Responsive Scrollable Menu

लता मंगेशकर-कुमार सानू का जादुई गाना, हीरो-हीरोइन ने सरसों के खेत में किया रोमांस, आज भी हर आशिक की धड़कन है धुन

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा के इतिहास में जब भी सदाबहार रोमांटिक गानों की बात होती है, तो फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995) का 'तुझे देखा तो ये जाना सनम हमेशा टॉप पर रहता है. जतिन-ललित के मधुर संगीत, आनंद बख्शी के दिल छू लेने वाले बोल और लता मंगेशकर-कुमार सानू की जादुई आवाज से सजे इस गाने ने रोमांस की परिभाषा को हमेशा के लिए बदल दिया.सरसों के लहलहाते खेतों में फिल्माए गए इस गाने में शाहरुख खान और काजोल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बेमिसाल लगती है. गिटार के साथ बाहें फैलाए शाहरुख खान का आइकॉनिक पोज आज भी हर आशिक का अरमान है. यह गाना सिर्फ एक ट्रैक नहीं, बल्कि भारतीय पॉप-कल्चर का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है, जो रिलीज के तीन दशक बाद भी हर पीढ़ी के दिलों में प्यार का अहसास जगा देता है.

Continue reading on the app

मंत्रिपरिषद के गठन पर मंथन के लिए दिल्ली में शिवकुमार और सिद्धारमैया, कल शाम होगा शपथ ग्रहण

कर्नाटक के होने वाले मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार और वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया 3 जून को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले हाईकमान से मशवरा करने के लिए दिल्ली पहुंचे। सोमवार को यह दोनों नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं, जहां मंत्रिपरिषद के संबंध में चर्चा हुई।

यह बताया जा रहा है कि शनिवार को कर्नाटक में जो कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी। उसमें औपचारिक तौर पर नेता चुने जाने के बाद शिव कुमार अब सिद्धारमैया की जगह लेने वाले हैं।

बुधवार को होगा शपथ ग्रहण

बुधवार की शाम शिवकुमार को शाम 4 बजे कुछ मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते देखा जाएगा। इस बारे में शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा कि हमें मंत्रिमंडल के बारे में फैसला करना है। बता दें कि कर्नाटक के मंत्री परिषद में मुख्यमंत्री सहित 34 लोग शामिल हो सकते हैं। मंत्री पद को लेकर लोगों के बीच आकांक्षा बढ़ती जा रही है और शिवकुमार के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने सब कुछ पार्टी हाई कमान पर छोड़ दिया है।

शिवकुमार का क्या कहना

अपने मंत्री परिषद के बारे में शिवकुमार ने कहा कि मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। बड़ी संख्या में मंत्री पद के आकांक्षा रखने वाले लोग दिल्ली पहुंच गए हैं। बता दें कि पुराने मंत्री और विधायक अपनी दावेदारी पेश करने के लिए शिव कुमार और सिद्धारमैया से मुलाकात करना चाहते हैं।

कैसा होगा मंत्रिपरिषद

इस मंत्री परिषद के बारे में जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक कुछ जाने पहचाने चेहरे इसमें शामिल हो सकते हैं। इसमें क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर खास ध्यान दिया जाने वाला है। मौजूदा सिद्धारमैया का मंत्रिमंडल हटाकर नई सरकार में एक से ज्यादा उपमुख्यमंत्री भी हो सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Qualifier: 93 रन पर नॉट आउट रहे बाबर, 13 छक्के-चौके मारे, 48 गेंद में किया इस टीम का खेल खत्म

Hong Kong vs Bahrain: सिंगापुर में चल रहे एशियन गेम्स क्वालिफायर में बाबर की पारी के दम पर हॉन्ग-कॉन्ग ने बहरीन को हरा दिया है. बाबर हयात ने 93 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. Tue, 02 Jun 2026 06:42:37 +0530

  Videos
See all

shahid kapoor का स्टाइलिश लुक हुआ वायरल | #viralnews #viralvideo #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T03:10:39+00:00

Mau Hatyakand | UP News | Lucknow News | CM Yogi Statement on Cow | Top Hindi News | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T03:09:11+00:00

Amish Devgan के सामने TMC के पूर्व प्रवक्ता का सनसनीखेज दावा, ममता के 50 विधायक टूटने वाले है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T03:12:55+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की खबरें देखिए | Weather Update | IMD Alert | CM Dhami | Top News | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T03:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers