Responsive Scrollable Menu

दिल्लीवालों को मिली तपिश से राहत: सुबह के न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट, सामान्य से नीचे पहुंचा पारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस के बीच सोमवार की सुबह लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई। सोमवार सुबह मौसम के बदले मिजाज के कारण दिल्लीवालों को तेज धूप और लू (Heatwave) के थपेड़ों से थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी के लगभग सभी प्रमुख मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

इसके अलावा, पालम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम, 22.8 डिग्री सेल्सियस जबकि लोधी रोड में सामान्य से 3.3 डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि रिज में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री कम है। इसी तरह अयानगर में तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में बारिश दर्ज नहीं की गयी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक91 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्डके अनुसार, 0 से 50 के बीच के वायु गुणवत्ता सूचकांक को अच्छा , 51 से 100 को संतोषजनक , 101 से 200 को मध्यम , 201 से 300 को खराब , 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है। आईएमडीके अनुसार, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Continue reading on the app

ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड के नए आतंकी मॉड्यूल का खुलासा… दाऊद इब्राहिम के घर के पास नई ‘जिहादी ब्रिगेड’ हो रही थी तैयार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा किया है. जांच में पता चला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड नए आतंकी मॉड्यूल पर काम कर रहा था. इस पूरे मॉड्यूल को कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम के करीबी और छोटा शकील के खास सहयोगी मुन्ना झिगाड़ा ऑपरेट कर रहा था.

Continue reading on the app

  Sports

ICC का बड़ा फैसला: Test Cricket में Bad Light से निपटने के लिए Pink Ball का Trial मंजूर

आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में खराब रोशनी की वजह से खेल रुकने की समस्या को कम करने के लिए एक नए प्रयोग को मंजूरी दे दी है। मौजूद जानकारी के अनुसार अब ऐसे टेस्ट मैचों में, जहां खराब रोशनी की संभावना होगी, लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि इसके लिए दोनों टीमों की पूर्व सहमति जरूरी होगी।

गौरतलब है कि अब तक गुलाबी गेंद का उपयोग केवल दिन-रात्रि टेस्ट मैचों में किया जाता रहा है। विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया में इस तरह के मुकाबले नियमित रूप से खेले जाते हैं। लेकिन अब आईसीसी दिन के समय खेले जाने वाले टेस्ट मैचों में भी आवश्यकता पड़ने पर लाल गेंद से गुलाबी गेंद पर बदलाव का परीक्षण करना चाहता है, ताकि कृत्रिम रोशनी में खेल जारी रखा जा सके और खराब रोशनी के कारण होने वाले समय और ओवरों के नुकसान को कम किया जा सके।

यह फैसला अहमदाबाद में आयोजित आईसीसी बोर्ड की बैठक में लिया गया। बोर्ड ने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की समिति की कई सिफारिशों को मंजूरी दी है। हालांकि बताया जा रहा है कि इस नई व्यवस्था को लागू करने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए 4 जून से शुरू होने वाली इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड की टेस्ट श्रृंखला में इसका इस्तेमाल संभव नहीं होगा।

बता दें कि आईसीसी ने खराब रोशनी की समस्या से स्थायी समाधान खोजने के लिए अनुसंधान को भी मंजूरी दी है। परिषद अब मैच अधिकारियों और स्टेडियमों के लिए बेहतर प्रकाश व्यवस्था तकनीक पर शोध करेगी। इस परियोजना में मेरिलीबोन क्रिकेट क्लब यानी एमसीसी भी सहयोग करेगा।

इसके अलावा सीमित ओवर क्रिकेट में भी एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में मुख्य प्रशिक्षक या टीम प्रबंधन का कोई नामित सदस्य निर्धारित ड्रिंक ब्रेक के दौरान मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से बातचीत कर सकेगा। पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इसकी अनुमति नहीं थी और संदेश केवल ड्रिंक लेकर आने वाले खिलाड़ियों के माध्यम से पहुंचाए जाते थे। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग जैसी फ्रेंचाइजी प्रतियोगिताओं में यह व्यवस्था पहले से लागू है।

आईसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दोनों पारियों के बीच का अंतराल 15 मिनट का होगा और बल्लेबाजों को खेल दोबारा शुरू होने के समय पूरी तरह तैयार रहना होगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में चौड़ी गेंद के फैसलों को लेकर शुरू किए गए परीक्षण को भी स्थायी रूप से लागू करने की मंजूरी दे दी गई है। अब अंपायरों को लेग साइड की चौड़ी गेंद का फैसला करने में मदद के लिए दिशा-निर्देश रेखाओं का उपयोग किया जाएगा, खासकर तब जब बल्लेबाज अपनी क्रीज में लगातार स्थान बदल रहा हो।

संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के मामलों में भी आईसीसी ने नई व्यवस्था को मंजूरी दी है। अब मैच अधिकारियों को यह तय करने में मदद मिलेगी कि किसी गेंदबाज की रिपोर्ट करनी है या नहीं, इसके लिए उन्हें ए़़डवांस ट्रैकिंग तकनीक से प्राप्त आंकड़ों तक पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी।

जानकारों का मानना है कि इन नए बदलावों से क्रिकेट और अधिक आधुनिक, पारदर्शी और दर्शकों के अनुकूल बनेगा। साथ ही खराब रोशनी और तकनीकी विवादों के कारण खेल रुकने की घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद की जा रही है।
Mon, 01 Jun 2026 20:42:11 +0530

  Videos
See all

Khabardar With Sweta Singh: क्या Mamata Banerjee के जीते हुए सांसद, विधायक भी हाथ से जाने लगे हैं? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T15:36:01+00:00

Mahabahas: गाय और खर-दूषण...योगी का ‘सनातन प्रण’! | Hindu | Muslim | Surya Murder Case | BJP |SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T15:45:34+00:00

Amruta Fadnavis: अमृता फडणवीस ने सड़क पर दौड़ाया ऑटो #AmrutaFadnavis #viral #shorts #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T15:36:35+00:00

Ritabrata Bandyopadhyay On TMC | TMC से निष्कासित नेता का अभिषेक पर फूटा गुस्सा #westbengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T15:35:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers