Responsive Scrollable Menu

क्या विजय की जीत ने बना दिया तृषा का ‘मैजिकल मई’? तृषा कृष्णन की पोस्ट ने फैंस को दिया बड़ा हिंट

Thalapathy Vijay -Trisha Krishnan:  तमिल इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर कीं, जिन्हें उन्होंने अपने ‘मैजिकल मई’ की मेमोरी बताया. इंटरनेट पर इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस एक बार फिर तृषा और तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय के रूमर्ड अफेयर को लेकर चर्चा करने लगे हैं. हालांकि, कभी भी  इन दोनों ने इन अफवाहों पर रिएक्शन नहीं दी दिया, लेकिन तृषा की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. उनकी इस पोस्ट लोग विजय के साथ जोड़ कर देख रहे हैं.

‘मैजिकल मई’ की फोटो ने फैंस का खींचा ध्यान

तृषा कृष्णन ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर मई महीने की कई खास फोटो शेयर कीं. इस फोटो में उनके बर्थडे सेलिब्रेशन से लेकर पर्नसल मोमेंट तक की झलक देखने को मिली.  उन्होंने अपने पालतू कुत्ते इजी के साथ भी फोटो शेयर की. इसके अलावा उन्होंने एक मिरर सेल्फी भी पोस्ट की, जिसमें वह फ्लोरल सूट पहने मुस्कुराती हुईं बहुत संदुर नजर आईं.

इतना ही नहीं इन फोटो में उनके बर्थडे पर मिले खूबसूरत फूलों के बुके भी दिखाई दिए. इनके साथ ही एक्ट्रेस ने बिना मेकअप वाली एक सेल्फी भी पोस्ट की. जिसने फैंस का ध्यान खींचा. एक स्लाइड में मोटिवेशनल नोट भी लिखा था कि 40 की उम्र को भी गर्व और आत्मविश्वास के साथ जीना चाहिए. पोस्ट के आखिर में फिर से उनके पालतू कुत्ते की तस्वीर दिखाई दी. इन तस्वीरों के साथ तृषा ने लिखा, ‘मेरे मैजिकल मई की कुछ और यादें, जिन्हें याद करके मैं लंबे समय तक मुस्कुराती रहूंगी.’

विजय से जुड़ रही हैं पोस्ट की कड़ियां

तृषा की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे विजय से जोड़ना शुरू कर दिया. पिछले कुछ महीनों से दोनों के अफेयर को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं. मई महीने में तृषा उस वक्त भी सुर्खियों में आई थीं जब वह तिरुमला दर्शन के बाद विजय के घर पहुंची थीं.

बाद में उनके विजय के घर से बाहर निकलने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. वीडियो में तृषा मुस्कुराते हुए कैमरों की ओर हाथ हिलाती और थंब्स-अप दिखाती नजर आई थीं. उस समय कई फैंस ने इसे विजय की पॉलिटिक्स सक्सेस से जोड़कर देखा था. ऐसे में अब ‘मैजिकल मई’ वाली पोस्ट ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है.

ये भी पढ़ें: विराट को किस करते हुए अनुष्का शर्मा ने शेयर की फोटो, हाथ में दिखी आईपीएल की ट्रॉफी

विजय की ओथ सेरेमनी में भी पहुंची थीं तृषा

तृषा कृष्णन एक्टर से राजनेता बने विजय की ओथ सेरेमनी में भी नजर आई थीं. वह अपनी मां उमा कृष्णन के साथ इस इवेंट में पहुंची थीं. उस दौरान तृषा की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा था. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे कि आखिर दोनों के बीच क्या रिश्ता है. हालांकि न तो विजय और न ही तृषा ने कभी इन चर्चाओं पर पब्लिकली कुछ कहा. इसके बावजूद दोनों का नाम लगातार साथ जोड़ा जाता रहा है.

प्रोफेशनल लाइफ में भी व्यस्त हैं तृषा

पर्सनल लाइफ से अलग तृषा प्रोफेशनल फ्रंट पर बहुत बिजी हैं. हाल ही में वह सूर्या के साथ फिल्म ‘करुप्पु’ में नजर आई थीं. साउथ इंडस्ट्री में उन्हें काम करते हुए करीब दो दशक से ज्यादा का समय हो गया है. उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है. आज भी वह इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं.

फिलहाल उनकी ‘मैजिकल मई’ पोस्ट ने फैंस को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर इस खास महीने की सबसे बड़ी वजह क्या थी. क्या यह सिर्फ बर्थडे और पर्सनल खुशियों की बात है या फिर इसके पीछे विजय से जुड़ी कोई खास याद भी छिपी है. इसका जवाब फिलहाल सिर्फ तृषा ही जानती हैं.

ये भी पढ़ें: एक बच्चे के पिता को डेट कर रही नोरा फतेही? सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटो, स्टार फुटबॉलर संग उड़ी अफेयर की अफवाह

 

Continue reading on the app

सेहत और स्वाद का शानदार मेल 'लौकी कलाकंद', घर पर बनाएं गर्मियों की खास मिठाई

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम में लोग ऐसे खानपान या मिठाइयों की तलाश करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी हो। ऐसी ही एक मिठाई का नाम है लौकी कलाकंद, जो न केवल मिठास से भरपूर बल्कि सेहतमंद भी है।

आमतौर पर लौकी का इस्तेमाल सब्जी बनाने में किया जाता है, लेकिन इससे तैयार होने वाला कलाकंद मिठाई प्रेमियों के लिए एक खास विकल्प है। यह मिठाई कम कैलोरी वाली होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यही वजह है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग भी इसे पसंद करते हैं।

लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं। यही कारण है कि यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, पेट को ठंडक देने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक मानी जाती है। फाइबर, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

ऐसे में लौकी कलाकंद पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होती है। फाइबर की वजह से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। कम कैलोरी होने के कारण वजन नियंत्रण में मदद करती है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और दिल को स्वस्थ बनाता है। साथ ही यह त्वचा को चमकदार बनाने और शरीर से विषाक्त तत्व निकालने में भी सहायक है। गर्मियों में यह एनर्जी बनाए रखने में कारगर साबित होती है।

लौकी कलाकंद बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले ताजी लौकी को अच्छे से धोकर छील लें, बीज निकाल दें और कद्दूकस कर लें। कढ़ाई में दो बड़े चम्मच घी गरम करें, उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर मध्यम आंच पर लगभग 10-15 मिनट तक भून लें। फिर स्वाद के अनुसार चीनी मिलाकर पानी सूखने तक पकाएं।

इसके बाद लौकी में मावा या मिल्क पाउडर और थोड़ा घी डालकर लगातार चलाते हुए भूनें, जब तक पूरा मिश्रण गाढ़ा और दानेदार न हो जाए। आखिर में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। मिश्रण को थाली या ट्रे में फैलाकर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें। ऊपर से कटे हुए बादाम, नारियल या पिस्ता से सजाकर परोसें।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को बिहार रणजी टीम में जगह नहीं मिलेगी, उसे लड़ना होगा...मांजरेकर के बयान से फैंस का दिमाग हो जाए गरम

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर ऐसी बात कही है जो फैंस को बुरी लगने वाली है. उन्होंने इशारों में कह दिया कि वैभव बिहार रणजी ट्रॉफी टीम में अपनी जगह नहीं बना सकते. इसके लिए उनको बाकी खिलाड़ियों से लड़ना होगा. अंडर 19 और आईपीएल में धमाकेदार खेल दिखाने से पहले इस युवा ने रणजी में अपना दिखाया है. Mon, 1 Jun 2026 23:51:10 +0530

  Videos
See all

Infiltration In India: क्या देश में जनसांख्यिकीय बदलाव के पीछे घुसपैठ है? | India-Bangladesh Border #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T20:30:34+00:00

Viral Video: एक शव, दो बार अंतिम संस्कार ! पहले कब्र में दफनाया फिर जलाई चिता | Hathras | Hindu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T20:30:35+00:00

US-Iran War Updates: IRGC की नई चेतावनी से मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | IRGC | Donald Trump | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T21:00:13+00:00

Abusive passengers could be blacklisted from all airlines under new UK government proposal. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T21:00:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers