पश्चिम बंगाल सरकार का हुआ पहला कैबिनेट विस्तार, शुभेंदु टीम में शामिल हुए 35 मंत्री
West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हुआ है। शुभेंदु की टीम में 35 नए मंत्रियों ने शपथ ली।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: BJP MLAs Deepak Barman, Arjun Singh, Shankar Ghosh, Gauri Shankar Ghosh, Tapas Roy and Manoj Kumar Oraon take oath as Cabinet Ministers in CM Suvendu Adhikari's led state government
— ANI (@ANI) June 1, 2026
(Source: PWD IT Dept) pic.twitter.com/477S6Agycr
Vaibhav Sooryavanshi: निडर बैटिंग करने के लिए हर दिन कितना दूध पीते है वैभव सूर्यवंशी? मजेदार अंदाज में दिया जवाब
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया. वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. उनके नाम सबसे ज्यादा छक्के भी दर्ज हुए. वैभव सूर्यवंशी को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए 5 अवॉर्ड मिले. जब वो ये अवॉर्ड लेने आए तो रवि शास्त्री ने उनसे कई सारे सवाल किए, जिसका उन्होंने मजेदार जवाब दिया. वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा, आइए इस बारे में जानते हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि, 'अच्छा लग रहा है. लेकिन मैं थोड़ा प्रेशर महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैं यहां एक इंटरव्यू के लिए आया हूं लेकिन हां, यह गर्व का पल है, बहुत अच्छा लग रहा है, और मैं अगले सीजन में और भी बेहतर करने की कोशिश करूंगा'.
क्या वैभव सूर्यवंशी रोज पीते है दूध?
रवि शास्त्री ने जब वैभव से पूछा कि, प्रेशर में और उनकी निडर बैटिंग करने के हर दिन कितना दूध पीते हो, इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि, 'सर, मैं अभी दूध नहीं पी रहा हूं. लेकिन हां, मैं बस अपने गेम को बैक करने की कोशिश करता हूं. अगर मुझे लगता है कि पहली बॉल मेरे जोन में है और मैं उसे हिट कर सकता हूं, तो मैं पूरी जान लगाकर उसी तरह खेलने की कोशिश करता हूं'.
Funny conversations between Ravi Shastri and Vaibhav Suryavanshi ????✨ pic.twitter.com/FmY2TpPr5g
— Shin Kohli (@Shinkohli) May 31, 2026
इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने क्या सीखा
इस सीजन से उन्होंने क्या सीखा इस सवाल पर वैभव ने कहा कि, 'इस सीजन में मैंने सीखा कि प्रेशर सिचुएशन में कैसे खेलना है और हालात के हिसाब से अपना गेम कैसे बदलना है. आप हर गेम एक ही माइंडसेट के साथ नहीं खेल सकते. आपको गेम की सिचुएशन को पढ़ना होगा और टीम की जरूरत के हिसाब से खेलना होगा. मैंने इसके बारे में बहुत कुछ सीखा, प्लेऑफ गेम्स में भी मैंने वैसा ही किया'.
राजस्थान रॉयल्स में खेलने पर वैभव का बयान
वैभव ने फिटनेस और लंबे समय तक खेलने पर कहा कि, 'मुझे इस पर बहुत ध्यान देना होगा क्योंकि मैं लंबे समय तक खेलना चाहता हूं. मुझे चोटों और ऐसी चीजों से बचना है, इसलिए मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और आगे भी ज्यादादा ध्यान देना होगा. राजस्थान रॉयल्स में हर कोई बहुत सपोर्टिव है और वहां हर कोई मेरा साथ देता है. सभी सीनियर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मेरा बहुत साथ देते हैं, और मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है क्योंकि इन खिलाड़ियों ने बहुत ऊंचे लेवल पर परफॉर्म किया है. इसलिए यह सच में एक बहुत अच्छा माहौल है'.
Maximum impact, maximum maturity ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
????️ Vaibhav Sooryavanshi after a season to remember ✨ #TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/PfktHKhQ8B
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने कुल 16 मैचों की 16 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 776 रन बनाए. उनके बल्ले से 72 चौके भी आएं. उन्होंने इस पूरे आईपीएल में 237.30 की तूफानी स्ट्राइर रेट के साथ बैटिंग की. इस धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उन्होंने 5 अवॉर्ड हासिल किए.
Swept the field with his skills. Swept the season with awards ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
1️⃣5️⃣ years old and already needing a bigger trophy cabinet ????#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/bIYKIHfgRD
वैभव सूर्यवंशी को मिले कौन-कौन से अवॉर्ड
- ऑरेंज कैप – टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए
- मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर – सीजन के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी के लिए
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन – सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट के लिए
- सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन – पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए
ये भी पढ़ें : 8 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे अब वैभव सूर्यवंशी, जानिए किसके खिलाफ खेलेंगे मैच, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















.jpg)







