Responsive Scrollable Menu

Naga Chaitanya: सामंथा संग तलाक के 4 साल बाद फूटा नागा चैतन्य का गुस्सा, 'धोखा' देने वाले आरोपों पर पहुंचे कोर्ट!

Naga Chaitanya: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी नहीं, बल्कि उनके नाम और पहचान के कथित गलत इस्तेमाल से जुड़ा मामला है। अभिनेता ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करते हुए शिकायत की कि इंटरनेट पर उनके बारे में भ्रामक और मानहानिकारक सामग्री फैलाई जा रही है।

क्यों पहुंचे हाई कोर्ट?
नागा चैतन्य ने अदालत में दायर याचिका में कहा कि कई वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, तस्वीर और पहचान का इस्तेमाल कर रहे हैं। अभिनेता का आरोप है कि कुछ ऑनलाइन कंटेंट में उनके बारे में झूठे और अपमानजनक दावे किए जा रहे हैं, जिससे उनकी छवि प्रभावित हो रही है।

याचिका में उन खबरों और वीडियो का भी जिक्र किया गया, जिनमें दावा किया गया था कि नागा चैतन्य ने अपनी पूर्व पत्नी सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को धोखा दिया था या उनके करियर को नुकसान पहुंचाया था। अभिनेता ने इन आरोपों को आधारहीन बताते हुए ऐसे कंटेंट पर रोक लगाने की मांग की।

कोर्ट ने दिया अंतरिम संरक्षण
मामले की सुनवाई के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने नागा चैतन्य को अंतरिम राहत प्रदान की। अदालत ने उन ऑनलाइन पोस्ट, वीडियो और अन्य सामग्री को हटाने का निर्देश दिया है जो उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कोर्ट ने एआई और डीपफेक तकनीक के जरिए बनाए गए आपत्तिजनक कंटेंट पर भी चिंता जताई।

तलाक पर पहले भी दे चुके हैं सफाई
गौरतलब है कि नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने साल 2021 में अलग होने का फैसला किया था। तलाक के बाद दोनों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं। हालांकि, एक इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने कहा था कि दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़े-  सलमान खान के 'काला हिरण' कांड पर बनी फिल्म; लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी से लेकर कोर्टरूम ड्रामा तक की दिखेगी झलक

Continue reading on the app

Rahu Gochar 2026: राहु का शतभिषा नक्षत्र में महागोचर, आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क

Rahu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में राहु को रहस्यमयी और अचानक परिणाम देने वाला ग्रह माना जाता है. आज यानी 31 मई 2026 को राहु ने अपनी स्थिति बदलते हुए शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश कर लिया है. पंचांग के अनुसार राहु 2 अगस्त 2026 तक इसी चरण में रहेंगे. शतभिषा नक्षत्र का स्वामी स्वयं राहु माना जाता है. ऐसे में इस नक्षत्र में राहु का प्रवेश विशेष प्रभावशाली माना जा रहा है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा. हालांकि कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है. उन्हें धन, करियर और प्रतिष्ठा से जुड़े लाभ मिलने की संभावना है.

आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन  

मिथुन राशि 

राहु का यह परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों के कार्यों की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित हो सकते हैं. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए सौदों से अच्छा लाभ मिल सकता है. परिवार में लंबे समय से चल रहे विवाद धीरे-धीरे समाप्त हो सकते हैं. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक रूप से लाभदायक साबित हो सकता है. अचानक किसी स्रोत से धन प्राप्त होने की संभावना है. पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के संकेत हैं. जो लोग रियल एस्टेट, सोना-चांदी या डिजिटल फाइनेंस के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उन्हें विशेष फायदा मिल सकता है. लंबे समय से चली आ रही कुछ परेशानियों से राहत मिलने लगेगी. मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यवसाय विस्तार की योजनाएं भी सफल हो सकती हैं.

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों के लिए राहु का यह नक्षत्र परिवर्तन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. विदेश में नौकरी करने या विदेश जाने की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा. आपकी प्रतिभा और रचनात्मक सोच की सराहना होगी. कार्यस्थल पर बड़े प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी मिल सकती है. निवेश और करियर से जुड़े मामलों में सही फैसले लेने में सफलता मिलेगी. इससे भविष्य में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी.

इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है. जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाकर रखें. कर्ज लेने या सट्टेबाजी जैसे कार्यों से बचना बेहतर रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को व्यापार और कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. पार्टनर या सहकर्मियों के साथ गलतफहमी की स्थिति बन सकती है. आर्थिक मामलों में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें. सोच-समझकर निर्णय लें.

राहु के अशुभ प्रभाव को कम करने के उपाय

  • शनिवार या बुधवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी रोटी खिलाएं.
  • भगवान शिव की नियमित पूजा करें.
  • ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें.
  • शिव चालीसा का पाठ करें.
  • पक्षियों को सात प्रकार के अनाज खिलाना शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Shani-Chandra Shadashtak Yog: शनि और चंद्रमा ने मिलकर बनाया षडाष्टक योग, इन 5 राशियों का शुरु होगाा बुरा समय! रहे सतर्क

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

सचिन तेंदुलकर ने क्यों माना वैभव सूर्यवंशी को बाकी बल्लेबाजों से बेहतर? कहा- खेल सकता है टेस्ट मैच

Sachin Tendulkar- Vaibhav Sooryavanshi: सचिन तेंदुलकर ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और उनकी 3 ताकत के बारे में बताया. उन्हीं 3 ताकतों में से एक वो भी है, जिसे लेकर सचिन ने कहा कि वैभव बाकी बल्लेबाजों से बेहतर है. Sun, 31 May 2026 12:11:51 +0530

  Videos
See all

CM हिमंता ने राजनाथ सिंह से आशीर्वाद लिया | #viralnews #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T07:40:08+00:00

Iran America War Update : Peace Deal साइन होते ही धड़ाम होंगे सोना-चांदी के दाम?बड़ी भविष्यवाणी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T07:47:06+00:00

Bulandshahr Viral Video : पेड़ से गिरने लगे 500 के नोट! | Viral Video | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T07:42:09+00:00

Shorts | TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला #TMC #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T07:39:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers