Madhuri Dixit Reveals: पति श्रीराम नेने को नहीं था माधुरी के स्टारडम का अंदाजा, अमेरिका में आम ग्रहणी की तरह रहती थीं एक्ट्रेस
Madhuri Dixit : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने करियर के सुनहरे दौर में ही शादी कर अमेरिका में बसने का फैसला लिया था। डॉ. श्रीराम नेने से विवाह के बाद वह कई वर्षों तक अमेरिका के डेनवर शहर में रहीं, जहां उन्होंने अपने परिवार और बच्चों के साथ सामान्य जीवन बिताया। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने उस दौर की कई दिलचस्प यादें साझा कीं।
डेनवर में लोग नहीं जानते थे उनकी असली पहचान
माधुरी ने बताया कि अमेरिका में रहने के दौरान उनकी पहचान एक सुपरस्टार की नहीं, बल्कि सिर्फ "मिसेज नेने" के रूप में थी। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में वह रहती थीं, वहां भारतीयों की संख्या काफी कम थी और ज्यादातर लोग उनकी फिल्मों या स्टारडम से परिचित नहीं थे।
अभिनेत्री के मुताबिक, वह अपने दोनों बेटों को स्कूल छोड़ने जाती थीं और आम लोगों की तरह रोजमर्रा की जिंदगी जीती थीं। हालांकि एक घटना ने उन्हें अपनी पहचान पड़ोसियों को बताने पर मजबूर कर दिया।
जब पड़ोसियों को लगा कोई घर की रेकी कर रहा है
माधुरी ने एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए बताया कि उनके घर के बाहर अक्सर एक कार आकर रुकती थी और फिर चक्कर लगाकर वापस चली जाती थी। इस बात को देखकर उनके पड़ोसी चिंतित हो गए और उन्हें शक हुआ कि कोई घर की रेकी कर रहा है।
पड़ोसियों ने यहां तक पूछ लिया कि क्या पुलिस को बुलाया जाए। तब माधुरी ने उन्हें बताया कि वह भारत में एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं और कार में बैठे लोग सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए वहां आ रहे हैं। यह सुनकर पड़ोसी भी हैरान रह गए।
'मां और पत्नी बनकर जीना मेरे सपनों का हिस्सा था'
माधुरी ने कहा कि अमेरिका में बिताया गया समय उनके जीवन के सबसे खूबसूरत और संतोषजनक दौरों में से एक था। उन्होंने स्वीकार किया कि वहां उन्हें एक सामान्य महिला की तरह जीने की आजादी मिली, जिसे वह बेहद पसंद करती थीं।
अभिनेत्री के अनुसार, वह अपने बच्चों के साथ भरपूर समय बिता पाईं और परिवार को प्राथमिकता दे सकीं। उन्होंने कहा कि एक प्यार करने वाला पति, बच्चे और खुशहाल परिवार हमेशा उनके सपनों का हिस्सा रहे हैं और डेनवर में वह उसी सपने को जी रही थीं।
श्रीराम नेने को नहीं पता था माधुरी कितनी बड़ी स्टार हैं
माधुरी ने यह भी खुलासा किया कि जब उनकी मुलाकात डॉ. श्रीराम नेने से हुई थी, तब उन्हें उनकी लोकप्रियता का पूरा अंदाजा नहीं था। वह जानते थे कि माधुरी फिल्मों में काम करती हैं, लेकिन भारत में उनकी स्टारडम कितनी बड़ी है, इसका एहसास उन्हें बाद में हुआ।
अभिनेत्री ने बताया कि भारत आने के शुरुआती दिनों में यह सब देखकर श्रीराम नेने भी काफी हैरान रह गए थे। हालांकि अब वह फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से अच्छी तरह घुलमिल चुके हैं और उनके कई करीबी दोस्त भी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।
2011 में भारत लौटकर फिर शुरू किया करियर
माधुरी और उनका परिवार साल 2011 में स्थायी रूप से भारत लौट आया था। इसके बाद अभिनेत्री ने दोबारा फिल्मों, टीवी शोज और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में सक्रिय रूप से काम करना शुरू किया।
कियारा आडवाणी ने पोस्टपार्टम बॉडी-शेमिंग पर दिया जवाब: बोलीं- 'लोग महिलाओं को प्रेंग्नेंसी में देवी कहते हैं, फिर मोटी कहकर ताने देते हैं'
Kiara Advani: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी बेटी सरायाह के जन्म के बाद इन दिनों अपनी मुदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में मातृत्व के अनुभव और उससे जुड़ी सामाजिक चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी और दुनिया को देखने का नजरिया काफी बदल गया है।
अभिनेत्री ने समाज के उन सवालों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी जो महिलाओं पर प्रेग्नेंसी और फिर डिलीवरी के बाद बॉडी-शेम जैसी टिप्पणियां करते हैं।
गर्भावस्था के दौरान तारीफ, लेकिन फिर होती है आलोचना
अभिनेत्री ने प्रसव के तुरंत बाद महिलाओं पर काम पर लौटने और गर्भावस्था से पहले वाले रूप में वापस आने के आम दबाव पर भी बात की। कियारा ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के बारे में बातचीत का लहजा पूरी तरह बदल जाता है।
कियारा ने समाज में महिलाओं को लेकर मौजूद दोहरे रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा- जब आप महिला होती है, तो हर कोई कहता है, ‘अरे वाह, आप कितनी खूबसूरत लग रही हैं।’ और जैसे ही बच्चा पैदा होता है, यह बदल जाता है, लोग कहने लगते हैं -‘अभी मोटी लग रही है, थोड़ी ये लग रही है, थोड़ी वो लग रही है'।"
'गर्भावस्था में देवी जैसा सम्मान, फिर फिटनेस पर सवाल'
कियारा ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को बेहद सम्मान और प्यार मिलता है, लेकिन डिलीवरी के बाद उनसे तुरंत पहले जैसी फिटनेस और दिनचर्या में लौटने की उम्मीद की जाने लगती है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि वास्तविक चुनौती बच्चे के जन्म के बाद शुरू होती है। यही वह समय होता है जब महिलाओं को सबसे अधिक भावनात्मक समर्थन, समझ और देखभाल की आवश्यकता होती है। लेकिन दुर्भाग्य से समाज अक्सर इसी दौर को नजरअंदाज कर देता है।
नए किरदारों के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं
कियारा ने कहा कि मां बनने के बाद एक महिला को एक साथ कई भूमिकाएं निभानी पड़ती हैं। उसे मां, पत्नी, बेटी और अपने व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाना होता है। यह बदलाव आसान नहीं होता और इस दौरान उसे समझ, धैर्य और सहयोग की जरूरत होती है।
2025 में बेटी का किया था स्वागत
कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 15 जुलाई 2025 को अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया था। इसके बाद से दोनों अपने पैरेंटहुड के इस नए सफर को निजी तौर पर एंजॉय कर रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















