Responsive Scrollable Menu

Fact Check: झारखंड के छात्र आंदोलन में नहीं गए हैं अभिजीत, दिल्ली का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। झारखंड की राजधानी रांची में 25 जुलाई 2026 से ‘जयपाल सिंह मुंडा’ स्टेडियम में  ‘झारखंड लोक सेवा आयोग’ (जेपीएससी) और ‘झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग’ (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ 25 जुलाई 2026 से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 अगस्त 2026 को […]

The post Fact Check: झारखंड के छात्र आंदोलन में नहीं गए हैं अभिजीत, दिल्ली का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट, तूफान की चेतावनी, जानें IMD अपडेट

Kal Ka Mausam 14 August 2026: मानसून बेहद प्रभावी हो चुका है. इस दौरान कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कल यानी 14 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उसे सटे यूपी और बिहार समेत 15 राज्यों में तूफानी बारिश होने की आशंका जताई है. झमाझम बारिश के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलने की आशंका है. इन 15 में से कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं. हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन को लेकर चेतावनी दी गई है. लोगों से अपील की गई है कि वे घर से निकलने से पहले एक बार मौसम को लेकर जारी अपडेट के बारे में पता कर लें. 

भारत के पूर्वी राज्यों में गिने जाने वाले झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बरसात ने कहर बरपा रखा है. मौसम विभाग ने मछुआरों को सावधान रहने की हिदायत दी है. भारत के पश्चिमी राज्यों जैसे राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में भी बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है. 

मौसम में बदलाव उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के करीबी इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण हो सकती है. भारत के अलग-अलग राज्यों कल यानि 14 अगस्त 2026 को मौसम का हाल कैसा रहेगा आइए अब हम आपको बताने की कोशिश करते हैं. 

देश के विभिन्न राज्यों का हाल 

मौसम विभाग (IMD) की भविष्यवाणी के अनुसार, भारत के 25 राज्यों में तूफानी बरसात का अलर्ट है. इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल हैं. मौसम खराब होने पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे  की रफ्तार से हवाएं चलने वाली हैं. बरसात के साथ तापमान कम हो सकता है. 

दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान 

राजधानी में पूर्वानुमान के अनुसार, 14 अगस्त को भीषण बारिश के साथ आंधी-तूफान चलने का अलर्ट जारी किया गया है. कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. वहीं न्यूनतम तापमान  29 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है. 

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल 

उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, मथुरा, आगरा, गोंडा, गोरखपुर, संतकबीर नगर, अलीगढ़, झांसी, मुजफ्फरनगर, बहराइच, गोंडा, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र और मऊ में भारी बारिश की संभावना के आसार हैं. 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी. राजधानी लखनऊ में कल यानी 14 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. 

बिहार में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस 

बिहार की राजधानी पटना समेत नालंदा, दरभंगा, पूर्णिया, मुंगरे, गया, औरंगाबाद, बेगूसराय, समस्तीपुर, सहरसा, किशनगंज, जहानाबाद, शेखपुरा, कटिहार, खगड़िया, कैमूर, सारण, रोहतास, लखीसराय और सुपौल में बरसात के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी है. इस दौरान 55 Kmph की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी. पटना में कल 14 अगस्त 2026 को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस होगा. 

मध्य प्रदेश के तेज बारिश के साथ हवाएं 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, देवास, अलीराजपुर, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, सीधी, पन्ना, गुना, मुरैना और खंडवा में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी. इस बीच 60 Kmph की रफ्तार से हवा चलने वाली है. भोपाल में कल यानी 14 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियल तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

राजस्थान में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस 

राजधानी जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, पाली, भरतपुर, भीलवाड़ा, बारां, सिरोही, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर में कल यानी 14 अगस्त 2026 को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस  रहने की आशंका है. 

ये भी पढ़े: Kolkata News: NRS हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिला नर्स का शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाली लाश

Continue reading on the app

  Sports

सरफराज खान बाहर, ध्रुव जुरेल अंदर? श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग XI

India Probable XI Against Sri Lanka: 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने उतरेगी. लगभग एक दशक बाद लंकाई सरजमीं पर उतरी गिल ब्रिगेड के सामने स्पिन के खिलाफ लचर प्रदर्शन से उबरने और WTC फाइनल की रेस में बने रहने की बड़ी चुनौती है. जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने से टीम का संतुलन प्रभावित हुआ है, वहीं गेंदबाजी में गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच चयन को लेकर बड़ा सस्पेंस बना हुआ है. Fri, 14 Aug 2026 22:13:35 +0530

  Videos
See all

Russian Oil Import घटा तो भारत का Oil Bill कितना बढ़ेगा? | Economist Santosh Mehrotra ने बताया असर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T18:14:06+00:00

Ranchi Students Tiranga Yatra LIVE: रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T18:11:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers