Responsive Scrollable Menu

Vaibhav Sooryavanshi: निडर बैटिंग करने के लिए हर दिन कितना दूध पीते है वैभव सूर्यवंशी? मजेदार अंदाज में दिया जवाब

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया. वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. उनके नाम सबसे ज्यादा छक्के भी दर्ज हुए. वैभव सूर्यवंशी को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए 5 अवॉर्ड मिले. जब वो ये अवॉर्ड लेने आए तो रवि शास्त्री ने उनसे कई सारे सवाल किए, जिसका उन्होंने मजेदार जवाब दिया. वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा, आइए इस बारे में जानते हैं.  

वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि, 'अच्छा लग रहा है. लेकिन मैं थोड़ा प्रेशर महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैं यहां एक इंटरव्यू के लिए आया हूं लेकिन हां, यह गर्व का पल है, बहुत अच्छा लग रहा है, और मैं अगले सीजन में और भी बेहतर करने की कोशिश करूंगा'.

क्या वैभव सूर्यवंशी रोज पीते है दूध?

रवि शास्त्री ने जब वैभव से पूछा कि, प्रेशर में और उनकी निडर बैटिंग करने के हर दिन कितना दूध पीते हो, इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि, 'सर, मैं अभी दूध नहीं पी रहा हूं. लेकिन हां, मैं बस अपने गेम को बैक करने की कोशिश करता हूं. अगर मुझे लगता है कि पहली बॉल मेरे जोन में है और मैं उसे हिट कर सकता हूं, तो मैं पूरी जान लगाकर उसी तरह खेलने की कोशिश करता हूं'.

इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने क्या सीखा 

इस सीजन से उन्होंने क्या सीखा इस सवाल पर वैभव ने कहा कि, 'इस सीजन में मैंने सीखा कि प्रेशर सिचुएशन में कैसे खेलना है और हालात के हिसाब से अपना गेम कैसे बदलना है. आप हर गेम एक ही माइंडसेट के साथ नहीं खेल सकते. आपको गेम की सिचुएशन को पढ़ना होगा और टीम की जरूरत के हिसाब से खेलना होगा. मैंने इसके बारे में बहुत कुछ सीखा, प्लेऑफ गेम्स में भी मैंने वैसा ही किया'.

राजस्थान रॉयल्स में खेलने पर वैभव का बयान 

वैभव ने फिटनेस और लंबे समय तक खेलने पर कहा कि, 'मुझे इस पर बहुत ध्यान देना होगा क्योंकि मैं लंबे समय तक खेलना चाहता हूं. मुझे चोटों और ऐसी चीजों से बचना है, इसलिए मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और आगे भी ज्यादादा ध्यान देना होगा. राजस्थान रॉयल्स में हर कोई बहुत सपोर्टिव है और वहां हर कोई मेरा साथ देता है. सभी सीनियर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मेरा बहुत साथ देते हैं, और मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है क्योंकि इन खिलाड़ियों ने बहुत ऊंचे लेवल पर परफॉर्म किया है. इसलिए यह सच में एक बहुत अच्छा माहौल है'.

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने कुल 16 मैचों की 16 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 776 रन बनाए. उनके बल्ले से 72 चौके भी आएं. उन्होंने इस पूरे आईपीएल में 237.30 की तूफानी स्ट्राइर रेट के साथ बैटिंग की. इस धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उन्होंने 5 अवॉर्ड हासिल किए.

वैभव सूर्यवंशी को मिले कौन-कौन से अवॉर्ड

  • ऑरेंज कैप – टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर – सीजन के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी के लिए
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन – सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट के लिए
  • सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन – पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए

ये भी पढ़ें : 8 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे अब वैभव सूर्यवंशी, जानिए किसके खिलाफ खेलेंगे मैच, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

Continue reading on the app

'मेरा बच्चा खोने के लिए विजय अन्ना जिम्मेदार', Bigg Boss फेम एक्ट्रेस ने थलपति पर लगाया आरोप, हैरेसमेंट का किया दावा

Julie Maria Accuses Chief Minister Vijay: TVK के प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में विजय पर बिग बॉस फेम और तमिल एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं. एक्ट्रेस ने दावा किया है कि उनके मिसकैरेज के लिए विजय (Vijay) जिम्मेदार हैं. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने ऑनलाइन हैरेसमेंट और मानसिक तनाव जैसे आरोप भी लगाए हैं. चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला. 

TVK सरकार पर लगाए आरोप

हाल ही में बिग बॉस तमिल में नजर आई एक्ट्रेस जूली मारिया (Julie Maria) ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी. इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि पिछले कुछ महिने से उन्हें ट्रोल किया जा रहा था. जिसके बाद उन्होंने मार्च के महीने में  8 लोगों के खिलाफ चेन्नई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी.  लेकिन अब उन्हें एक नोटिस मिला है, जिसमें ये मामला मानहानि का बताया गया और उनके खिलाफ 15 लाख रुपये के किडनी घोटाले के आरोप सामने आए.है. जूही ने दावा किया कि उन्हे ये नोटिस विजय की नई सरकार यानी TVK की सरकार बनने के बाद मिला है. 

एक्ट्रेस ने खोया अपना बच्चा

 जूली मारिया ने कहा- 'मेरी अभी-अभी शादी हुई थी और हमारा पहला बच्चा चला गया. ऑनलाइन हैरेसमेंट और मानसिक तनाव की वजह से मेरा बच्चा मर गया. मैं इस बात को सहानुभूति पाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हूं, लेकिन मेरा मुद्दा ये है कि मेरे पति और मेरे बारे में बहुत गंदी और झूठी बातें की जा रही हैं. सिर्फ इसलिए कि एक औरत TVK के बारे में बोल रही है, उसके नाम को बिना किसी शर्म के खराब कर दिया जाता है. अब मेरे पास कहने को कुछ नहीं बचा.'

ये भी पढ़ें- RCB की आफ्टर पार्टी में जमकर थिरके विराट-अनुष्का, क्रिकेटर की खास टी-शर्ट ने जीता फैंस का दिल

विजय को बताया मिसकैरेज का जिम्मेदार

विजय (Thalapathy Vijay) को मिसकैरेज का जिम्मेदार बताते हुए जूली ने कहा- 'लोग कहते हैं कि विजय अन्ना इंस्टाग्राम से मुख्यमंत्री बन गए. अपने लोगों के खिलाफ बोलने वालों पर हमला करवाने की बजाय, क्या उन्हें जनता के लिए कुछ करना नहीं चाहिए? मैंने DMK के समय शिकायत की थी, लेकिन चुनाव के दौरान. अब नई सरकार आई है, तो क्या उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए?' जूली ने रोते हुए कहा- 'मेरा बच्चा खोने के लिए विजय अन्ना जिम्मेदार हैं. उन्होंने सीधे तो कुछ नहीं किया, लेकिन अगर उन्होंने एक बार भी बोल दिया होता कि इन लोगों को पीछे हटाओ, तो आज मुझे ये सब नहीं झेलना पड़ता.'

 

कौन हैं जूली मारिया?

जूली मारिया को मारिया जूलियाना (Maria Juliana) नाम से भी जाना जाता है. एक्ट्रेस चेन्नई की रहने वाली हैं और उन्होंने श्री रामचंद्र विश्वविद्यालय से B.Sc नर्सिंग की पढ़ाई की है. एक्टर बनने से पहले जूली शुरुआत में नर्स के रूप में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने 2017 में तमिलनाडु में जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध के खिलाफ मरीना बीच पर हुए बड़े आंदोलन में स्पीच दी थी. ये स्पीच वायरल हो गई थी और जूली रातोंरात स्टार बन गई थी. उसके बाद उन्हें बिग बॉस तमिल के पहले सीजन में देखा गया था.  Bigg Boss के बाद जूली ने टीवी, फिल्मों और सोशल एक्टिविज्म में सक्रिय रहते हुए खुद को स्थापित किया.

ये भी पढ़ें- 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' की सिंगर Suman Kalyanpur का कैसे हुआ निधन? आखिरी दिनों में सुन रही थीं अपने ही गाने

Continue reading on the app

  Sports

1 दिन, 2 खेल और दो ऐतिहासिक कारनामे, सुबह हाथ में बैट तो शाम में पांव में बूट, उस दिन कई रिकॉर्ड गए टूट

इंग्लैंड के महान फुटबॉलर गैरी लाइनकर की, जिन्होंने साबित किया कि प्रतिभा किसी एक खेल की सीमाओं में नहीं बंधती. गैरी लाइनकर को दुनिया आज एक महान फुटबॉल स्ट्राइकर और मशहूर प्रस्तोता के रूप में जानती है, लेकिन उनका शुरुआती सपना एक क्रिकेटर बनने का था.  Mon, 1 Jun 2026 14:07:43 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Case Update: सीन रिक्रिएशन, सीबीआई ने बेल्ट से डमी को लटकाया ! | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T09:09:36+00:00

Bulldozer Action on Asad House Live: असद के घर पहुंचा बुलडोजर! | Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T09:10:00+00:00

Iran America War Update: कुवैत में अमेरिकी बेस को ईरान की मिसाइलों ने किया तबाह! | N18G| Iran Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T09:06:41+00:00

Twisha Sharma Case Update: ऑन-कैमरा रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन,CBI ने की समर्थ से पूछताछ | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T09:01:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers