किसान से जमीन के नामांतरण के लिए पटवारी ने ली रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील में पदस्थ एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है, आरोपी पटवारी एक किसान से उसकी माँ द्वारा खरीदी गई जमीन के नामंतारंके बदले रिश्वत ले रहा था।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील ले ग्राम पड़रिया निवासी किसान संदीप कुमार ने एक शिकायती आवेदन उनके कार्यालय में दिया था जिसमें हल्का पटवारी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे।
किसान संदीप कुमार ने बताया कि उसकी माँ ममता देवी ने ग्राम मुआर, तहसील गोटेगांव में 7 एकड़ जमीन 29 अप्रैल 2026 को खरीदी थी। जमीन के नामांतरण के लिए पटवारी हल्का नंबर 41 ग्राम मुरदई घनश्याम गढ़वाल 10000/- रुपये की मांग कर रहा था। शिकायती आवेदन मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने सत्यापन किया।
10 हजार मांगे थे 5000 रुपये लेने के लिए हो गया तैयार
सत्यापन में पटवारी घनश्याम गढ़वाल किसान संदीप कुमार से 10000/- रुपये की जगह 5000/- रुपये लेने के लिए तैयार हो गया, दोनों की ये पूरी संदीप कुमार को लोकायुक्त पुलिस जबलपुर द्वारा दिए गए टेप में रिकॉर्ड हो गई, रिश्वत मांगने का सबूत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की तैयारी की।
रिश्वत हाथ में आते ही लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोच लिया
आज 1 जून 2026 को ट्रैप दल जबलपुर से नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील गया, यहाँ पटवारी घनश्याम गढ़वाल द्वारा बताये उसके प्राइवेट कार्यालय, महिंद्रा शोरूम के बगल में, टीला, गोटेगांव पर आवेदक संदीप कुमार को पहुंचाया, वहां किसान संदीप कुमार ने जैसे ही रिश्वत की राशि 5000/- रुपये पटवारी को घनश्याम गढ़वाल को दी पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।
6 जून को भारत आ रहे “कॉकरोच जनता पार्टी” के संस्थापक, दिल्ली में बड़े आंदोलन की तैयारी, परीक्षा विवाद पर सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा
परीक्षा में हो रही धांधली के खिलाफ अब राजधानी दिल्ली में एक बड़ा प्रदर्शन होने वाला है। इस प्रदर्शन का ऐलान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया है। अभिजीत दीपके इसी हफ्ते भारत लौटेंगे। वह दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद 16 मई को कॉकरोच जनता पार्टी नाम का यह संगठन बना था। यह संगठन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके हैं। वह अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। अभिजीत दीपके ने ऐलान किया है कि वह इसी हफ्ते भारत आएंगे। वह राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन परीक्षा में हो रही धांधली के खिलाफ होगा।
6 जून को भारत लौटेंगे अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके ने सोमवार (1 मई) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि वह शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भारत लौट रहे हैं। उन्होंने देश के युवाओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा जंतर-मंतर पर होने वाले इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। युवाओं को सरकार से जवाबदेही मांगने के अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
दीपके ने बताया कि वह 6 जून को भारत लौटेंगे। वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन की शुरुआत के लिए भारत लौट रहे हैं। यह प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा। यह मांग परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के संबंध में की जा रही है। उन्होंने वीडियो में समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।
अभिजीत दीपके ने दिया युवाओं को संदेश
वीडियो में अभिजीत दीपके ने युवाओं को संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है कि हम सभी भारत के संविधान के मार्ग पर चलते हुए एकजुट हों। शांतिपूर्वक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करनी है। उन्होंने कहा कि अगर हम सब मिलकर आवाज उठाएंगे तो उन्हें हमारी बात जरूर सुननी पड़ेगी। उन्होंने CJP के समर्थकों से 6 जून को एयरपोर्ट पर उनसे मिलने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार (6 जून) की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे।
CJP के संस्थापक ने समर्थकों से कहा है कि एयरपोर्ट पर आकर उनसे मिलें। इस दौरान सभी लोग मिलकर संसद मार्ग थाने जाएंगे। वे जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मांगेंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि परीक्षा संबंधी विवादों और व्यवधानों ने छात्रों को चिंतित कर दिया है। उन्होंने सरकार से जवाबदेही की मांग भी की है।
कॉकरोच जनता पार्टी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से सोशल मीडिया पर एक संगठन बनाया था। देखते ही देखते इसके लाखों फॉलोअर्स बन गए। कई सार्वजनिक हस्तियों ने इस संगठन का समर्थन किया है। इस डिजिटल पार्टी की ताकत का अंदाजा इसके इंस्टाग्राम हैंडल @cockroachjantaparty के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। इस पेज ने फॉलोअर्स की दौड़ में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है।
Important announcement:
CJP Founder @abhijeet_dipke will return to India on June 6 for a peaceful protest at Jantar Mantar, Delhi, demanding the resignation of the Education Minister. pic.twitter.com/x9M1v38Pwu
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 1, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News



















