आरएसएस समर्थक होने के कारण अरुण लखानी को भाजपा उम्मीदवार बनाया गया : संजय राउत
आरएसएस समर्थक होने के कारण अरुण लखानी को भाजपा उम्मीदवार बनाया गया : संजय राउतफिल्म ‘धुरंधर’ देखकर तिलमिलाया दाऊद इब्राहिम, भारत के खिलाफ बड़ी साजिश की आशंका; खुफिया एजेंसियां अलर्ट
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर को लेकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसकी डी-कंपनी में नाराजगी की चर्चा सामने आ रही है. खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में दिखाए गए एक किरदार को दाऊद इब्राहिम से प्रेरित माना जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि फिल्म में इस किरदार को कमजोर और बेबस स्थिति में दिखाया गया है, जिसके बाद डी-कंपनी में नाराजगी बढ़ गई है. एजेंसियों को आशंका है कि इसके बाद भारत में डी-कंपनी के नेटवर्क को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश शुरू हुई.
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद सामने आई कई जानकारियां
हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारत के खिलाफ कथित साजिश रचने के मामले में ISI और अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 संदिग्ध एजेंटों को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान सामने आई जानकारियों के आधार पर सुरक्षा एजेंसियां कई पहलुओं पर जांच कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की रिलीज के बाद डी-कंपनी ने अपने नेटवर्क को सक्रिय करने की दिशा में काम शुरू किया था.
मुंबई में ग्राउंड नेटवर्क को सक्रिय करने की कोशिश
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई में डी-कंपनी के पुराने नेटवर्क को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश की जा रही थी. कथित तौर पर भर्ती की जिम्मेदारी शकील गैंग को दी गई थी, जबकि प्रशिक्षण और हथियार उपलब्ध कराने का जिम्मा ISI के हाथ में था. वहीं पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने की जिम्मेदारी कथित तौर पर शूटर मुन्ना झिंगाड़ा को सौंपी गई थी.अंडरवर्ल्ड पर नजर रखने वाले जानकारों का कहना है कि इससे पहले भी जब दाऊद इब्राहिम या छोटा शकील के कमजोर पड़ने या उनके खत्म होने की खबरें सामने आई थीं, तब उनके नेटवर्क की ओर से अपनी मौजूदगी दिखाने की कोशिश की गई थी.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रणनीति बदलने की आशंका
सुरक्षा मामलों के जानकारों का मानना है कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान और ISI सीमा पार से सीधे आतंकियों को भेजने से डरने लगे हैं. भारत ने पहले ही साफ किया है अगर पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ कोई साजिश रची गयी तो भारत उसका जवाब देगा, यही कारण है की अब ISI सरहद पार से आतंकी भेजने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है और भारत में ही अपने गुर्गों और एजेंट्स का नेटवर्क तैयार कर रहा है. ताकि सबकुछ भारत का आंतरिक मामला लगे.
धर्म के नाम पर युवाओं को गुमराह करने की आशंका
एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, कथित साजिश में शामिल कुछ स्थानीय लोगों को वास्तविक उद्देश्य नहीं बताया गया था. मुंबई और आसपास से जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनसे पूछताछ में पता चला है की इन लड़कों को ये कहकर अपने साथ शामिल किया है की उन्हें बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास गरीब नगर इलाके में मस्जिद पर चले बुलडोजर कार्रवाई का बदला लेना है. एजेंसियों को आशंका है कि धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल कर युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी. वहीं सूत्रों का यह भी मानना है कि अंडरवर्ल्ड में घटते प्रभाव और वसूली के नेटवर्क कमजोर पड़ने के बाद डी-कंपनी एक बार फिर अपना दबदबा स्थापित करने की कोशिश कर सकती है. हालांकि पूरे मामले में जांच एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और आधिकारिक तौर पर किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation















.jpg)






