बाइक विवाद में युवक की हत्या, खोड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना खोड़ा क्षेत्र में बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली. मामले में कार्रवाई करते हुए खोड़ा पुलिस ने हत्या के आरोप में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी असद की पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मृत्यु हो चुकी है.
चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 मई 2026 को पीड़ित पक्ष ने थाना खोड़ा में लिखित शिकायत देकर बताया था कि उसके भाई सूर्यप्रताप को असद ने पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घायल सूर्यप्रताप का इलाज नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की. विवेचना के दौरान असद, उसके पिता नवाब, फरहान, आतिफ, सारिक मेवाती समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए. इसी बीच 30 मई को उपचार के दौरान सूर्यप्रताप की मृत्यु हो गई, जिसके बाद मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ दी गई.
असद पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था
पुलिस ने 31 मई को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नवाब पुत्र शेर अली, फरहान पुत्र अगवान अली तथा आतिफ पुत्र ताज उर्फ बाबू को चौधरी चरण सिंह गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पुलिस के अनुसार 30 और 31 मई की रात मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था, जिसकी बाद में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई.
आरोपी मौके से फरार हो गए थे
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि 28 मई को बाइक चलाने को लेकर असद और सूर्यप्रताप के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद आरोपियों ने मिलकर सूर्यप्रताप को सबक सिखाने की योजना बनाई. आरोप है कि नवनीत विहार की गली नंबर-4 में सूर्यप्रताप को घेरकर असद को चाकू उपलब्ध कराया गया और उसके पिता ने उसे हमला करने के लिए उकसाया. इसके बाद असद ने सूर्यप्रताप के पेट में चाकू घोंप दिया. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे.
गिरफ्तार आरोपियों में 45 वर्षीय नवाब, 19 वर्षीय फरहान और 19 वर्षीय आतिफ शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इसी मामले में मुकदमा दर्ज है तथा उनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है तथा फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
MP Weather Update Today: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज आंधी-तूफ़ान के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP Weather Update Today: मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24




















