Raipur Delhi Flight Cancelled : सावधान! अगर आप भी करने वाले हैं रायपुर से हवाई सफर, तो पहले देख लें ये नई लिस्ट, इन रूट्स पर एयरलाइंस ने की बड़ी कटौती
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एयर इंडिया और इंडिगो ने कई उड़ानों में कटौती करने का फैसला लिया है। एक प्रमुख फ्लाइट सेवा आज से बंद कर दी गई है, जबकि कुछ अन्य रूट्स पर उड़ानों की संख्या घटा दी गई है। यात्रियों को री-शेड्यूलिंग और रिफंड का विकल्प दिया जाएगा।पेट्रोल-डीजल के बाद अब बढ़ी LPG की कीमतें, जानें कितने हुए रेट
देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। इसी वृद्धि के बीच आज महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों की ओर से गैस सिलेंडर के दाम जारी कर दिए गए हैं। पेट्रोल डीजल के बाद अब एलपीजी के दामों में भी इजाफा देखने को मिला है। एक बार फिर आम आदमी महंगाई के संकट से जूझता दिखाई दे रहा है।
जो नए दाम जारी किए गए हैं, उसके बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 42 रुपए बढ़ गई है। 5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडर के दाम भी 11 रुपए बढ़ाए गए हैं। हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कहां कितनी है LPG की कीमत
इस नई वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपए हो गया है। कोलकाता में इसकी कीमत 3255.50 रुपए हो चुकी है। मुंबई में इसकी कीमत 3067.50 रुपए और चेन्नई में 3283 रुपए हो गई है।
आज से लागू हुई कीमतें
देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई यह वृद्धि आज से लागू हो गई है। 5 किलोग्राम वाला छोटू सिलेंडर भी महंगा हो गया है और दिल्ली में इसकी कीमत में 821.50 रुपए हो गई है।
पेट्रोल डीजल पर घटी एक्सपोर्ट ड्यूटी
केंद्र सरकार की ओर से 1 जून से पेट्रोल डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी कम करने का ऐलान किया गया था। सरकार की ओर से पेट्रोल पर लगने वाला विंडफॉल गेन टैक्स 1.50 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। डीजल पर ये 13.50 रुपए प्रति लीटर है। वहीं एटीएफ पर ये घटाने के बाद 9.50 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
कच्चे तेल की कीमत
बता दें कि मिडिल ईस्ट के तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी देखने को मिली है। हालांकि शांति की उम्मीद के बीच पिछले हफ्ते कीमतों में 11 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। वैसे अब नए हफ्ते के साथ आज कच्चा दिल एक बार फिर उछाल खाता नजर आया। ब्रेंट क्रूड का शुरूआती कारोबार में दाम 2.55 फीसदी यानी 2.32 की तेजी के साथ 93.44 डॉलर प्रति बैरल ट्रेड कर रहा है।




IBC24
Mp Breaking News














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





