A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 में किस खिलाड़ी को मिला कौनसा अवॉर्ड, जानें मनीष पांडे से लेकर मोहम्मद सिराज के हाथ लगे कितने पैसे

IPL 2026 Award List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के चैंपियन बनने के साथ ही आईपीएल 2026 का समापन हो गया है. गुजरात टाइटंस को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा है. क्योंकी आरसीबी ने उसे 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए खिताबी मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया था. इस मैच के बाद उन खिलाड़ियों को पुरस्कार और इनामी राशि के साथ सम्मानित किया गया, जिन्होंने आईपीएल 2026 में अवॉर्ड जीते. तो किन खिलाड़ियों को कौन सा अवॉर्ड मिला और किस पर कितने पैसों की बरसात हुई. आइए इसके बारे में जातने हैं. 

मनीष पांडे और मोहम्मद सिराज को मिला बड़ा इनाम

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के दाएं हाथ के 36 वर्षीय बल्लेबाज मनीष पांडे ने सबसे बेहतरीन और उम्दा कैच पकड़ा, जिसके लिए उन्हें सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच (कैच ऑफ द सीजन) का अवॉर्ड दिया गया. इसके लिए उन्हें 10 लाख रुपए की इनामी राशि भी दी गई. 

वहीं गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्दम सिराज ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डाली, जिसके लिए उन्हें सबसे अधिक डॉट बॉल (ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन) का अवॉर्ड दिया गया. इसके लिए सिराज को 10 लाख रुपए की इनामी राशि भी दी गई.

साई सुदर्शन पर भी हुई 10 लाख की बरसात

गुजरात टाइटंस के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन को भी 10 लाख रुपए मिले हैं. वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं. उन्हें मोस्ट फोर्स ऑफ द सीजन का अवॉर्ड दिया गया और इसके लिए उन्हें 10 लाख रुपए का चेक दिया गया. वहीं पर्पल कैप जीतने वाले उन्हीं के टीमेट कगिसो रबाडा को आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में 10 लाख रुपए का इनाम मिला.

 

अवॉर्ड विजेता इनामी राशि
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी 10 लाख रुपये
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी 15 लाख रुपये
ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी 10 लाख रुपये
पर्पल कैप कगिसो रबाडा 10 लाख रुपये
मोस्ट सिक्सेस ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी 10 लाख रुपये
मोस्ट फोर्स ऑफ द सीजन साई सुदर्शन 10 लाख रुपये
बेस्ट स्ट्राइक रेट अवॉर्ड (सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन) वैभव सूर्यवंशी कार
सबसे अधिक डॉट बॉल (ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन) मोहम्मद सिराज 10 लाख रुपये
सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच (कैच ऑफ द सीजन) मनीष पांडे 10 लाख रुपये
प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल) विराट कोहली 5 लाख रुपये

5 अवॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी का कब्जा 

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव सूर्यवंशी को 5 बड़े अवॉर्ड मिले. वैभव इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन बने और 10 लाख का इनाम पाया. इसके अलावा मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन बने और 15 लाख का इनाम मिला. ऑरेंज कैप जितने के लिए उन्हें 10 लाख रुपए मिले. मोस्ट सिक्सेस ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जीतने के लिए उन्हें 10 लाख मिले. वहीं बेस्ट स्ट्राइक रेट अवॉर्ड (सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन) उन्हें एक कार मिली.

विनर और रन-अप टीम को मिला कितना पैसा

आईपीएल 2026 की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये मिले, जबकि उपविजेता गुजरात टाइटंस को 13 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली. इस सीजन के लिए कुल 46.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्राइज मनी का पुल बनाया गया था. वहीं प्लेऑफ की बाकी दो टीमें भी खाली हाथ नहीं लौटीं. राजस्थान रॉयल्स को 7 और सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये मिले. इसके साथ ही फेयर प्ले अवॉर्ड जीतने के लिए पंजाब किंग्स की टीम को एक ट्रॉफी मिली.

ये भी पढ़ें : 'हमने ट्रॉफी जीत भी ली होती, तब भी...' फाइनल में हार के बाद छलका शुभमन गिल का दर्द, दिया ऐसा बयान फैंस का छू गया दिल

Continue reading on the app

Malaysia का बड़ा कदम! 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

बच्चों को डिजिटल दुनिया के खतरों से बचाने और ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करने के वैश्विक प्रयासों के बीच मलेशिया ने सोमवार से एक कड़ा और ऐतिहासिक कानून लागू कर दिया है। नए नियमों के तहत अब मलेशिया में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट रखने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस कदम के साथ ही मलेशिया दुनिया के उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जो किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या IRGC के बढ़ते दखल के कारण ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने इस्तीफा दे दिया? जानें वायरल दावे का सच

इन नियमों के तहत सोशल मीडिया मंचों को आयु सत्यापन प्रणाली लागू करनी होगी और 16 वर्ष से कम उम्र के सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को ‘अकाउंट’ बनाने से रोकना होगा। ये नियम कम से कम 80 लाख उपयोगकर्ताओं वाले मंचों पर लागू होंगे जिनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब शामिल हैं। नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर एक करोड़ रिंगिट (25 लाख अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना लग सकता है।

हालांकि, अगर बच्चे इस कानून को किसी तरह दरकिनार कर सोशल मीडिया अकाउंट बना लेते हैं तो उनके माता-पिता पर कोई दंड नहीं लगाया जाएगा। सरकार ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य बच्चों को हानिकारक सामग्री, ऑनलाइन उत्पीड़न और मंचों की उन विशेषताओं से बचाना है जो अत्यधिक इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई हैं। ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और इंडोनेशिया सहित अन्य देशों ने भी बच्चों की सोशल मीडिया तक पहुंच को सीमित करने के लिए आयु आधारित प्रतिबंध या शर्तें लागू की हैं या उनकी घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: RCB की 'डबल धमाका' जीत पर हेजलवुड का बड़ा दावा- 'इस बार हम ज्यादा शांत थे, क्योंकि कोर टीम हमारे साथ थी'

ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, डेनमार्क, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया जैसे देश भी इसी तरह के उपायों का अध्ययन कर रहे हैं या उन्हें विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। मलेशिया के संचार एवं मल्टीमीडिया आयोग ने कहा कि इन नियमों का उद्देश्य बच्चों को इंटरनेट या डिजिटल प्रौद्योगिकी तक पहुंच बनाने से रोकना नहीं है, बल्कि इनके जरिये सेवा प्रदाताओं से ऑनलाइन खतरों से निपटने और आयु के अनुरूप सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है।

प्रौद्योगिकी कंपनियों ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे मलेशिया की नयी अनिवार्यताओं का अनुपालन कैसे करेंगी। मलेशियाई नियामक ने कहा कि आयु सत्यापन प्रणाली को लागू करने के लिए मंचों को कुछ समय की मोहलत दी जाएगी।

दक्षिणपूर्व एशिया के लिए ‘मेटा’ की सार्वजनिक नीति निदेशक क्लारा कोह ने अप्रैल में चेतावनी दी थी कि मलेशिया का 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों पर पूर्ण प्रतिबंध उल्टा पड़ सकता है और इसके कारण किशोर सुरक्षित ऐप से दूर होकर इंटरनेट के अनियंत्रित क्षेत्रों की ओर जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मेटा’ ने 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए ‘टीन अकाउंट’ (किशोरों के लिए खाते) शुरू किए हैं जो संपर्क, ‘स्क्रीन’ के सामने बिताए जाने वाले समय और अनुचित सामग्री तक पहुंच को सीमित करते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

1 दिन, 2 खेल और दो ऐतिहासिक कारनामे, सुबह हाथ में बैट तो शाम में पांव में बूट, उस दिन कई रिकॉर्ड गए टूट

इंग्लैंड के महान फुटबॉलर गैरी लाइनकर की, जिन्होंने साबित किया कि प्रतिभा किसी एक खेल की सीमाओं में नहीं बंधती. गैरी लाइनकर को दुनिया आज एक महान फुटबॉल स्ट्राइकर और मशहूर प्रस्तोता के रूप में जानती है, लेकिन उनका शुरुआती सपना एक क्रिकेटर बनने का था.  Mon, 1 Jun 2026 14:07:43 +0530

  Videos
See all

Bulldozer Action on Asad House Live: असद के घर पहुंचा बुलडोजर! | Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T09:10:00+00:00

Twisha Sharma Case Update: ऑन-कैमरा रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन,CBI ने की समर्थ से पूछताछ | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T09:01:10+00:00

Twisha Sharma Case Update: डमी बॉडी लेकर मौके पर पहुंची CBI, लाइव री-क्रिएशन शुरू | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T09:01:17+00:00

Iran America War Update: कुवैत में अमेरिकी बेस को ईरान की मिसाइलों ने किया तबाह! | N18G| Iran Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T09:06:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once