Responsive Scrollable Menu

आज BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और अमित शाह से मुलाक़ात करेंगे अन्नामलाई, राजनीतिक भविष्य पर लिया जा सकता है बड़ा फैसला

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें अपने चरम पर हैं, वहीं इसी बीच उन्हें दिल्ली तलब किया गया है। दरअसल सोमवार को चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हुए अन्नामलाई आज, 2 जून को, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के बाद उनके भाजपा से इस्तीफे और एक नए राजनीतिक मंच के गठन को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग सकता है।

दरअसल अन्नामलाई के राजनीतिक भविष्य को लेकर ये अटकलें कोयंबटूर में उनके समर्थकों द्वारा लगाए गए विशाल पोस्टरों से और तेज़ हुई हैं। इन पोस्टरों पर ‘हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व कीजिए’ जैसे नारे लिखे हैं, जो 4 जून को उनके जन्मदिन से पहले प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए थे। इन पोस्टरों ने तमिलनाडु के राजनीतिक हलकों में व्यापक चर्चा छेड़ दी है, खासकर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी नेतृत्व के कुछ वर्गों के बीच बढ़ते मतभेदों की खबरों के बीच।

‘कृपया प्रतीक्षा करें”: अन्नामलाई

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ उनकी बैठक में पार्टी में उनकी भविष्य की भूमिका और आगे की राजनीतिक रणनीति पर गहन चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी की अपनी इस यात्रा के दौरान, अन्नामलाई भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं, जिसमें अमित शाह का नाम भी सामने आ रहा है। दिल्ली रवाना होने से पहले, अन्नामलाई ने अपने बारे में चल रही अटकलों पर विस्तार से टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने केवल इतना कहा, ‘कृपया प्रतीक्षा करें। हम दो दिन में बैठकर बात करेंगे।’ इस टिप्पणी ने संभावित बड़ी घोषणा को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

2020 में भाजपा का दामन थामा था

दरअसल भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अन्नामलाई ने 2020 में भाजपा का दामन थामा था। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने तेज़ी से अपनी पहचान बनाई और तमिलनाडु में भाजपा के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक बन गए। 2021 से 2025 तक राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कई राज्यव्यापी अभियानों का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने युवा मतदाताओं और सोशल मीडिया पर एक मजबूत समर्थन आधार तैयार किया, जिससे उनकी लोकप्रियता में खासा इज़ाफ़ा हुआ।

हालांकि, भाजपा नेताओं ने किसी भी विभाजन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि अन्नामलाई पार्टी के एक महत्वपूर्ण नेता बने रहेंगे। उनका यह भी कहना है कि यह केवल एक नियमित मुलाकात है। लेकिन, मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ उनकी निर्धारित बैठक को देखते हुए, राजनीतिक विश्लेषक अन्नामलाई के अगले कदम को स्पष्ट करने वाले संकेतों पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मुलाकात के बाद तमिलनाडु की राजनीति में क्या नया मोड़ आता है।

Continue reading on the app

इटली के दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र के तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया

रोम, 2 जून (आईएएनएस)। इटली के दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र के तट के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र में था और इसकी गहराई काफी अधिक होने के कारण बड़े नुकसान की आशंका कम रही।

Continue reading on the app

  Sports

'वो गोल्ड डिगर नहीं, मैं केप्ट बॉयफ्रेंड था', सुष्मिता सेन को लेकर क्या बोले ललित मोदी, रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

Lalit Modi On Sushmita Sen: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन और कारोबारी ललित मोदी ने एक बार फिर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. साल 2022 में जब ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते का ऐलान किया था, तब दोनों को लेकर काफी चर्चा हुई थी. उस दौरान सोशल मीडिया पर सुष्मिता को लेकर कई तरह की टिप्पणियां की गई थीं और उन्हें 'गोल्ड डिगर' तक कहा गया था. अब ललित मोदी ने उन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एक्ट्रेस का बचाव किया है और खुद को डायमंड डिगर करार दिया. Tue, 2 Jun 2026 06:14:33 +0530

  Videos
See all

Viral Video | ज़हरीले सांप का खतरनाक रेस्क्यू | #viralnews #viralvideo #hindinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:09:38+00:00

Ghaziabad Surya Murder: AIMIM प्रवक्ता की किस बात पर भड़क गए अमन चोपड़ा? लगा दी क्लास | Asad Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:13:11+00:00

Jammu Kashmir Peacock Rescue Gose Viral | फंसे मोर को वन विभाग ने सुरक्षित निकाला #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:08:25+00:00

अभिनेत्री Raveena Tandon की मां के घर में चोरी | #shorts #viralnews #viralvideo #raveenatandon #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:08:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers