W@EduMinOfIndia @PTI_News @PIB_India… pic.twitter.com/Ydc2wmGEol
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले Verification of Marks वाले विकल्प पर क्लिक करें.
- जिन विषयों की स्कैन की गई कॉपी आपको मिली है स्क्रीन पर उनकी लिस्ट चेक करें.
- फिर उस विषय को चुनें जिसमें आपको लगता है कि अंकों की गिनती में कोई गड़बड़ी हुई है.
- विषय चुनते ही स्क्रीन पर गड़बड़ियों की एक लिस्ट आएगी, उसमें से अपनी समस्या पर टिक करें.
- फाइनल चेक करने के बाद सबमिट (Submit) बटन पर क्लिक करें.
कब खुला था ऑनलाइन पोर्टल?
छात्रों के लिए स्कैन आंसरशीट देखने का ऑनलाइन पोर्टल 19 मई को खुला था. मगर पहले ही दिन वेबसाइट क्रैश हो गई. इसके बाद बोर्ड ने आवेदन की तारीख बढ़ा दी. कहा गया कि 22 मई तक आवेदन किया जा सकता है लेकिन पोर्टल ठप होने के कारण छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे थे. फिर बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तारीख 23 मई को कर दी थी. जब पोर्टल खुला भी तो भारी तकनीकी के कारण स्टूडेंट्स न तो लॉगिन कर पा रहे थे और न ही फीस जमा कर पा रहे थे.
इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
बता दें कि इस साल करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी है. स्टूडेंट्स के साथ-साथ पैरेंट्स भी CBSE की इस व्यवस्था से काफी परेशान हैं. बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर उनमें जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला. समस्याएं एक नहीं बल्कि अनेक हैं. कई छात्रों का कहना है कि उन्होंने सप्लीमेंट्री या एडिशनल शीट ली थी लेकिन स्कैन कॉपी में वह हिस्सा नहीं दिख रहा. कुछ छात्रों का ये दावा है कि उन्हें जो स्कैन कॉपी मिली वह उनकी नहीं थी.
इतने लाख छात्रों ने मांगी आंसर शीट की फोटोकॉपी
सीबीएसई ने बीते 26 मई को जानकारी दी थी कि आंसर शीट की स्कैन कॉपियों के लिए कुल 4,04,319 आवेदन प्राप्त हुए थे और इन छात्रों ने कुल 11,31,961 आंसर शीट की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया था. वहीं, सीबीएसई द्वारा डिजिटल रूप से छात्रों को कुल 8,98,214 आंसर शीट की कॉपियां उपलब्ध कराई गईं.
यह भी पढ़ें: CBSE Re-Evaluation 2026: CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल पड़ा ठप, छात्र परेशान; जानें क्या है प्रक्रिया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation