Responsive Scrollable Menu

6 जून को भारत आ रहे “कॉकरोच जनता पार्टी” के संस्थापक, दिल्ली में बड़े आंदोलन की तैयारी, परीक्षा विवाद पर सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

परीक्षा में हो रही धांधली के खिलाफ अब राजधानी दिल्ली में एक बड़ा प्रदर्शन होने वाला है। इस प्रदर्शन का ऐलान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया है। अभिजीत दीपके इसी हफ्ते भारत लौटेंगे। वह दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद 16 मई को कॉकरोच जनता पार्टी नाम का यह संगठन बना था। यह संगठन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके हैं। वह अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। अभिजीत दीपके ने ऐलान किया है कि वह इसी हफ्ते भारत आएंगे। वह राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन परीक्षा में हो रही धांधली के खिलाफ होगा।

6 जून को भारत लौटेंगे अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके ने सोमवार (1 मई) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि वह शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भारत लौट रहे हैं। उन्होंने देश के युवाओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा जंतर-मंतर पर होने वाले इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। युवाओं को सरकार से जवाबदेही मांगने के अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

दीपके ने बताया कि वह 6 जून को भारत लौटेंगे। वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन की शुरुआत के लिए भारत लौट रहे हैं। यह प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा। यह मांग परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के संबंध में की जा रही है। उन्होंने वीडियो में समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।

अभिजीत दीपके ने दिया युवाओं को संदेश

वीडियो में अभिजीत दीपके ने युवाओं को संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है कि हम सभी भारत के संविधान के मार्ग पर चलते हुए एकजुट हों। शांतिपूर्वक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करनी है। उन्होंने कहा कि अगर हम सब मिलकर आवाज उठाएंगे तो उन्हें हमारी बात जरूर सुननी पड़ेगी। उन्होंने CJP के समर्थकों से 6 जून को एयरपोर्ट पर उनसे मिलने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार (6 जून) की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे।

CJP के संस्थापक ने समर्थकों से कहा है कि एयरपोर्ट पर आकर उनसे मिलें। इस दौरान सभी लोग मिलकर संसद मार्ग थाने जाएंगे। वे जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मांगेंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि परीक्षा संबंधी विवादों और व्यवधानों ने छात्रों को चिंतित कर दिया है। उन्होंने सरकार से जवाबदेही की मांग भी की है।

कॉकरोच जनता पार्टी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से सोशल मीडिया पर एक संगठन बनाया था। देखते ही देखते इसके लाखों फॉलोअर्स बन गए। कई सार्वजनिक हस्तियों ने इस संगठन का समर्थन किया है। इस डिजिटल पार्टी की ताकत का अंदाजा इसके इंस्टाग्राम हैंडल @cockroachjantaparty के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। इस पेज ने फॉलोअर्स की दौड़ में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है।

Continue reading on the app

केरलम में डेढ़ साल के बच्चे की मारपीट से मौत:लाइटर-सिगरेट से पैर जलाए, शरीर पर 51 चोटों के निशान, मां और लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के नेडुमंगड में लगातार शारीरिक प्रताड़ना और मारपीट से एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे की मां अखिला (24) और उसके लिव-इन पार्टनर अश्कर (31) को 31 मई को गिरफ्तार किया है। बच्चे का नाम अर्शित था। आरोपी अशकर 29 मई की शाम बच्चे को गंभीर हालत में तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा था। उसने डॉक्टरों को बताया कि बच्चे के गले में खाना फंस गया था, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही मिनटों बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्चे के शरीर पर कुल 51 चोटों के निशान थे। पैरों पर सिगरेट और लाइटर से जलाने के निशान मिले। निजी अंगों पर भी चोटें थीं। मौत का कारण गंभीर इंटरनल ब्लीडिंग बताया गया। जांच में सामने आया कि बच्चे के बायोलॉजिकल पिता की 2024 में मौत हो चुकी है। मां बच्चे के साथ लिव-इन पार्टनर अश्कर के साथ रहती थी। इस दौरान अश्कर बच्चे को प्रताड़ित करता रहा, जबकि मां ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। आरोप है कि अश्कर बच्चे का सिर दीवार पर मारता था। उसने कई बार बच्चे के पैर लाइटर और सिगरेट से जलाए। दो हफ्ते पहले आरोपी मां बच्चे को गोद में लिए एक व्लॉगर के वीडियो में रिकॉर्ड हुई थी। तब बच्चे के दोनों हाथ टूटे हुे थे। हाथों पर प्लास्टर चढ़ा था। व्लॉगर के पूछने पर मां ने कहा था कि बच्चा साइकिल से गिर गया था। लेकिन पुलिस को शक है कि उसके मारपीट के दौरान बच्चे के हाथ टूट गए थे। बच्चे की मौत के समय उसकी मां तमिलनाडु में एक डांस कार्यक्रम में गई हुई थी। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। 31 मई को गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अश्कर को सबूत जुटाने के लिए उसके किराए के घर भी लेकर गई, जहां बच्चे के साथ मारपीट हुई थी। इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने आरोपी पर हमले की कोशिश भी की। बच्चे की नानी रीना ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्हें पहले से ही अश्कर पर शक था। उन्होंने कई बार अपनी बेटी से बच्चे को उनके पास छोड़ने की गुजारिश की थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। रीना का आरोप है कि जब उन्होंने बच्चे की पट्टियों वाली तस्वीर देखी, तब भी उन्हें लगा था कि अश्कर ने उसे मारा होगा। उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की थी, लेकिन उस पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी अश्कर की पहली पत्नी की मां ने भी उस पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि शादी के दौरान अश्कर उनकी बेटी को बुरी तरह पीटता था और उसका सिर दीवार से टकराता था। पुलिस का कहना है कि अश्कर के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। हालांकि उसके पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी हफ्ते भर में फिर से खेलते नजर आएंगे, कौन है कप्तान और किन टीमों से मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी जल्दी ही इंडिया ए की तरफ से खेलते नजर आ सकते हैं. उनका सलेक्शन श्रीलंका में होने वाले ट्राई सीरीज के लिए किया गया है. तिलक वर्मा की कप्तानी में उनको खेलने का मौका मिलेगा. पहला मैच 9 जून को मेजबान श्रीलंका के खिलाफ खेला जाना है. Tue, 2 Jun 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Ghaziabad Murder Case : अभी अभी असद के एनकाउंटर पर हुआ बहुत बड़ा खुलासा! | Breaking | Surya Murder #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T00:00:18+00:00

Bengal News | Oath Ceremony के बाद बंगाल के मंत्री Swapan Dasgupta ने बताई अपनी प्राथमिकता ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T00:04:25+00:00

Ahmedabad Airport पर दिखाई दिए Indian Cricketer Shubman Gill #cricket #ipl #viral #sports #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T00:01:53+00:00

Nepal PM Balen Shah On India: नेपाली पीएम बालेन शाह कि किस टिप्पणी पर बवाल? #latestnews #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T00:00:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers