Responsive Scrollable Menu

विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर मुख्यमंत्रियों की अपील: तंबाकू छोड़ें, स्वस्थ जीवन अपनाएं

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। लोगों को तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए आज यानी 31 मई को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लोगों से तंबाकू से दूर रहने और स्वस्थ जीवन से जुड़ने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, तंबाकू का सेवन न केवल असाध्य बीमारियों का कारण बनता है, बल्कि यह परिवार पर गंभीर आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाव भी डालता है। आइए, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर हम सभी तंबाकू से दूर रहने का संकल्प लें तथा एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण हेतु दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी लोगों से तंबाकू छोड़ने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, विश्व धूम्रपान निषेध दिवस स्वस्थ जीवन और जागरूक समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण अवसर है। धूम्रपान न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। आइए, इस अवसर पर नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें तथा युवाओं और समाज को धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, आइए, विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर हम सभी तम्बाकू सेवन से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें! तम्बाकू न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि परिवार और समाज की खुशियों को भी प्रभावित करता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही हम एक सशक्त, जागरूक और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक्स पर पोस्ट किया, विश्व धूम्रपान निषेध दिवस जागरूक करता है कि तंबाकू और धूम्रपान से स्वयं दूर रहें और स्वस्थ जीवन के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। तंबाकू का सेवन अनेक गंभीर बीमारियों की जड़ है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक्स पर लिखा, जीवन सुंदर है, इसे तंबाकू की लत से दूषित न होने दें। तंबाकू का सेवन न करें, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

बिहार सरकार के मंत्री विश्व विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर आइए हम सभी मिलकर धूम्रपान और नशे जैसी घातक बुराइयों को समाज से दूर करने का संकल्प लें। अपने परिवार, मित्रों और समाज के साथ नशा मुक्त जीवन की शपथ लें और स्वस्थ, सुरक्षित एवं खुशहाल भविष्य की ओर एक कदम बढ़ाएं। नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें, आइए एक कदम ज़िंदगी की ओर बढ़ाएं।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी के सिर सजेगा ताज या शुभमन गिल और साई सुदर्शन छीन लेंगे ऑरेंज कैप, आज होगा साफ

IPL 2026 Orange Cap : आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिलाबी जंग शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली है. इसके बाद साफ हो जाएगा कि ऑरेंज कैप का खिताब कौन जीतेगा. वैभव सूर्यवंशी या कौई और इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनेगा. इस समय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और ऑरेंज कैप उनके नाम दर्ज है. 

आज के खिताबी मुकाबले में शुभमन गिल और साई सुदर्शन के पास मौका होगा कि वो वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप छीन लें. गिल और सुदर्शन को कितने रन बनाने होंगे कि वो ऑरेंज कैप अपने नाम कर लें. तो आइए जानते हैं कि इन बल्लेबाजों को ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए आज कितने रन बनाने होंगे. 

ऑरेंज कैप पर वैभव सूर्यवंशी का कब्जा

इस समय आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बने हुए हैं. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 776 रन बनाए हैं. उनके नाम 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. सूर्यवंशी के बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के निकले हैं. अब उनको ताज तभी बच सकता है, जब आज के मुकाबले में शुभमन गिल और साई सुदर्शन उनसे कम रन बनाकर पवेलियन लौट जाएं. ऐसा हुआ तो ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी के सिर पर ही सजा रहेगा.

इतने रन बनाते ही गिल जीत लेंगे ऑरेंज कैप

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 15 पारियों में 1 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ 722 रन बना चुके हैं. वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. अब उन्हें अगर वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप हासिल करना है तो 55 रन बनाने होंगे. 

सुदर्शन को ऑरेंज कैप जीतने के लिए बनाने होंगे कितने रन

वहीं अगर साई सुदर्शन की बात करें तो वो इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 1 शतक और 8 अर्धशतकों के साथ 710 रन बनाए हैं. अब अगर उन्हें वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप हासिल करनी है तो उन्हें शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए 67 रन बनाने होंगे.

आज होने वाले आईपीएल 2026 फाइनल में गिल और सुदर्शन के पास आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. बस इन दोनों खिलाड़ियों के कम से कम अर्धशतकीय पारियां खेलनी होंगी.

ये भी पढ़ें : बारिश में धुला IPL 2026 Final तो कौन बनेगा चैंपियन, जानिए किसके हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Final: बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं शुभमन गिल-साई सुदर्शन

Shubman Gill- Sai Sudharsan: शुभमन गिल और साई सुदर्शन IPL 2026 के फाइनल में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के रिकॉर्ड को तोड़ते दिख सकते हैं. ये रिकॉर्ड T20 क्रिकेट में ओपनिंग से जुड़ा है. गिल और सुदर्शन दोनों जबरदस्त फॉर्म में हैं और फाइनल में गुजरात के लिए उनका रोल अहम रहने वाला है. Sun, 31 May 2026 10:54:32 +0530

  Videos
See all

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case: सूर्या के घर के बाहर RAF की तैनाती, बढ़ाई गई सुरक्षा | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T05:45:26+00:00

Ajith Kumar's mother passes away,Vijay-Trisha Krishnan मां के निधन पर मुख्यमंत्री विजय ने जताया शोक #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T05:45:19+00:00

सूर्या हत्याकांड के आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा! #ghaziabad #uppolice #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T05:45:48+00:00

Khoda Surya Murder Case: मिट्टी में मिल गया सूर्या का कातिल! गाजियाबाद पुलिस ने असद को किया ढेर #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T05:44:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers