टॉप-10 कंपनियों में से 7 को झटका, एक हफ्ते में 1.54 लाख करोड़ रुपए घटा मार्केट कैप
छुट्टियों के कारण छोटे रहे कारोबारी सप्ताह के दौरान भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 7 के संयुक्त बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1.54 लाख करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इस सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 639.61 अंक यानी 0.84 प्रतिशत गिरा, जबकि निफ्टी 171.55 अंक यानी 0.72 प्रतिशत फिसला, क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सतर्कता के कारण दबाव बना रहा।
निफ्टी के तकनीकी विश्लेषण पर टिप्पणी करते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि ऊपर की ओर इमीडिएट रेजिस्टेंस स्तर 23,900 और 24,100 पर हैं। वहीं नीचे की ओर 23,400 और 23,200 के स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में देखे जा रहे हैं। एक विश्लेषक ने कहा कि यदि निफ्टी 23,200 के स्तर से नीचे निर्णायक रूप से टूटता है तो बाजार में नई बिकवाली देखने को मिल सकती है। वहीं 24,100 के ऊपर लगातार कारोबार होने पर निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है और बाजार में रिकवरी देखने को मिल सकती है।
एयरटेल और टीसीएस का हाल
सूचीबद्ध कंपनियों में सबसे बड़ी गिरावट एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में दर्ज की गई, और बैंक का बाजार मूल्य 33,333.06 करोड़ रुपए घटकर 11.46 लाख करोड़ रुपए रह गया। टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल का मार्केट कैप 25,408.96 करोड़ रुपए घटकर 11.14 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्य 22,920.58 करोड़ रुपए कम होकर 8.15 लाख करोड़ रुपए रह गया।
आईसीआईसीआई का कैपिटलाइजेशन बढ़ा
हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 13,169.46 करोड़ रुपए घटकर 5.04 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्य में भी 7,253.24 करोड़ रुपए की कमी आई, जिससे इसका मार्केट कैप 5.63 लाख करोड़ रुपए रह गया। वहीं आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6,311.41 करोड़ रुपए घटकर 9 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। हालांकि, व्यापक बाजार में कमजोरी के बावजूद तीन कंपनियां अपने बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) में बढ़ोतरी दर्ज कराने में सफल रहीं। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) टॉप-10 कंपनियों में सबसे बड़ी बढ़त हासिल करने वाली कंपनी रही, जिसके मार्केट कैप में 20,608.43 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 5.61 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
एसबीआई का शानदार प्रदर्शन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने भी मजबूत प्रदर्शन किया और इसका मार्केट कैप 13,753.62 करोड़ रुपए बढ़कर 8.90 लाख करोड़ रुपए हो गया। वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्य में 6,040.37 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई, जिससे इसका बाजार पूंजीकरण 5.20 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल प्रमुख स्थान पर बने रहे। इनके बाद आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
डिस्कलेमर- हेडिंग, सबहेड और समरी को छोड़कर पूरी स्टोरी न्यूज एजेंसी IANS की है.
IPL फाइनल में कैसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का इतिहास, जानें किसे कितनी बार मिली हार
IPL 2026 Final : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने है. रात ढलने से पहले हमें आज आईपीएल 2026 का विजेता मिल जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के बाद चैंपियन का नाम हमारे पास आ जाएगा. उससे पहले हम आपको बताने वाले हैं कि, आरसीबी और गुजरात टाइटंस ने कब-कब आईपीएल का फाइनल खेला है और कितनी बार उन्हे हार मिली है, जबकि कितनी बार दोनों ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की है.
आरसीबी का IPL फाइनल में कैसा रहा इतिहास
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 4 आईपीएल फाइनल खेले हैं. इस बार रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी अपना पांचवां आईपीएल फाइनल खेलने वाली है. इस दौरान उनसे 3 बार फाइनल में हार मिली है, जबकि उसने सिर्फ एक बार फाइनल जीता है. आरसीबी 2025 आईपीएल फाइनल की विजेता है और इस बार अपना टाइटल डिफेंड करने उतरेगी.
#TheFinalLeap ???????? pic.twitter.com/HZvii0EZha
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 31, 2026
आरसीबी ने पहली बार 2009 में आईपीएल फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उसे डेक्कन चार्जर्स ने 6 रनों से हराया था. 2011 में भी आरसीबी ने फाइनल में प्रवेश किया लेकिन इस बार उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 58 रनों से हार दिया. आरसीबी ने 2016 में भी धमाकेदार एंट्री मारी लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 8 विकेट से हरा दिया.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 फाइनल में जगह बनाई. पंजाब किंग्स को हराकर चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली आरसीबी पहली बार चैंपियन बनी. अब आरसीबी पांचवीं बार गुजरात टाइटंस के साथ आज फाइनल खेलने वाली है. इस बार उसे हार मिलेगी या जीत ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
गुजरात टाइटंस का IPL फाइनल में इतिहास
गुजरात टाइसंट की टीम ने अब तक कुल 2 आईपीएल फाइनल खेले हैं. इसमें उसे अपने पहले फाइनल में जीत मिली थी और वो अपने पहले ही सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में चैंपियन बनी थी. इसके बाद दूसरे सीजन में भी गुजरात की टीम फाइनल में पहुंची. हार्दिक ने लगातार दूसरी बार अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया. अब शुभमन गिल की कप्तानी में GT अपने अपने पांचवें सीजने में तीसरी बार फाइनल में पहुंची है.
Manzil sirf ek hai...Gujarat no Gadh mein phirse jeetna hai! ????️????#3in5 pic.twitter.com/ea0CRSz4i9
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 31, 2026
गुजरात टाइटंस ने 2022 में पहली बार फाइनल में प्रवेश किया. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया और ट्रॉफी अपने नाम की. इसके बा आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से हुई, जहां उसे सीएसके के हाथों डकवर्थ लूईस नियम के तहल 5 विकेट से हारकर चैंपियन का ताज गंवना पड़ गया.
ये भी पढ़ें : IPL 2026 Final: आरसीबी और गुजरात की प्लेइंग-11 में होंगे ये बड़े बदलाव, खिताबी मुकाबले में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है चांस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















