Responsive Scrollable Menu

तंबाकू छोड़ने से एक साल में हृदय रोग का खतरा हो जाता है आधाः डब्ल्यूएचओ

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आज, यानी 31 मई को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हेल्थ एडवाइजरी जारी कर तंबाकू छोड़ने से होने वाले लाभ के बारे में बताया है।

डब्ल्यूएचओ ने एक्स पर लिखा, आज विश्व तंबाकू निरोध दिवस है। तंबाकू का सेवन करने वालों में से लगभग 60 फीसदी लोग इसे छोड़ना चाहते हैं। शायद आप भी उनमें से एक हों। दुनिया भर में यह संख्या 75 करोड़ है। सहयोग से आप अपने सपने को सच कर सकते हैं। तंबाकू छोड़ने से आपके स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं। 20 मिनट में आपकी हृदय गति कम हो जाती है। 2-12 हफ्तों में आपके फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार होता है। इसके अलावा 1 साल में हृदय रोग का खतरा आधा हो जाता है। आप लत से छुटकारा पा सकते हैं। मदद उपलब्ध है, आज ही छोड़ें!

इससे पहले 29 मई को डब्ल्यूएचओ ने आधिकारिक बयान में बताया था कि विश्वभर में 13-15 वर्ष की आयु के कम से कम 4 करोड़ बच्चे तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं। युवाओं में ई-सिगरेट और निकोटीन पाउच का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन दुनिया भर की सरकारों से आग्रह करता है कि वे नई पीढ़ी को तंबाकू और निकोटीन उत्पादों की लत से बचाएं।

डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि तंबाकू और निकोटीन कंपनियां जानबूझकर अपने उत्पादों को अधिक आकर्षक, उपयोग में आसान और छोड़ने में मुश्किल बनाने के लिए उनमें बदलाव कर रही हैं।

डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य निर्धारक, संवर्धन और रोकथाम विभाग के निदेशक डॉ. एटियेन क्रुग ने कहा, तंबाकू लाखों लोगों की जान ले रहा है, फिर भी प्रमुख तंबाकू कंपनियां अपने व्यापार मॉडल को नया रूप दे रही हैं। घातक सिगरेट से मुनाफा कमाना जारी रखे हुए हैं, साथ ही अगली पीढ़ी को लत लगाने के उद्देश्य से फ्लेवर्ड ई-सिगरेट, निकोटीन पाउच और अन्य निकोटीन उत्पादों को आक्रामक रूप से बढ़ावा दे रही हैं।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर मुख्यमंत्रियों की अपील: तंबाकू छोड़ें, स्वस्थ जीवन अपनाएं

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। लोगों को तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए आज यानी 31 मई को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लोगों से तंबाकू से दूर रहने और स्वस्थ जीवन से जुड़ने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, तंबाकू का सेवन न केवल असाध्य बीमारियों का कारण बनता है, बल्कि यह परिवार पर गंभीर आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाव भी डालता है। आइए, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर हम सभी तंबाकू से दूर रहने का संकल्प लें तथा एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण हेतु दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी लोगों से तंबाकू छोड़ने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, विश्व धूम्रपान निषेध दिवस स्वस्थ जीवन और जागरूक समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण अवसर है। धूम्रपान न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। आइए, इस अवसर पर नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें तथा युवाओं और समाज को धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, आइए, विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर हम सभी तम्बाकू सेवन से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें! तम्बाकू न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि परिवार और समाज की खुशियों को भी प्रभावित करता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही हम एक सशक्त, जागरूक और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक्स पर पोस्ट किया, विश्व धूम्रपान निषेध दिवस जागरूक करता है कि तंबाकू और धूम्रपान से स्वयं दूर रहें और स्वस्थ जीवन के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। तंबाकू का सेवन अनेक गंभीर बीमारियों की जड़ है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्स पर लिखा, जीवन सुंदर है, इसे तंबाकू की लत से दूषित न होने दें। तंबाकू का सेवन न करें, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

बिहार सरकार के मंत्री विश्व विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर आइए हम सभी मिलकर धूम्रपान और नशे जैसी घातक बुराइयों को समाज से दूर करने का संकल्प लें। अपने परिवार, मित्रों और समाज के साथ नशा मुक्त जीवन की शपथ लें और स्वस्थ, सुरक्षित एवं खुशहाल भविष्य की ओर एक कदम बढ़ाएं। नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें, आइए एक कदम ज़िंदगी की ओर बढ़ाएं।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs GT Final, Ahmedabad Weather Today: IPL फाइनल में बारिश होने पर ये हैं 3 नियम, 1,098 दिन बाद होगा ऐसा?

IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जा रहा है. इस फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद का मौसम कैसा है? बारिश होने पर क्या है IPL का नियम, आइए जानते हैं. Sun, 31 May 2026 08:26:05 +0530

  Videos
See all

Vrindavan में 'कान्हा' बने तेज प्रताप | Tej Pratap Yadav | Mathura News | Bihar News | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T04:38:26+00:00

Punjab Nikay Chunav 2026: AAP की बल्ले बल्ले, 954 सीटों पर प्रचंड जीत | BJP | AAP | Bhagwant Mann #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T04:45:23+00:00

Viral Video | पत्नी से नाराज पति चढ़ गया मोबाइल टावर पर! | #viralvideo #viralnews #shortvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T04:35:38+00:00

गर्मी में पानी की बर्बादी | #gujarat #viralvideo #viralnews #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T04:37:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers