Kal Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट, तूफान की चेतावनी, जानें IMD अपडेट
Kal Ka Mausam 14 August 2026: मानसून बेहद प्रभावी हो चुका है. इस दौरान कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कल यानी 14 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उसे सटे यूपी और बिहार समेत 15 राज्यों में तूफानी बारिश होने की आशंका जताई है. झमाझम बारिश के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलने की आशंका है. इन 15 में से कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं. हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन को लेकर चेतावनी दी गई है. लोगों से अपील की गई है कि वे घर से निकलने से पहले एक बार मौसम को लेकर जारी अपडेट के बारे में पता कर लें.
भारत के पूर्वी राज्यों में गिने जाने वाले झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बरसात ने कहर बरपा रखा है. मौसम विभाग ने मछुआरों को सावधान रहने की हिदायत दी है. भारत के पश्चिमी राज्यों जैसे राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में भी बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है.
मौसम में बदलाव उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के करीबी इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण हो सकती है. भारत के अलग-अलग राज्यों कल यानि 14 अगस्त 2026 को मौसम का हाल कैसा रहेगा आइए अब हम आपको बताने की कोशिश करते हैं.
देश के विभिन्न राज्यों का हाल
मौसम विभाग (IMD) की भविष्यवाणी के अनुसार, भारत के 25 राज्यों में तूफानी बरसात का अलर्ट है. इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल हैं. मौसम खराब होने पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने वाली हैं. बरसात के साथ तापमान कम हो सकता है.
दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान
राजधानी में पूर्वानुमान के अनुसार, 14 अगस्त को भीषण बारिश के साथ आंधी-तूफान चलने का अलर्ट जारी किया गया है. कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है.
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, मथुरा, आगरा, गोंडा, गोरखपुर, संतकबीर नगर, अलीगढ़, झांसी, मुजफ्फरनगर, बहराइच, गोंडा, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र और मऊ में भारी बारिश की संभावना के आसार हैं. 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी. राजधानी लखनऊ में कल यानी 14 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा.
बिहार में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस
बिहार की राजधानी पटना समेत नालंदा, दरभंगा, पूर्णिया, मुंगरे, गया, औरंगाबाद, बेगूसराय, समस्तीपुर, सहरसा, किशनगंज, जहानाबाद, शेखपुरा, कटिहार, खगड़िया, कैमूर, सारण, रोहतास, लखीसराय और सुपौल में बरसात के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी है. इस दौरान 55 Kmph की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी. पटना में कल 14 अगस्त 2026 को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस होगा.
मध्य प्रदेश के तेज बारिश के साथ हवाएं
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, देवास, अलीराजपुर, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, सीधी, पन्ना, गुना, मुरैना और खंडवा में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी. इस बीच 60 Kmph की रफ्तार से हवा चलने वाली है. भोपाल में कल यानी 14 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियल तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
राजस्थान में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस
राजधानी जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, पाली, भरतपुर, भीलवाड़ा, बारां, सिरोही, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर में कल यानी 14 अगस्त 2026 को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है.
ये भी पढ़े: Kolkata News: NRS हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिला नर्स का शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाली लाश
स्टार स्पोर्ट्स या सोनी? किस चैनल पर होगा भारत-अफगानिस्तान सीरीज का प्रसारण, जानिए कौन से ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग
India vs Afghanistan T20 series : भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर महीने में 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज का ऐलान अचानक हुआ है, इंडियन क्रिकेट टीम के सालाना शेड्यूल में ये सीरीज शामिल नहीं थी. सितंबर के इस स्लॉट में भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के साथ सीरीज खेलने वाली है, जो टल गई और उसकी जगह पर इस नई सीरीज का ऐलान किया गया है. अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मुकाबले खेले जाएंगे. इन मैचों में धमाकेदार रोमांच देखने के लिए दोनों टीमों में बीच मिलने वाला है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली इस सीरीज में एक बार फिस से आपको वैभव सूर्यवंशी देखने के लिए मिलेंगे. उनके साथ-साथ इस सीरीज में कप्तान श्रेयस अय्यर भी भारत की टी20 टीम को लीड करते हुए दिखाई देंगे. उससे पहले इन दोनों क्रिकेट टीमों के फैंस जानना चाह रहे हैं कि, भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली इस 3 मैचों की टी20 सीरीज का प्रसारण कहां होगा. इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी. तो आइए इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स के बारे में हम आज आपको बताने वाले हैं.
???? NEWS ????
— BCCI (@BCCI) August 12, 2026
Afghanistan to host India for three-match T20I series in Delhi.
: https://t.co/qRaeB72pjG#TeamIndia | #AFGvIND | @ACBofficials pic.twitter.com/mxsR5YqLw9
किस चैनल पर होगा भारत-अफगानिस्तान सीरीज का लाइव प्रसारण?
भारत में टीम इंडिया और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाली इस सीरीज के मुकाबलों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं होने वाला है. इस सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए मिलेगा. वहीं इस सीरीज के मुकाबले लाइव डीडी स्पोर्ट्स पर भी देखने को मिलेंगे.
किस ऐप पर होगी भारत-अफगानिस्तान सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग इंडिया में न तो जियो हॉटस्टार ऐप पर आपको देखने के लिए मिलने वाली है. न ही इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर की जाएगी. इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग इस बार फैन कोड़ पर की जाने वाली है. ऐसे में फैंस को तीनों मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा लेना है तो उन्हें फैन कोड का रिचार्ज करना होगा.
कब और कहां पर होंगे तीनों मुकाबले
अफगानिस्तान और टीम इंडिया के बीच 13 से 17 सितंबर 2026 तक तीन मुकाबले खेले जाने वाला हैं. इस सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर होगा. जबकि दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर को और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा. ये तीनों ही मैच एक ही वेन्यू पर खेले जाने वाले हैं. इस सीरीज के मैचों की शुरुआत 7 बजे से हो सकती है, क्योंकि अभी टाइम का ऐलान नहीं किया गया है.
One last showdown in Chennai! ????️
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
An exciting contest awaits ????
Updates ▶️ https://t.co/kHgF4bqTg3#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Z6zL56Ph41
काफी समय से भारतीय क्रिकेट फैंस लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और जियो हॉटस्टार ऐप पर देख रहे हैं. अब उनको फैन कोड पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए मिलने वाली है. लेकिन इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा को धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखने के लिए फैंस काफी बेताब होंगे.
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | मुकाबला | वेन्यू | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| पहला T20I | 13 सितंबर 2026 | भारत vs अफगानिस्तान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | TBD |
| दूसरा T20I | 15 सितंबर 2026 | भारत vs अफगानिस्तान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | TBD |
| तीसरा T20I | 17 सितंबर 2026 | भारत vs अफगानिस्तान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | TBD |
ये भी पढ़ें : IND vs SL 1st Test : बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मदद करेगी गाले स्टेडियम की पिच? जानिए कैसा है यहां पर टेस्ट मैचों का रिकॉर्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









