ICC का बड़ा फैसला: Test Cricket में Bad Light से निपटने के लिए Pink Ball का Trial मंजूर
क्या विजय की जीत ने बना दिया तृषा का ‘मैजिकल मई’? तृषा कृष्णन की पोस्ट ने फैंस को दिया बड़ा हिंट
Thalapathy Vijay -Trisha Krishnan: तमिल इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर कीं, जिन्हें उन्होंने अपने ‘मैजिकल मई’ की मेमोरी बताया. इंटरनेट पर इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस एक बार फिर तृषा और तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय के रूमर्ड अफेयर को लेकर चर्चा करने लगे हैं. हालांकि, कभी भी इन दोनों ने इन अफवाहों पर रिएक्शन नहीं दी दिया, लेकिन तृषा की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. उनकी इस पोस्ट लोग विजय के साथ जोड़ कर देख रहे हैं.
‘मैजिकल मई’ की फोटो ने फैंस का खींचा ध्यान
तृषा कृष्णन ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर मई महीने की कई खास फोटो शेयर कीं. इस फोटो में उनके बर्थडे सेलिब्रेशन से लेकर पर्नसल मोमेंट तक की झलक देखने को मिली. उन्होंने अपने पालतू कुत्ते इजी के साथ भी फोटो शेयर की. इसके अलावा उन्होंने एक मिरर सेल्फी भी पोस्ट की, जिसमें वह फ्लोरल सूट पहने मुस्कुराती हुईं बहुत संदुर नजर आईं.
इतना ही नहीं इन फोटो में उनके बर्थडे पर मिले खूबसूरत फूलों के बुके भी दिखाई दिए. इनके साथ ही एक्ट्रेस ने बिना मेकअप वाली एक सेल्फी भी पोस्ट की. जिसने फैंस का ध्यान खींचा. एक स्लाइड में मोटिवेशनल नोट भी लिखा था कि 40 की उम्र को भी गर्व और आत्मविश्वास के साथ जीना चाहिए. पोस्ट के आखिर में फिर से उनके पालतू कुत्ते की तस्वीर दिखाई दी. इन तस्वीरों के साथ तृषा ने लिखा, ‘मेरे मैजिकल मई की कुछ और यादें, जिन्हें याद करके मैं लंबे समय तक मुस्कुराती रहूंगी.’
विजय से जुड़ रही हैं पोस्ट की कड़ियां
तृषा की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे विजय से जोड़ना शुरू कर दिया. पिछले कुछ महीनों से दोनों के अफेयर को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं. मई महीने में तृषा उस वक्त भी सुर्खियों में आई थीं जब वह तिरुमला दर्शन के बाद विजय के घर पहुंची थीं.
बाद में उनके विजय के घर से बाहर निकलने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. वीडियो में तृषा मुस्कुराते हुए कैमरों की ओर हाथ हिलाती और थंब्स-अप दिखाती नजर आई थीं. उस समय कई फैंस ने इसे विजय की पॉलिटिक्स सक्सेस से जोड़कर देखा था. ऐसे में अब ‘मैजिकल मई’ वाली पोस्ट ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है.
ये भी पढ़ें: विराट को किस करते हुए अनुष्का शर्मा ने शेयर की फोटो, हाथ में दिखी आईपीएल की ट्रॉफी
विजय की ओथ सेरेमनी में भी पहुंची थीं तृषा
तृषा कृष्णन एक्टर से राजनेता बने विजय की ओथ सेरेमनी में भी नजर आई थीं. वह अपनी मां उमा कृष्णन के साथ इस इवेंट में पहुंची थीं. उस दौरान तृषा की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा था. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे कि आखिर दोनों के बीच क्या रिश्ता है. हालांकि न तो विजय और न ही तृषा ने कभी इन चर्चाओं पर पब्लिकली कुछ कहा. इसके बावजूद दोनों का नाम लगातार साथ जोड़ा जाता रहा है.
प्रोफेशनल लाइफ में भी व्यस्त हैं तृषा
पर्सनल लाइफ से अलग तृषा प्रोफेशनल फ्रंट पर बहुत बिजी हैं. हाल ही में वह सूर्या के साथ फिल्म ‘करुप्पु’ में नजर आई थीं. साउथ इंडस्ट्री में उन्हें काम करते हुए करीब दो दशक से ज्यादा का समय हो गया है. उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है. आज भी वह इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं.
फिलहाल उनकी ‘मैजिकल मई’ पोस्ट ने फैंस को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर इस खास महीने की सबसे बड़ी वजह क्या थी. क्या यह सिर्फ बर्थडे और पर्सनल खुशियों की बात है या फिर इसके पीछे विजय से जुड़ी कोई खास याद भी छिपी है. इसका जवाब फिलहाल सिर्फ तृषा ही जानती हैं.
ये भी पढ़ें: एक बच्चे के पिता को डेट कर रही नोरा फतेही? सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटो, स्टार फुटबॉलर संग उड़ी अफेयर की अफवाह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation