1000 बार दिए ऑडिशन, तब भी नहीं मिला काम, फिर अनिल कपूर संग लिप-लॉक कर इस एक्ट्रेस ने मचाई तबाही
Sobhita Dhulipala Birthday Special: बॉलीवुड और मनोरंजन जगत में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने सफलता तक पहुंचने से पहले लंबे संघर्ष, असफलताओं और भेदभाव का सामना किया. कुछ कलाकारों को उनके लुक्स, भाषा, बैकग्राउंड या रंग-रूप की वजह से बार-बार ठुकराया गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. अपनी मेहनत, लगन और टैलेंट के दम पर उन्होंने वो मुकाम हासिल किया, जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. ऐसी ही एक कहानी एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला की है.
जी हां, आज शोभिता धूलिपाला बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. अपनी दमदार अभिनय क्षमता, आत्मविश्वास और अलग पहचान के दम पर उन्होंने मनोरंजन जगत में खास जगह बनाई है. हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा. एक समय ऐसा भी था जब उन्हें सिर्फ उनके सांवले रंग की वजह से फिल्मों और एड्स से बाहर कर दिया जाता था. तो चलिए आज उनके 34वें जन्मदिन पर उनके बारे में कुछ बातें जानते हैं.
साधारण परिवार से निकलकर बनाई अलग पहचान
31 मई 1992 को आंध्र प्रदेश के तेनाली में जन्मी शोभिता धूलिपाला एक तेलुगु परिवार से संबंध रखती हैं. उनके पिता वेनुगोपाल राव मर्चेंट नेवी में इंजीनियर रहे हैं, जबकि उनकी मां एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थीं. शोभिता की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई साधारण माहौल में हुई, लेकिन बचपन से ही उनके भीतर कुछ अलग करने का जुनून था. मॉडलिंग और एक्टिंग में इंटरेस्ट रखने वाली शोभिता ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की और धीरे-धीरे मनोरंजन जगत की ओर कदम बढ़ाया.
रंग-रूप को लेकर सुनने पड़े ताने
एक इंटरव्यू में शोभिता ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया था कि करियर की शुरुआत में उन्हें कई बार अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने खुलासा किया कि जब वो एक विज्ञापन के ऑडिशन के लिए गई थीं, तब उनके स्किन टोन को लेकर सवाल उठाए गए. उनके मुताबिक, कई लोगों ने उन्हें बहुत सांवली, काली और यहां तक कि कम आकर्षक तक कह दिया था. कई बार उन्हें सीधे ये कहकर रिजेक्ट कर दिया जाता था कि उनका रंग किसी खास रोल के लिए उपयुक्त नहीं है. ऐसे अनुभव किसी भी नए कलाकार का आत्मविश्वास तोड़ सकते थे, लेकिन शोभिता ने इन बातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया.
1000 से ज्यादा ऑडिशन, फिर मिली सफलता
शोभिता ने कई मौकों पर बताया है कि फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने के लिए उन्हें करीब 1000 ऑडिशन देने पड़े. हर ऑडिशन के बाद किसी न किसी वजह से उन्हें बाहर कर दिया जाता था. कभी लुक्स, कभी स्किन टोन और कभी किसी अन्य कारण का हवाला देकर उन्हें मौके नहीं दिए जाते थे. लगातार असफलताओं और रिजेक्शन के कारण वह कई बार निराश भी हुईं. लेकिन उन्होंने संघर्ष जारी रखा. लगभग तीन साल तक छोटे-छोटे रोल पाने के लिए उन्हें लगातार प्रयास करना पड़ा. एक आउटसाइडर होने के कारण उनके लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना और भी कठिन था.
मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर
अभिनय से पहले शोभिता मॉडलिंग की दुनिया में भी एक्टिव रहीं. उनकी खूबसूरती, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास ने उन्हें मॉडलिंग इंडस्ट्री में पहचान दिलाई. यही पहचान आगे चलकर फिल्मों तक पहुंचने का जरिया बनी. हालांकि फिल्मों में एंट्री मिलने के बाद भी चुनौतियां खत्म नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से हर बार खुद को साबित किया.
पहली ही फिल्म ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान
शोभिता ने साल 2016 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा. उनकी पहली फिल्म थी रमन राघव 2.0, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था. इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल जैसे कलाकार नजर आए थे. यह एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा. फिल्म को दुनिया के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया था. पहली ही फिल्म के जरिए शोभिता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और तारीफ मिली, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी.
ओटीटी की दुनिया में भी बनाया दबदबा
फिल्मों के अलावा शोभिता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी शानदार काम किया है. उन्होंने कई पॉपुलर प्रोजेक्ट्स में अपनी एक्टिंग क्षमता का प्रदर्शन किया. वेब सीरीज मेड इन हेवन में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके अलावा पोन्नियिन सेल्वन: भाग 1 और पोन्नियिन सेल्वन: भाग 2 में निभाए गए उनके किरदारों ने भी उन्हें नई पहचान दिलाई.
'द नाइट मैनेजर' से मिली जबरदस्त लोकप्रियता
शोभिता को सबसे ज्यादा लोकप्रियता वेब सीरीज द नाइट मैनेजर से मिली. इस सीरीज में उन्होंने अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी. सीरीज में दोनों कलाकारों के बीच कई रोमांटिक और इंटेंस सीन्स देखने को मिले, जिनकी काफी चर्चा हुई. शोभिता के अभिनय, स्क्रीन प्रेजेंस और आत्मविश्वास ने दर्शकों को प्रभावित किया. सीरीज की सफलता के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ और वह ओटीटी की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं.
ये भी पढ़ें: ‘भारत भाग्य विधाता’ में दिखेंगे असली हीरो, कंगना रनौत ने बताया कौन हैं देश को आगे बढ़ाने वाले अनदेखे चेहरे
Aaj Ka Mausam: आज बारिश में भीगेंगे देश के 17 राज्य, मौसम विभाग ने दिया आंधी का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी के बीच देश में मौसम ने करवट ले ली है, जिससे लोगों को काफी अधिक राहत मिली है. तेज गर्मी और लू से तप रहे दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में बारिश और आंधी ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई है. मौसम विभाग ने एक बार फिर 17 राज्यों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो मध्य भारत के अधिकांश क्षेत्रों में लू का प्रभाव कम हो गया है, जिस वजह से गर्मी का असर कम होने वाला है. मध्य भारत की तरह ही देश के बाकी इलाकों में भी गर्मी की तपिश कम होने वाली है.
मौसम विभाग की मानें तो 30 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के कई नए क्षेत्रों में तेज रफ्तार से आगे बढ़ने लगा है, जिस वजह से अगले 4 से 5 दिनों में मॉनसून के केरल और तमिलनाडु सहित आस पास के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हो गईं हैं. आइये जानते हैं देश भर में कैसा रहेगा आज का मौसम….
30 मई 2026 के लिए मौसम की चेतावनी#Heatwave #WeatherUpdate #StaySafe #NorthwestIndia #CentralIndia #IndiaWeather #ReliefFromHeat
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 30, 2026
@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA pic.twitter.com/SJLKVQyLr0
जानें देश के विभिन्न इलाकों में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग ने जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं.
दिल्ली में ऐसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाले हैं. शाम को बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ गरज और चमक भी हो सकती है. हालांकि एक और दो जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिस वजह से बारिश होने की संभावना नहीं है.
यूपी-बिहार में ऐसा रहेगा आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और आगरा सहित अन्य शहर बारिश में भीग सकते हैं. वहीं, बिहार में राजधानी पटना से लेकर पूर्णिया और दरभंगा सहित कई जिलों में दो दिन तक बारिश होने का अलर्ट है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है.
Daily Weather Briefing (30.05.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 30, 2026
Heatwave Abates Across Most of Central India; Remaining Areas to Get Relief Tomorrow
YouTube : https://t.co/7dlx7hCJkc
Facebook : https://t.co/EBkgyxwNks
For more information, visit Us : https://t.co/wV5bB4nhOG#Heatwave #WeatherUpdate… pic.twitter.com/BYPwpUj8JX
राजस्थान में ऐसा रहेगा आज का मौसम
राजस्थान में शनिवार को चली धूलभरी आंधी ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है. संभावना है कि अगले 7 दिनों तक गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. 31 मई को भी राजस्थान में धूलभरी आंधी चल सकती है. पूर्वी राजस्थान में ओले गिरने के भी आसार हैं.
दैनिक मौसम परिचर्चा (30.05.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 30, 2026
मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में उष्ण लहर से राहत; शेष क्षेत्रों में कल से राहत की संभावना
YouTube : https://t.co/tbhD2vpD8U
Facebook : https://t.co/mrblliz2NH
For more information, visit Us : https://t.co/wV5bB4nhOG#SevereWeather… pic.twitter.com/PwcX02JCxy
उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में ऐसा रहेगा आज का मौसम
पश्चिम विक्षोभ की वजह से उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चमोली और पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में मौसम सुहाना हो चुका है. मौसम विभाग ने राज्य में बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं. तेज हवाओं का दौर भी जारी है. इसके अलावा, मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई को जम्मू-कश्मीर में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा. 4 और 5 जून से फिर से बारिश हो सकती है. तेज हवाओं का दौर भी इस दौरान शुरू हो सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















