'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' की सिंगर Suman Kalyanpur का कैसे हुआ निधन? आखिरी दिनों में सुन रही थीं अपने ही गाने
Suman Kalyanpur Death: कुछ समय पहले ही भारतीय संगीत जगत की मशहूर दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन ने हर किसी को सदमे में डाल दिया था. वहीं, अब इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है. 'ना ना करते प्यार तुम्हीं से' से लेकर 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' जैसे सदाबहार गानों को अपनी आवाज देने वाली दिग्गज सिंगर सुमन कल्याणपुर भी अब इस दुनिया में नहीं रही. 31 मई को उनका 89 साल की उम्र में निधन हो गया. चलिए जानते हैं, उनके निधन की वजह.
कैसे हुआ दिग्गज सिंगर का निधन?
मिली जानकारी के मुताबिक दिग्गज सिंगर सुमन कल्याणपुर बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं. लंबे समय से उनका इलाज भी चल रहा था. लेकिन 31 मई की शाम उनका लोखंडवाला स्थित आवास पर निधन हो गया. उनके निधन की खबर के बाद से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. तमाम फैंस और सेलेब्स सहित कई नेताओं ने भी दिग्गज सिंगर को श्रद्धांजलि दी है.
सुमन कल्याणपुर के कैसे बिते आखिरी दिन
सुमन कल्याणपुर के निधन की पुष्टि उनकी करीबी दोस्त मंगला खाडिलकर ने की थी. मंगला खाडिलकर वहीं है जिन्होंने सिंगर की मराठी जीवनी लिखी. उन्होंने पीटीआई से बातचीत में बताया- 'बढ़ती उम्र की दिक्कतों के चलते सुमन का निधन हुआ.' इतना ही नहीं उन्होंने ये भी खुलासा किया कि सुमन कल्याणपुर अपने आखिरी दिनों में लगातार खुद के गाए हुए पुराने गानों को सुना करती थी और उन्हीं यादों के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: पॉप स्टार Dua Lipa ने रचाई शादी, आलिया भट्ट संग अनबन पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी
सुमन कल्याणपुर की पर्सनल लाइफ
सुमन कल्याणपुर का जन्म 28 जनवरी 1937 को तब के पूर्वी बंगाल बांग्लादेश के शहर ढाका में हुआ था. हालांकि उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट कोलंबस स्कूल से की थी. फिर सुमन ने चित्रकला की पढ़ाई की और सर जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट में दाखिला लिया. हालांकि, जल्द ही म्यूजिक ही उनका जुनून बन गया. उन्होंने पंडित केशवराव भोले, उस्ताद खान अब्दुल रहमान खान और उस्ताद नवरंग जैसे गुरुओं से गाने की ट्रेनिंग ली. वहीं, साल 1958 में उन्होंने बिजनेसमैन रामानंद कल्याणपुर से शादी कर ली थी. उनकी एक बेटी भी है.
सुमन कल्याणपुर के फेमस गाने
सुमन कल्याणपुर (Suman Kalyanpur) ने अपने पूरे करियर में 740 गानों को आवाज दी. उन्होंने 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे', 'ना ना करते प्यार तुम्हीं से', 'तुमने पुकारा और हम चले आये', 'तुमसे ओ हसीना', 'रहें ना रहें हम', 'पर्बतों के पेड़ों पर शाम का बसेरा हे', 'अजहुना ऐ बलमा', 'मुझे ये भूल ना', 'दिल ने' फिर याद किया', 'तुझको दिलबरी की कसम', और 'चांद ताकता है इधर' जैसे कई बेहतरीन गाने गाए हैं. इन गानों को आज भी लोग गुनगुनाते हैं.
लता मंगेशकर से मिलती थी आवाज
उनकी आवाज और बनावट लता मंगेशकर से मिलती-जुलती होने की वजह से, अक्सर उनकी आवाज को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज समझ लिया जाता था. लेकिन कल्याणपुर अपनी और दिग्गज लता की आवाज में इस समानता को लेकर काफी असहज महसूस करती थीं. एक बार उन्होंने इस बारे में कहा था- 'मैं उनसे काफी प्रभावित थीच अपने कॉलेज के दिनों में, मैं उनके गाने गाया करती थी. मेरी आवाज नाज़ुक और पतली थी. मैं और क्या कर सकती थी?'
ये भी पढ़ें- Suman Kalyanpur Death: मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली
IPL 2026 में किस खिलाड़ी को मिला कौनसा अवॉर्ड, जानें मनीष पांडे से लेकर मोहम्मद सिराज के हाथ लगे कितने पैसे
IPL 2026 Award List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के चैंपियन बनने के साथ ही आईपीएल 2026 का समापन हो गया है. गुजरात टाइटंस को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा है. क्योंकी आरसीबी ने उसे 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए खिताबी मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया था. इस मैच के बाद उन खिलाड़ियों को पुरस्कार और इनामी राशि के साथ सम्मानित किया गया, जिन्होंने आईपीएल 2026 में अवॉर्ड जीते. तो किन खिलाड़ियों को कौन सा अवॉर्ड मिला और किस पर कितने पैसों की बरसात हुई. आइए इसके बारे में जातने हैं.
मनीष पांडे और मोहम्मद सिराज को मिला बड़ा इनाम
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के दाएं हाथ के 36 वर्षीय बल्लेबाज मनीष पांडे ने सबसे बेहतरीन और उम्दा कैच पकड़ा, जिसके लिए उन्हें सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच (कैच ऑफ द सीजन) का अवॉर्ड दिया गया. इसके लिए उन्हें 10 लाख रुपए की इनामी राशि भी दी गई.
WHAT. A. CATCH ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026
Manish Pandey that was top class ????
Watch that on loop ➿
Scorecard ▶️ https://t.co/X27WecYjiZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR | @im_manishpandey pic.twitter.com/56lXw7hvdc
वहीं गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्दम सिराज ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डाली, जिसके लिए उन्हें सबसे अधिक डॉट बॉल (ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन) का अवॉर्ड दिया गया. इसके लिए सिराज को 10 लाख रुपए की इनामी राशि भी दी गई.
साई सुदर्शन पर भी हुई 10 लाख की बरसात
गुजरात टाइटंस के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन को भी 10 लाख रुपए मिले हैं. वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं. उन्हें मोस्ट फोर्स ऑफ द सीजन का अवॉर्ड दिया गया और इसके लिए उन्हें 10 लाख रुपए का चेक दिया गया. वहीं पर्पल कैप जीतने वाले उन्हीं के टीमेट कगिसो रबाडा को आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में 10 लाख रुपए का इनाम मिला.
| अवॉर्ड | विजेता | इनामी राशि |
|---|---|---|
| इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | वैभव सूर्यवंशी | 10 लाख रुपये |
| मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन | वैभव सूर्यवंशी | 15 लाख रुपये |
| ऑरेंज कैप | वैभव सूर्यवंशी | 10 लाख रुपये |
| पर्पल कैप | कगिसो रबाडा | 10 लाख रुपये |
| मोस्ट सिक्सेस ऑफ द सीजन | वैभव सूर्यवंशी | 10 लाख रुपये |
| मोस्ट फोर्स ऑफ द सीजन | साई सुदर्शन | 10 लाख रुपये |
| बेस्ट स्ट्राइक रेट अवॉर्ड (सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन) | वैभव सूर्यवंशी | कार |
| सबसे अधिक डॉट बॉल (ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन) | मोहम्मद सिराज | 10 लाख रुपये |
| सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच (कैच ऑफ द सीजन) | मनीष पांडे | 10 लाख रुपये |
| प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल) | विराट कोहली | 5 लाख रुपये |
5 अवॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी का कब्जा
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव सूर्यवंशी को 5 बड़े अवॉर्ड मिले. वैभव इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन बने और 10 लाख का इनाम पाया. इसके अलावा मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन बने और 15 लाख का इनाम मिला. ऑरेंज कैप जितने के लिए उन्हें 10 लाख रुपए मिले. मोस्ट सिक्सेस ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जीतने के लिए उन्हें 10 लाख मिले. वहीं बेस्ट स्ट्राइक रेट अवॉर्ड (सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन) उन्हें एक कार मिली.
Swept the field with his skills. Swept the season with awards ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
1️⃣5️⃣ years old and already needing a bigger trophy cabinet ????#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/bIYKIHfgRD
विनर और रन-अप टीम को मिला कितना पैसा
आईपीएल 2026 की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये मिले, जबकि उपविजेता गुजरात टाइटंस को 13 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली. इस सीजन के लिए कुल 46.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्राइज मनी का पुल बनाया गया था. वहीं प्लेऑफ की बाकी दो टीमें भी खाली हाथ नहीं लौटीं. राजस्थान रॉयल्स को 7 और सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये मिले. इसके साथ ही फेयर प्ले अवॉर्ड जीतने के लिए पंजाब किंग्स की टीम को एक ट्रॉफी मिली.
ये भी पढ़ें : 'हमने ट्रॉफी जीत भी ली होती, तब भी...' फाइनल में हार के बाद छलका शुभमन गिल का दर्द, दिया ऐसा बयान फैंस का छू गया दिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















