Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: फाइनल में शुभमन गिल का विकेट लेगा RCB का ये गेंदबाज? 6 बार कर चुका है आउट

IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद गुजरात टाइटंस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स जैसी मजबूत टीम को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई. शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया था. अब जब गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान अहमादाबाद में फाइनल में उतरेगी तो सभी की नजर शुभमन गिल पर भी रहने वाली है. RCB को लगातार दूसरी बार खिताब जीतना है तो उन्हें शुभमन गिल को जल्दी पवेलियन भेजा होगा.

शुभमन गिल इस सीजन शानदार फॉर्म में आए हैं नजर

शुभमन गिल आईपीएल 2026 अब तक शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. शुभमन गिल इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी के बाद दूसरे नंबर पर हैं. गिल इस सीजन अब तक 15 मैचों की 15 पारियों में 722 रन बना चुके हैं. गिल आज आरसीबी के खिलाफ फाइनल मैच में 54 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो ऑरेंज कैप को अपने नाम कर लेंगे. ऐसे में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शुभमन गिल को आउट करना आसान नहीं होने वाला है.  

शुभमन गिल की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं भुवनेश्वर कुमार

हालांकि, आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास एक ऐसा गेंदबाज है, जो गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को कई बार आउट कर चुका है. हम बात कर रहे हैं स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की. भुवी के सामने शुभमन गिल रनों के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं. RCB के इस गेंदबाज के सामने गुजरात टाइटंस के कप्तान की स्ट्राइक रेट भी लगभग 100 का रहा है. 

भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ कैसा है शुभमन गिल का रिकॉर्ड

आईपीएल में शुभमन गिल और भुवनेश्वर कुमार का एक दूसरे के खिलाफ कैसा रिकॉर्ड रहा है अगर उसकी बात करें तो भुवी का पलड़ा भारी रहा है. शुभमन गिल ने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 79 गेंदों का सामना किया है और इस दौरान गिल ने सिर्फ 80 रन बनाए हैं. भुवी के खिलाफ शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट 101.67 का रह है. भुवी इस दौरान गिल को 6 बार आउट कर चुके हैं. 

RCB को जल्दी करना होगा गिल को आउट

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में भी भुवनेश्वर कुमार ने ही शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया था. गिल सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने थे. ऐसे में आज फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत हासिल करनी है तो शुभमन गिल को जल्दी आउट करना होगा. इसके लिए भुवी को जिम्मा लेना होगा. अगर आरसीबी की टीम गिल को जल्दी पवेलियन भेजने में कामयाब नहीं होती है तो उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएगी.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे कैसा है शुभमन गिल का रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस के होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल की रिकॉर्ड की बात करें तो शानदार रहा है. गिल इस मैदान पर अब तक कुल 31 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 31 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 1374 रन बना चुके हैं. उनका औसत 49.07 और स्ट्राइक रेट 162.98 का रहा है है. शुभमन गिल अपने 5 आईपीएल शतक में से 3 शतक इसी मैदान पर लगाए हैं. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मुश्किलें शुभमन गिल बढ़ा सकते हैं.  

यह भी पढ़ें:  IPL फाइनल में कैसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का इतिहास, जानें किसे कितनी बार मिली हार

 

Continue reading on the app

कोकम शरबत से सोल कढ़ी तक, गर्मियों में शरीर को ठंडक ही नहीं पोषण भी देते हैं ये नेचुरल ड्रिंक्स

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। देशभर के कई हिस्सों में गर्मियों का प्रकोप जारी है। इस मौसम में खानपान में बदलाव करके काफी हद तक सेहतमंद रहा जा सकता है। ऐसे में चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग नेचुरल ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। ये पेय न केवल गर्मी से राहत देते हैं बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश के कई हिस्सों में प्रचलित ऐसे प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक ड्रिंक्स का जिक्र करते नजर आए। भारत के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय सामग्री से तैयार होने वाले ये पेय वहां की संस्कृति और परंपरा का हिस्सा हैं। इनमें स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखा जाता है।

ये सभी पेय बिना किसी बड़ी ब्रांडिंग के घर की रसोई से निकलते हैं। इनमें कोई केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होता। गर्मियों में बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय इन देसी और प्राकृतिक पेयों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। ये न सिर्फ गर्मी से लड़ने में मदद करते हैं बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ भी रखते हैं।

आम पन्ना :- कच्चे आमों से बनने वाला यह पेय गर्मी में सबसे लोकप्रिय है। इसमें विटामिन सी, आयरन और इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर होते हैं। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है, पाचन सुधारता है और गर्मी से होने वाली थकान को दूर करता है।

लस्सी :- पंजाब और हरियाणा की शान। दही से बनी यह मोटी और स्वादिष्ट लस्सी प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है। यह पेट को स्वस्थ रखती है और गर्मी में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है।

छाछ :- राजस्थान और गुजरात के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में खाने के साथ छाछ के सेवन का प्रचलन है। यह हल्की, पचने में आसान और पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छी होती है। इसमें विटामिन बी12, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।

सत्तू का शरबत :- बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश का पारंपरिक पेय। सत्तू से बना यह शरबत प्रोटीन, फाइबर और खनिजों का खजाना है। यह पेट भरा रखता है, थकान मिटाता है और गर्मी में शरीर को ठंडक देता है।

कोकम शरबत :- कोंकण और गोवा का खास पेय। कोकम फल से बनने वाला यह शरबत विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह पाचन सुधारता है, गर्मी में ठंडक देता है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।

सोल कढ़ी :- कोकम और ताजे नारियल के दूध से बनी यह ड्रिंक स्वाद और सेहत दोनों का कमाल है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है और शरीर को ठंडक पहुंचाती है।

पानकम :- पनकम दक्षिण भारत का पारंपरिक और आयुर्वेदिक पेय है। गुड़, सोंठ, काली मिर्च और इलायची से तैयार यह पेय शरीर को ऊर्जा देता है, पाचन में मदद करता है और गर्मी के मौसम में ताजगी बनाए रखता है।

नीर मोर :- नीर मोरू दक्षिण भारत खासकर तमिलनाडु का लोकप्रिय पारंपरिक पेय है। दही, पानी और हल्के मसालों से तैयार यह ड्रिंक शरीर को ठंडक पहुंचाती है, पाचन बेहतर बनाती है और गर्मी में ताजगी बनाए रखती है।

सम्बारम :- दक्षिण भारत के ये पारंपरिक पेय दही, करी पत्ता, अदरक और मसालों से बनाए जाते हैं। ये इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होते हैं, डिहाइड्रेशन से बचाता है और पाचन में सहायक है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने और ऊर्जा देने वाला बेहतरीन प्राकृतिक ड्रिंक है।

बेल पना :- ओडिशा का प्रिय पेय। बेल के फल से बना यह शरबत गर्मी में बहुत राहत देता है और पेट की समस्याओं में आराम पहुंचाता है।

--आईएएनएस

एमटी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Final RCB Vs GT: बिना पैसे खर्च किए ऐसे देखें फ्री में आईपीएल का फाइनल, Jio Hotstar की सब्सक्रिप्शन मिल रही मुफ्त में

IPL 2026 Final RCB Vs GT: आज रविवार 31 मई को Tata IPL 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। हालांकि इसके लिए आपको Jio Hotstar की सब्सक्रिप्शन लेनी पड़ती है, लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे मुफ़्त में आईपीएल का फाइनल मैच देख सकेंगे। Sun, 31 May 2026 18:22:44 +0530

  Videos
See all

Shocking News: 5 लड़के डूब गए, 1 लड़की बच गई | Andhra Pradesh | Viral | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T14:16:00+00:00

Surya Murder Case Update: Encounter के बाद असद के घर पर पसरा सन्नाटा | Ghaziabad Police | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T14:15:20+00:00

Viral Video | भारत पर 500 मिसाइल दागो ईरान वालो | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T14:11:26+00:00

Viral Video | दो महिलाओं के बीच बाल चोटी खींचकर मारपीट | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T14:10:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers