ICC ने टेस्ट लेकर T20 तक बदल दिए कई नियम, बढ़ेंगी अब टीमों की मुश्किलें
ICC New Rules: अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कई पुराने नियमों को बदलकर नए नियम लागू कर दिए हैं. इन सभी नियमों को 31 मई को आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान अहमदाबाद में हुई आईसीसी की मीटिंग में मंजूरी मिली. आईसीसी के नए नियम का उद्देश्य खराब मौसम से खेल को सुरक्षित करना और मैच की गति को तेज करना है. इसके तहत दिन में होने वाले टेस्ट मैच में पिंक बॉल के इस्तेमाल, लेग साइड वाइड ट्रायल, अवैध बॉलिंग एक्शन पर हॉक आई डेटा के एक्सेस को मंजूरी दी गई. इससे आने वाले समय में क्रिकेट में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे.
ये हैं आईसीसी ने नए नियम
टेस्ट मैचों में पिंक बॉल का ट्रायल: अब अगर नियमित टेस्ट मैच में खराब रोशनी के कारण खेल में रुकावट आती है तो ऐसे में अंपायर्स दोनों टीमों की सहमति से रेड बॉल की जगह पिंक बॉल से टेस्ट मैच को आगे बढ़ा सकते हैं. यह नियम इसलिए लाया गया है, क्योंकि कई बार मैदान पर खराब रोशनी की वजह से मैच का समय बर्बाद होता है और रिजल्ट नहीं निकल पाता है, जिसकी वजह से WTC में टीमों को नुकसान होता है.
T20I में 15 मिनट का ब्रेक और बल्लेबाजों के लिए नियम: आईसीसी ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में 15 मिनट का ब्रेक को भी मंजूरी दी है. इस दौरान टीम के हेड कोच मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से बात कर सकते हैं. हालांकि ब्रेक खत्म होते ही बल्लेबाजों को खेलने के लिए तुरंत तैयार रहना होगा. अब तक यह नियम सिर्फ वनडे क्रिकेट में था. वनडे में ही ब्रेक के दौरान कोचिंग स्टाफ मैदान पर जाते थे और बात करते थे.
???? KEY RECOMMENDATIONS APPROVED AT ICC BOARD MEETING ????
— Cricket Central (@CricketCentrl) June 1, 2026
• Trialling the use of a pink ball in regular Test Matches, with prior agreement from both teams, to maximise play in case of anticipated bad light.
• Research on lighting technology for match officials and venues to… pic.twitter.com/xYRSdh2ULo
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया, PSG और अब RCB ने लगातार जीते खिताब, क्या इतिहास दोहरा पाएगी मेसी की टीम अर्जेंटीना?
एफटीए पर वार्ता के लिए ब्रिटेन के व्यापार मंत्री मंगलवार को पहुंचेंगे भारत
एफटीए पर वार्ता के लिए ब्रिटेन के व्यापार मंत्री मंगलवार को पहुंचेंगे भारत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24





















