करोड़ों की ठगी करने वाले चिट फंड माफिया को सजा, पीड़ितों को पाई-पाई लौटाने का कोर्ट का आदेश
Tripura Chit Fund Scam: त्रिपुरा के बहुचर्चित चिट फंड घोटाले में CBI की विशेष अदालत ने एक निजी कंपनी और उसके तीन वरिष्ठ अधिकारियों को दोषी करार देते हुए छह-छह वर्ष के कठोर कारावास की सज़ा सुनाई है. पश्चिम त्रिपुरा जिला स्थित CBI कोर्ट ने 30 मई 2026 को M/s Pragati Sheel Infra Projects & Services Limited तथा उसके CMD अरिंदम दास, निदेशक परितोष दास और प्रशासनिक निदेशक दीपशिखा चक्रवर्ती को दोषी ठहराया. अदालत ने तीनों दोषियों पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया, जबकि कंपनी पर 7 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है.
2012 में दर्ज एक केस से जुड़ा है मामला
मामला वर्ष 2012 में दर्ज कैलाशहर थाने के एक केस से जुड़ा है. त्रिपुरा सरकार और केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की अधिसूचनाओं के आधार पर CBI ने 8 अक्टूबर 2013 को मामले को पुनः दर्ज कर जांच शुरू की थी. आरोप था कि कंपनी और उसके अधिकारियों ने निवेशकों को धन वापसी का झांसा देकर करोड़ों रुपये जमा कराए और बाद में लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये का गबन कर लिया.
3 अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हुई थी चार्जशीट
जांच पूरी होने के बाद CBI ने 28 मई 2018 को कंपनी और उसके तीन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. सुनवाई के दौरान आरोप साबित होने पर अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सज़ा सुनाई.
सक्षम अधिकारियों को सौंपी जाए जुर्माने की राशि
अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि दोषियों से वसूले गए जुर्माने की राशि सक्षम अधिकारियों को सौंपी जाए, ताकि उसे उनाकोटी ज़िले के जिलाधिकारी एवं कलेक्टर के माध्यम से पीड़ित जमाकर्ताओं में आनुपातिक रूप से वितरित किया जा सके. इसके अलावा, कोर्ट ने सक्षम अधिकारियों से कुर्क की गई संपत्तियों से यथासंभव धन की वसूली कर उसे उन निवेशकों में बांटने को कहा है, जिन्हें अब तक अपनी जमा राशि वापस नहीं मिल सकी है.
IPL 2026: फाइनल में शुभमन गिल का विकेट लेगा RCB का ये गेंदबाज? 6 बार कर चुका है आउट
IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद गुजरात टाइटंस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स जैसी मजबूत टीम को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई. शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया था. अब जब गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान अहमादाबाद में फाइनल में उतरेगी तो सभी की नजर शुभमन गिल पर भी रहने वाली है. RCB को लगातार दूसरी बार खिताब जीतना है तो उन्हें शुभमन गिल को जल्दी पवेलियन भेजा होगा.
शुभमन गिल इस सीजन शानदार फॉर्म में आए हैं नजर
शुभमन गिल आईपीएल 2026 अब तक शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. शुभमन गिल इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी के बाद दूसरे नंबर पर हैं. गिल इस सीजन अब तक 15 मैचों की 15 पारियों में 722 रन बना चुके हैं. गिल आज आरसीबी के खिलाफ फाइनल मैच में 54 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो ऑरेंज कैप को अपने नाम कर लेंगे. ऐसे में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शुभमन गिल को आउट करना आसान नहीं होने वाला है.
शुभमन गिल की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
हालांकि, आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास एक ऐसा गेंदबाज है, जो गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को कई बार आउट कर चुका है. हम बात कर रहे हैं स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की. भुवी के सामने शुभमन गिल रनों के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं. RCB के इस गेंदबाज के सामने गुजरात टाइटंस के कप्तान की स्ट्राइक रेट भी लगभग 100 का रहा है.
Process ???? Preparation ???? Results#3in5 pic.twitter.com/8TpUwNLUV4
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 31, 2026
भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ कैसा है शुभमन गिल का रिकॉर्ड
आईपीएल में शुभमन गिल और भुवनेश्वर कुमार का एक दूसरे के खिलाफ कैसा रिकॉर्ड रहा है अगर उसकी बात करें तो भुवी का पलड़ा भारी रहा है. शुभमन गिल ने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 79 गेंदों का सामना किया है और इस दौरान गिल ने सिर्फ 80 रन बनाए हैं. भुवी के खिलाफ शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट 101.67 का रह है. भुवी इस दौरान गिल को 6 बार आउट कर चुके हैं.
RCB को जल्दी करना होगा गिल को आउट
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में भी भुवनेश्वर कुमार ने ही शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया था. गिल सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने थे. ऐसे में आज फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत हासिल करनी है तो शुभमन गिल को जल्दी आउट करना होगा. इसके लिए भुवी को जिम्मा लेना होगा. अगर आरसीबी की टीम गिल को जल्दी पवेलियन भेजने में कामयाब नहीं होती है तो उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएगी.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे कैसा है शुभमन गिल का रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस के होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल की रिकॉर्ड की बात करें तो शानदार रहा है. गिल इस मैदान पर अब तक कुल 31 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 31 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 1374 रन बना चुके हैं. उनका औसत 49.07 और स्ट्राइक रेट 162.98 का रहा है है. शुभमन गिल अपने 5 आईपीएल शतक में से 3 शतक इसी मैदान पर लगाए हैं. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मुश्किलें शुभमन गिल बढ़ा सकते हैं.
???????????? ???????????????????? ???????????????????????????? at Gujaratno Gadh ???? #3in5 pic.twitter.com/ZI3ppg6xu3
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 31, 2026
यह भी पढ़ें: IPL फाइनल में कैसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का इतिहास, जानें किसे कितनी बार मिली हार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















