कियारा आडवाणी ने पोस्टपार्टम बॉडी-शेमिंग पर दिया जवाब: बोलीं- 'लोग महिलाओं को प्रेंग्नेंसी में देवी कहते हैं, फिर मोटी कहकर ताने देते हैं'
Kiara Advani: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी बेटी सरायाह के जन्म के बाद इन दिनों अपनी मुदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में मातृत्व के अनुभव और उससे जुड़ी सामाजिक चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी और दुनिया को देखने का नजरिया काफी बदल गया है।
अभिनेत्री ने समाज के उन सवालों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी जो महिलाओं पर प्रेग्नेंसी और फिर डिलीवरी के बाद बॉडी-शेम जैसी टिप्पणियां करते हैं।
गर्भावस्था के दौरान तारीफ, लेकिन फिर होती है आलोचना
अभिनेत्री ने प्रसव के तुरंत बाद महिलाओं पर काम पर लौटने और गर्भावस्था से पहले वाले रूप में वापस आने के आम दबाव पर भी बात की। कियारा ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के बारे में बातचीत का लहजा पूरी तरह बदल जाता है।
कियारा ने समाज में महिलाओं को लेकर मौजूद दोहरे रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा- जब आप महिला होती है, तो हर कोई कहता है, ‘अरे वाह, आप कितनी खूबसूरत लग रही हैं।’ और जैसे ही बच्चा पैदा होता है, यह बदल जाता है, लोग कहने लगते हैं -‘अभी मोटी लग रही है, थोड़ी ये लग रही है, थोड़ी वो लग रही है'।"
'गर्भावस्था में देवी जैसा सम्मान, फिर फिटनेस पर सवाल'
कियारा ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को बेहद सम्मान और प्यार मिलता है, लेकिन डिलीवरी के बाद उनसे तुरंत पहले जैसी फिटनेस और दिनचर्या में लौटने की उम्मीद की जाने लगती है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि वास्तविक चुनौती बच्चे के जन्म के बाद शुरू होती है। यही वह समय होता है जब महिलाओं को सबसे अधिक भावनात्मक समर्थन, समझ और देखभाल की आवश्यकता होती है। लेकिन दुर्भाग्य से समाज अक्सर इसी दौर को नजरअंदाज कर देता है।
नए किरदारों के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं
कियारा ने कहा कि मां बनने के बाद एक महिला को एक साथ कई भूमिकाएं निभानी पड़ती हैं। उसे मां, पत्नी, बेटी और अपने व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाना होता है। यह बदलाव आसान नहीं होता और इस दौरान उसे समझ, धैर्य और सहयोग की जरूरत होती है।
2025 में बेटी का किया था स्वागत
कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 15 जुलाई 2025 को अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया था। इसके बाद से दोनों अपने पैरेंटहुड के इस नए सफर को निजी तौर पर एंजॉय कर रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर आ रहे भारत, जंतर-मंतर में करेंगे प्रदर्शन
Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि वो 6 जून को भारत वापस लौट रहे हैं. अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर कहा कि वो शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने अपने फॉलोअर्स से साथ आने की अपील भी की है.
The post कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर आ रहे भारत, जंतर-मंतर में करेंगे प्रदर्शन appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















