Russia-Ukraine War: यूक्रेन बातचीत के लिए तैयार! क्या पुतिन खत्म करेंगे युद्ध? जेलेंस्की ने US से मांगी ये मदद
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने विश्व नेताओं से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर और दबाव बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टारगेटेड प्रतिबंध लगाकर पुतिन को शांति वार्ता के लिए मजबूर किया जाए। 5वें साल में पहुंचे युद्ध के बीच जेलेंस्की संघर्ष खत्म करने के रास्ते तलाश रहे हैं।
दरअसल, सीबीएस न्यूज को राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान जेलेंस्की ने कहा है कि सर्दियों से पहले कूटनीतिक बातचीत का कोई तरीका ढूंढना होगा। उनका मानना है कि अगले छह महीनों में युद्ध के मैदान में बड़ी बढ़त से राजनयिक बातचीत में यूक्रेन की स्थिति मजबूत होगी। यह बात यूक्रेन के सैन्य कमांडर ब्रिगेडियर जनरल एंड्री बिलेत्स्की के पहले के बयान से मेल खाती है।
जेलेंस्की बातचीत को तैयार
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को के साथ सीधी बातचीत तीसरा विकल्प है। उन्होंने कहा कि अगर पुतिन तैयार हों तो मैं उनसे मिलने को तैयार हूं। लेकिन साथ ही जोड़ा कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक दबाव बढ़ाना ही असली रास्ता है। कहा कि हमें और प्रतिबंध लगाने होंगे, और दबाव डालना होगा। ज्यादा प्रतिबंध और ज्यादा दबाव से ही वे बातचीत के लिए राजी होंगे।
यह भी पढ़ें: US Iran Conflicts: ‘युद्धविराम पर अभी अंतिम सहमति नहीं’, अमेरिका पर बरसा ईरान; ट्रंप के दावों
रूस को हर महीने 35 हजार सैनिकों का नुकसान?
इंटरव्यू में जेलेंस्की ने दावा किया कि रूसी सेना को हर महीने 35,000 तक सैनिकों का नुकसान हो रहा है। कहा कि मुझे लगता है कि ये सब चीजें उन्हें बातचीत के लिए मजबूर करेंगी। वे जनता के साथ एक बड़े संकट की तरफ बढ़ रहे हैं।
अमेरिका से मांगी सैन्य मदद
अमेरिकी थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर यानी ISW ने 25 मई को अपनी रिपोर्ट में कहा कि मोर्चे पर हालात यूक्रेन के पक्ष में बदल रहे हैं।ISW के मुताबिक, "रूसी सेना की बढ़त अब रुक गई है। वहीं यूक्रेनी सेना पुराने तरीके की लड़ाई से बाहर निकलने के लिए नई रणनीति और ऑपरेशनल तरीके अपना रही है।"
युद्ध के मैदान के हालात को देखते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका से तुरंत और सैन्य मदद मांगी है। सीबीएस न्यूज़ के मुताबिक, उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिकी कांग्रेस को चिट्ठी लिखकर पैट्रियट बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर की नई खेप भेजने की मांग की है।यह अपील कीव पर हुए भीषण रूसी हवाई हमले के बाद की गई है। इस हमले में दर्जनों क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। 2022 में जंग शुरू होने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा हमला था।
यह भी पढ़ें: चीन की न्यूक्लियर तैयारी बेनकाब! सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे लॉन्च पैड
जेलेंस्की बोले- हर महीने 60-65 मिसाइलें जरूरी
पैट्रियट मिसाइलों की सप्लाई पर बात करते हुए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने मार्गरेट ब्रेनन से कहा, "हमें उत्पादन बढ़ाना होगा। आज के हालात में हर महीने 60-65 मिसाइलें कोई छोटी संख्या नहीं है।"इस मांग पर अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि वाशिंगटन अपने डिफेंस प्रोडक्शन सिस्टम को पूरी तरह बदल रहा है। सिंगापुर में एक सुरक्षा मंच पर हेगसेथ ने बताया, "हम हर तरह के जरूरी गोला-बारूद बनाने का तरीका बदल रहे हैं। हमारी कंपनियां अब थोड़ा नहीं, बल्कि हर स्तर पर बहुत ज्यादा उत्पादन करेंगी।"
विराट कोहली ने फाइनल में इतिहास रच बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड, धमाकेदार पारी खेल इन 3 अवॉर्ड पर किया कब्जा
Virat Kohli : विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 चैंपियन बनाया. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में कमाल का खेल दिखाया और तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. इस पारी की बदौलत विराट कोहली ने नाबाद रहते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी और लगातार दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग की विजेता बनाया. इस मैच में विराट कोहली ने अपनी बैटिंग से धमाल मचा दिया.
इस मैच में विराट कोहली ने 42 बॉल का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 9 मैदान चीरते हुए चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए. विराट ने फाइनल मैच में 178.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 75 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के साथ ही उन्होंने इस मुकाबले में 3 बड़े रिकॉर्ड भी बना डाले. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2026 के फाइनल में 4 बड़े अवॉर्ड मिले. तो उन्होंने कौन से रिकॉर्ड बनाए और किन 4 रिकॉर्ड को उन्होंने हासिल किया आइए उसके बारे में जानते हैं.
Cometh the hour, cometh the King! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
25-ball 5️⃣0️⃣ in on the grandest stage ????????
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/jsEIZuTDC2
विराट कोहली ने लगाया अपना सबसे तेज अर्धशतक
विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का अपने सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया है. उन्होंने आईपीएल 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 25 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया. इससे पहले उनके नाम आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक 26 बॉल में था, जो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2018 में आया था. ऐसे में उन्होंने 8 साल बाद सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक ठोक दिया है.
IPL में कोहली के सबसे तेज़ 50 रन (गेंदों के हिसाब से)
25 vs GT, अहमदाबाद, 2026
26 vs RR, बेंगलुरु, 2018
26 vs DC, दिल्ली, 2018
27 vs LSG, लखनऊ, 2025
विराट ने आईपीएल फाइनल में रचा इतिहास
इस पारी के साथ विराट कोहली आईपीएल फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. वो सबसे तेज (कम गेंदों में) में आईपीएल फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. आईपीएल फाइनल के इतिहास में सुरेश रैना, डेविड वार्नर, वेंकेटेश अय्यर ने 24-24 बॉल पर और रोहित शर्मा, क्रिस गेल और विराट कोहली ने 25-25 बॉल पर अर्धशतक लगाए हैं.
IPL फाइनल में सबसे तेज़ 50 (गेंदों के हिसाब से)
24 - सुरेश रैना (CSK) बनाम MI, मुंबई DYP, 2010
24 - डेविड वार्नर (SRH) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2016
24 - वेंकटेश अय्यर (KKR) बनाम SRH, चेन्नई, 2024
25 - रोहित शर्मा (MI) बनाम CSK, कोलकाता, 2015
25 - क्रिस गेल (RCB) बनाम SRH, बेंगलुरु, 2016
25 - विराट कोहली (RCB) बनाम GT, अहमदाबाद, 2026
विराट बने ऐसा करने वाले उम्रदराज खिलाड़ी
इस पारी के लिए विराट कोहली ने प्लेयर ऑफ द का अवार्ड जीता और इसके साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. अब विराट कोहली आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. विराट ने 37 साल 207 दिन की उम्र में ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया है.
Big games demand big players ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Virat Kohli is the Player of the Match of #TATAIPL 2026 Grand Finale ????
Relive his knock ▶️ https://t.co/uNvVaYGfr7#Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/GU1KSTwkQH
IPL फाइनल में POTM जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
38 साल 219 दिन - अनिल कुंबले (RCB, 2009)
37 साल 207 दिन - विराट कोहली (RCB, 2026)
37 साल 94 दिन - फाफ डू प्लेसिस (CSK, 2021)
36 साल 344 दिन - शेन वॉटसन (CSK, 2018)
विराट कोहली ने 10 साल बाद किया ये कारनामा
विराट कोहली ने आईपीएल फाइनल में 10 साल बाद अर्धशतक लगाया है. उन्होंने इससे पहले आईपीएल 2016 फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से शतक लगाया था. अब उन्होंने आईपीएल 2026 में दस साल बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक लगाया है.
विराट कोहली आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
इस आईपीएल में विराट कोहली ने कुल 675 रन बनाए. इसके साथ ही विराट इंडियन प्रीमियर लीग के 4 सीजन में लगातार 600 प्लस रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा कोई और नहीं कर पाया है.
Always at the peak ????️????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Virat Kohli setting the gold standard, time and time again ????
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @imVkohli pic.twitter.com/GYuHG6Lq2q
विराट कोहली को मिले ये अवॉर्ड्स
इस मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. विराट को ये अवॉर्ड बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने प्रेजेंट किया. उन्हें फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के लिए 5 लाख रुपए की इनामी राशि मिली.
विराट कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. इसके लिए उन्हें 1 लाख रुपए की इनामी राशि और ट्रॉफी दी गई.
इसके साथ ही इस मैच में सबसे ज्यादा चौके लगाने के लिए विराट कोहली को रुपे ऑन द गो 4s का अवॉर्ड मिला. इसके लिए भी उन्हें 1 लाख रुपये और ट्रॉफी इनाम के रूप में दी गई.
Virat Kohli unleashed ????#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/JxTGjj06pw
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
आईपीएल 2026 फाइनल के लिए विराट कोहली को कूलेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मैच भी चुना गया. इसके लिए उन्हें कोई अवॉर्ड नहीं मिला सिर्फ आईपीएल एंकर मायंती लैंगर ने टीवी ब्रॉडकास्ट के जरिए ऐलान किया कि विराट 'कूलेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मैच' बनते हैं.
ये भी पढ़ें : 'हमने ट्रॉफी जीत भी ली होती, तब भी...' फाइनल में हार के बाद छलका शुभमन गिल का दर्द, दिया ऐसा बयान फैंस का छू गया दिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















