'टॉयलेट में लगे थे कैमरे, नहाते हुए वीडियो हुआ लीक', इस एक्ट्रेस ने खोली रियलिटी शो पोलपट्टी
Nehal Vadoliya on House Arrest Show: टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस नेहल वडोलिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘गंदी बात’ जैसे चर्चित शोज में नजर आ चुकीं नेहल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. बातचीत के दौरान उन्होंने शो के फॉर्मेट, टास्क, प्रोडक्शन व्यवस्था और मेकर्स के व्यवहार को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. नेहल का कहना है कि शो के दौरान कई ऐसी चीजें देखने को मिलीं, जिनसे वो असहज महसूस करने लगी थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि शो में कुछ टास्क बेहद अजीब और विवादित थे, जबकि कैमरों की व्यवस्था को लेकर भी उन्हें गंभीर आपत्तियां थीं.
'शो में सिर्फ पांच दिन रही'
सुनो इंडिया के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए नेहल ने बताया कि वो ‘हाउस अरेस्ट’ का हिस्सा बनने के लिए गई थीं, लेकिन सिर्फ पांच दिनों के भीतर ही उन्होंने शो छोड़ने का निर्णय ले लिया. एक्ट्रेस के अनुसार, शो में आने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वहां होने वाले कई टास्क उनकी सोच और अपेक्षाओं से बिल्कुल अलग थे. उन्होंने कहा कि प्रोग्राम में पार्टिसिपेंट्स को ऐसे-ऐसे टास्क दिए जाते थे, जिन्हें देखकर वो खुद हैरान रह गई थीं.
'पार्टिसिपेंट्स को किस करने वाला टास्क कराया गया'
नेहल ने दावा किया कि शो में एक टास्क ऐसा था, जिसमें एक आदमी कंटेस्टेंट की आंखों पर पट्टी बांधी गई थी और उसके हाथों में हथकड़ियां लगाई गई थीं. उसके सामने कई महिला पार्टिसिपेंट्स को बैठाया गया था. उनके अनुसार, टास्क के तहत लड़कियों को बारी-बारी से उस कंटेस्टेंट को किस करना था और बाद में उसे ये पहचानना था कि किस समय किस लड़की ने उसे किस किया. नेहल का कहना है कि ऐसे टास्क देखकर उन्हें काफी अजीब महसूस हुआ और उन्हें लगा कि शो का फोकस मनोरंजन से ज्यादा सनसनी पैदा करने पर है.
'टॉयलेट सीट के पास भी कैमरे लगे थे'
इंटरव्यू के दौरान नेहल ने एक और बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि शो के सेट पर टॉयलेट एरिया के आसपास भी कैमरे लगाए गए थे, जिसे लेकर उन्होंने सवाल उठाए. नेहल के मुताबिक, पार्टिसिपेंट्स लगातार इस बात पर नजर रखते थे कि कैमरे कहां-कहां लगाए गए हैं. उनका कहना था कि वो समझ नहीं पा रही थीं कि मेकर्स आखिर दर्शकों को क्या दिखाना चाहते थे और ऐसी व्यवस्था की जरूरत क्यों महसूस की गई. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि एक पुरुष कंटेस्टेंट के नहाने के दौरान कैमरे में कुछ आपत्तिजनक सीन्स रिकॉर्ड हो गए थे, जिसके बाद प्रोडक्शन टीम को संबंधित फुटेज और व्यवस्थाओं में बदलाव करना पड़ा.
'मुझे हारने वाला घोषित कर दिया गया'
नेहल ने शो छोड़ने की एक और वजह बताते हुए कहा कि उन्हें लगा कि कम्पटीशन निष्पक्ष तरीके से नहीं चलाई जा रही थी. एक्ट्रेस का आरोप है कि एक टास्क में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें विनर नहीं बनाया गया और मेकर्स ने किसी दूसरी कंटेस्टेंट को आगे बढ़ा दिया. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इस फैसले पर सवाल उठाया और अपना पक्ष रखने की कोशिश की, तो उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया.
'आवाज उठाई तो डायरेक्टर ने डांटना शुरू कर दिया'
नेहल के अनुसार, जब उन्होंने अपने साथ हुई कथित नाइंसाफी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया, तो सेट पर मौजूद एक डायरेक्टर उनसे नाराज हो गया. उन्होंने दावा किया कि बहस के दौरान डायरेक्टर ने उन पर ऊंची आवाज में बात की और उनके सवालों को नजरअंदाज करने की कोशिश की. एक्ट्रेस का कहना है कि इस व्यवहार से वो काफी आहत हुईं और उन्होंने भी खुलकर अपना विरोध जताया.
डायरेक्टर से हुई तीखी बहस
नेहल ने बताया कि विवाद बढ़ने के बाद उनकी डायरेक्टर के साथ तीखी बहस हुई. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि यदि उनके साथ निष्पक्ष व्यवहार नहीं किया गया तो वो शो का हिस्सा नहीं रहेंगी. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने बीच में ही शो छोड़ने का फैसला कर लिया. एक्ट्रेस के अनुसार, उन्होंने मेकर्स को चेतावनी दी थी कि यदि मामले का समाधान नहीं किया गया तो वो कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाने पर भी विचार करेंगी.
'पुलिस शिकायत की बात सुन मेकर्स ने संपर्क किया'
नेहल ने दावा किया कि जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तब शो के निर्माताओं ने उनसे दोबारा संपर्क किया. बाद में उन्हें फिनाले के दौरान वापस बुलाया गया और बातचीत के जरिए मामला शांत करने की कोशिश की गई. हालांकि, उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि दोनों पक्षों के बीच किस तरह की सहमति बनी, लेकिन उनका कहना था कि उस अनुभव ने उन्हें रियलिटी शोज के कामकाज को लेकर काफी कुछ सिखाया.
ये भी पढ़ें: अजित कुमार की मां को श्रद्धांजलि देने तृषा के संग पहुंचे थलपति विजय? वीडियो हुआ वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation