आज होगा ऐलान! कौन जीतेगा IPL 2026 का पर्पल कैप, क्या भुवनेश्वर कुमार कगिसो रबाडा से जीत पाएंगे ताज?
IPL 2026 Purple Cap : आईपीएल 2026 का पर्पल कैप कौन जीतेगा ये आज पता चलेगा. क्योंकि आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. शाम 7:30 बजे से गुजरात में इस खिताबी मुकाबले का बिगुल बजेगा. पर्पल कैप जीतने के दोनों दावेदार कगिस रबाडा और भुवनेश्वर कुमार आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इन दोनों के पास पर्पल कैप हासिल करने का मौका होगा.
कौन जीतेगा आईपीएल 2026 में पर्पल कैप
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कगिसो रबाडा इस समय बने हुए हैं. उन्होंने क्वालीफायर 2 में विकेट लेकर लंबे समय से ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए बैठे भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया था. अब RCB के भुवी और GT के रबाडा में से कौन पर्पल कैप जीतेगा और इन दिनों के बीच कितने विकेटों का फासला है, आइए इस बारे में जानते हैं.
पर्पल कैप कप कगिसो रबाडा का कब्जा
इस वक्त साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में 16 मैचों में कुल 28 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/25 रहा है. उन्होंने इस सीजन 370 बॉल यानी 61.4 ओवर में 582 रन खर्च किए हैं. अब वो फाइनल मैच में और विकेट लेकर ऑरेंज कैप जीत सकेत हैं.
Make that 2!
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 29, 2026
And guess who is back with the Purple cap ???? https://t.co/zrRsiBv7CN pic.twitter.com/TUEgUNQITA
रबाडा से पर्पल कैप क्या छीन पाएंगे भुवनेश्वर कुमार
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप जीतने का मौका होगा. वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए अगर 2 विकेट भी लेते हैं तो ऑरेंज कैप जीत जाएंगे. क्योंकि उन्होंने सिर्फ 16 मैच खेलें हैं, जबकि रबाडा ने 17 मैच खेल लिए होंगे. भुवी का इकनोमी रबाडा से बेहतर है. भुवी ने 354 बॉल यानी 59 ओवर में 8 की इकोनमी के साथ 472 रन दिए हैं. उनके नाम 26 आईपीएल विकेट भी 15 मैचों में दर्ज हैं.
The wickets keep falling. The legend keeps rising. ????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 28, 2026
The Purple Cap finds its way back to Bhuvi once again. ????????#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/QUbOq2f9I0
अब अगर इस फाइनल मुकाबले में रबाडा विकेट नहीं हासिल कर पाते हैं और भुवनेश्वर कुमार 2 विकेट भी चटका लेते हैं तो वो आसानी से पर्पल कैप हासिल कर लेंगे. लेकिन पर्पल कैप का ताज किसके सिर सजेगा. इसका फैसला तो आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद ही होगा कि भुवनेश्वर कुमार बाजी मारते हैं या कगिसो रबाडा ताज जीतते हैं.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी के सिर सजेगा ताज या शुभमन गिल और साई सुदर्शन छीन लेंगे ऑरेंज कैप, आज होगा साफ
'कार में लगाया बिस्तर...,' दिखाया अश्लील वीडियो, इस एक्ट्रेस से डायरेक्टर ने रखी गंदी डिमांड, कहा- खूब पैसा कमाओगी
Nehal Vadoliya on Casting Couch: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नेहल वडोलिया एक बार फिर चर्चा में हैं. जी हां, अपनी बोल्ड और ग्लैमरस छवि के लिए पहचानी जाने वाली नेहल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान मनोरंजन जगत में मौजूद कास्टिंग काउच की समस्या पर खुलकर बात की. उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. तो चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं.
लोग फायदा उठाने की कोशिश करते हैं
'सुनो इंडिया' पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान नेहल ने बताया कि जब कोई कलाकार इंडस्ट्री में नया होता है, तो कई लोग उसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि नए कलाकारों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर उन्हें गलत रास्ते पर ले जाने का प्रयास किया जाता है. एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जब वो अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं और सिर्फ टीवी इंडस्ट्री में काम करने का सपना देखती थीं.
'मैं सिर्फ टीवी में काम करना चाहती थी'
पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान नेहल ने कहा कि साल 2018 में वो इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं. उस समय उनका लक्ष्य सिर्फ टीवी सीरियल्स में काम करना था. उन्होंने बताया कि वो कैमियो रोल्स कर रही थीं और उनका सपना किसी टीवी शो की लीड एक्ट्रेस बनने का था. बॉलीवुड में करियर बनाने का उन्होंने तब तक गंभीरता से नहीं सोचा था. इसी दौरान एक बड़े और चर्चित निर्देशक ने उनसे संपर्क किया. नेहल के अनुसार, उस व्यक्ति ने उन्हें ये कहकर मिलने के लिए बुलाया कि उसके पास उनके लिए काम का एक अच्छा मौका है. निर्देशक ने उनसे उनका पता पूछा और कहा कि वो खुद उनसे मिलने आएगा.
'लक्जरी कार के अंदर देखकर मैं हैरान रह गई'
नेहल ने बताया कि कुछ समय बाद वो निर्देशक अपनी बड़ी काली रंग की लग्जरी कार में उनसे मिलने पहुंचा. एक्ट्रेस के अनुसार, निर्देशक ने भी काले रंग के कपड़े पहने हुए थे. उन्होंने कहा कि जब कार का दरवाजा खुला, तो वो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गईं. नेहल के मुताबिक, कार के भीतर सामान्य सीटों की जगह लाल रंग का मखमली बिस्तर लगाया गया था. उन्होंने बताया कि ये देखकर उन्हें काफी असहज महसूस हुआ, लेकिन वो बातचीत के लिए कार में बैठ गईं.
'तुम्हारी बॉडी से तुम ज्यादा पैसे कमा सकती हो'
नेहल ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान उस निर्देशक ने उनके शरीर और फिगर को लेकर टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं. एक्ट्रेस के अनुसार, उसने कहा कि उनका फिगर बहुत अच्छा है और वो अपनी खूबसूरती के दम पर काफी पैसा कमा सकती हैं. नेहल का दावा है कि इसके बाद उस व्यक्ति ने उन्हें एक दूसरी एक्ट्रेस का कथित आपत्तिजनक वीडियो दिखाया. उन्होंने कहा कि निर्देशक उस एक्ट्रेस का उदाहरण देते हुए उन्हें समझाने की कोशिश कर रहा था कि मनोरंजन जगत में कुछ लोग इस तरह से पैसे कमाते हैं.
'दुबई के क्लाइंट्स का लालच दिया गया'
एक्ट्रेस ने बताया कि उस व्यक्ति ने उनसे कहा कि उसके पास दुबई के कई क्लाइंट्स हैं और उनकी पर्सनैलिटी को देखकर उसे लगता है कि वो उस दूसरी लड़की से भी ज्यादा कमाई कर सकती हैं. नेहल के अनुसार, ये सुनकर उन्हें एहसास हो गया कि मामला काम से जुड़ा नहीं है और स्थिति बेहद असुरक्षित होती जा रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें कार का माहौल बिल्कुल सुरक्षित नहीं लगा.
'कार में ब्लाइंडफोल्ड और अन्य चीजें देखकर डर गई'
नेहल ने आगे बताया कि कार के अंदर मौजूद कुछ चीजों ने उन्हें और ज्यादा डरा दिया. उनके अनुसार, वहां आंखों पर बांधने वाला ब्लाइंडफोल्ड और अन्य सामान भी रखा हुआ था. ये सब देखकर उन्हें लगा कि उन्हें तुरंत वहां से निकल जाना चाहिए. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने स्पष्ट शब्दों में उस निर्देशक से कहा कि उन्हें न तो बॉलीवुड में किसी भी कीमत पर काम चाहिए और न ही विदेशों में किसी तरह का अवसर. उनका लक्ष्य सिर्फ टीवी इंडस्ट्री में मेहनत करके आगे बढ़ना था.
'मैं वहां से तुरंत निकल गई'
नेहल ने बताया कि उन्होंने उस व्यक्ति से साफ कह दिया कि उन्हें इस तरह के किसी ऑफर में कोई इंटरेस्ट नहीं है और वो केवल अपने एक्टिंग के दम पर काम करना चाहती हैं. इसके बाद वो वहां से तुरंत चली गईं. उन्होंने कहा कि उस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया. उनके अनुसार, इंडस्ट्री में कुछ प्रभावशाली लोग ऐसे होते हैं जिनके बारे में खुलकर बोलना आसान नहीं होता, क्योंकि लोग अक्सर उनकी सच्चाई पर विश्वास भी नहीं करते.
'किसी भी लड़की के लिए ये ट्रॉमा बन सकता है'
नेहल ने कहा कि इस तरह के अनुभव किसी भी लड़की के लिए गहरे मानसिक आघात का कारण बन सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने काफी समय तक बॉलीवुड से दूरी बनाए रखी और तय किया कि वो सिर्फ उन्हीं लोगों के साथ काम करेंगी जिनके इरादे और बिहेवियर प्रोफेशनल हों. एक्ट्रेस का मानना है कि मनोरंजन जगत में कई अच्छे और सम्मानजनक लोग भी हैं, लेकिन कुछ लोगों के कारण पूरी इंडस्ट्री की छवि खराब होती है. उन्होंने नए कलाकारों, खासकर लड़कियों को सलाह दी कि वो किसी भी मीटिंग या ऑडिशन के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत वहां से निकल जाएं.
ये भी पढ़ें: 1000 बार दिए ऑडिशन, तब भी नहीं मिला काम, फिर अनिल कपूर संग लिप-लॉक कर इस एक्ट्रेस ने मचाई तबाही
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation