Responsive Scrollable Menu

Awarapan 2 VS Batwara 1947: 'बंटवारा 1947' को 'आवारापन 2' की टक्कर, क्या होगा दोनों का बॉक्स ऑफिस पर हाल?

Awarapan 2 VS Batwara 1947: 19 साल बाद इमरान हाशमी की कल्ट क्लासिक फिल्म आवारापन का सीक्वल आवारापन 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने ही वाला है और भले ही पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हो लेकिन इसके सीक्वल ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपए की कमाई कर डाली है. जी हां, आपको बता दें कि साल 2007 में आई आवारापन को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने ना काफी ज्यादा पसंद किया था, बल्कि इसे पॉजिटिव रिस्पांस भी मिले थे. फिल्म के गाने भी सुपरडुपर हिट थे जो लोग आज भी सुने जाते हैं. लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी. 

लेकिन वक्त के साथ आवारापन एक कल्ट क्लासिक बन गई और खासकर इमरान हाशमी का कैरेक्टर शिवम पंडित. उस कैरेक्टर की एक अलग ही फैन फॉलोइंग बन चुकी है, जिसे लोग आज भी याद करते हैं. वहीं अब पूरे 19 साल बाद जब आवारापन 2 आ रही है तो फैंस
में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

Continue reading on the app

Anupama Parameswaran ने किया बड़ा खुलासा, 2 साल तक झेला Toxic Relationship

साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले महीने उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था कि जिंदगी में शांति पाने के लिए कुछ पुराने और बंद रास्तों को छोड़ना जरूरी होता है। इस पोस्ट के बाद से ही फैंस कयास लगा रहे थे कि उनका अपने कथित बॉयफ्रेंड ध्रुव विक्रम से ब्रेकअप हो गया है। अब अनुपमा ने एक इंटरव्यू में अपनी उस पोस्ट के पीछे का असली कारण बताया है।

पोस्ट के पीछे था 2 साल का शारीरिक और मानसिक दर्द

एक इंटरव्यू में बात करते हुए अनुपमा ने बताया कि उन्होंने वह पोस्ट किसी जल्दबाजी में शेयर नहीं की थी। उसके पीछे लगभग दो साल का शारीरिक और मानसिक दर्द छिपा हुआ था। अनुपमा ने कहा कि कुछ लोगों ने उनकी पोस्ट पर सकारात्मक बातें लिखीं कि वे अब सुकून की ओर बढ़ रही हैं, वहीं कुछ लोगों ने बिना पूरी बात जाने अजीब बातें बनाना शुरू कर दिया। अनुपमा के मुताबिक, यह पोस्ट खुद को पूरी तरह संभालने और ठीक करने के बाद ही उन्होंने फैंस के साथ साझा की थी। इसे भी पढ़ें: Elvish Yadav ने Tejasswi Prakash को बताया अपनी भाभी, Karan Kundrra के साथ दोस्ती पर कही यह बात

2 साल तक झेला टॉक्सिक रिश्ता

किसी का नाम लिए बिना अनुपमा ने अपने रिश्ते का कड़वा सच उजागर किया। उन्होंने बताया कि वह लगभग दो साल तक एक बेहद ही नकारात्मक और टॉक्सिक रिश्ते में फंसी हुई थीं। इस वजह से उनके व्यवहार में भी काफी बदलाव आ गया था, जिसे उनके परिवार और दोस्तों ने भी महसूस किया था। अनुपमा ने उन लोगों को सतर्क किया जो ऐसे रिश्तों में रहकर भी परेशानी को नहीं समझ पाते और उसे सामान्य मानने लगते हैं। इसे भी पढ़ें: फिल्मों के लिए शादी कुर्बान... जब Trisha Krishnan ने सगाई तोड़कर चुना था अपना करियर

करियर पर भी पड़ा बुरा असर

अनुपमा ने बताया कि इस बुरे दौर का असर उनके काम और करियर पर भी बुरी तरह पड़ा। वह आगे बढ़ने की जगह खुद को पीछे खींचने लगी थीं और इस तनाव के चक्कर में उन्होंने फिल्मों के कई बेहतरीन ऑफर्स भी ठुकरा दिए थे। हालांकि, अब अनुपमा परमेश्वरन इस मुश्किल दौर से बाहर निकल चुकी हैं। अनुपमा और ध्रुव विक्रम के अलग होने की खबरें लंबे समय से आ रही थीं, लेकिन अनुपमा के इस खुलासे के बाद फैंस को यकीन हो गया है कि दोनों के रास्ते अब अलग हो चुके हैं।

Continue reading on the app

  Sports

39 साल के मेसी जब वर्ल्ड कप खेल सकते हैं सकते हैं, तो कोहली-रोहित क्यों नहीं? भज्जी बोले-फिटनेस हो तो उम्र से फर्क नहीं पड़ता

Harbhajan Singh on Virat Koli 2027 ODI World Cup: हरभजन सिंह ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने का पुरजोर समर्थन किया है. भज्जी ने कहा कि 37 की उम्र में भी कोहली मैदान पर 20 साल के युवाओं को मात दे रहे हैं. लियोनल मेसी का उदाहरण देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि करियर का मापदंड उम्र नहीं, बल्कि फिटनेस और परफॉर्मेंस होना चाहिए. हरभजन के मुताबिक, कोहली ने ही 2014 में कप्तान बनकर भारतीय टीम में जीत की मानसिकता और बेहतरीन फिटनेस कल्चर की शुरुआत की थी. Thu, 13 Aug 2026 17:48:52 +0530

  Videos
See all

CJP Latest News : Jantar Mantar Season 2 पर क्या बोले Abhijeet Dipke ? Cockroach Janta Party #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T12:37:02+00:00

Viral Video: पंचायत घर में कुर्सी कांड! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T12:36:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers