Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: आज बारिश में भीगेंगे देश के 17 राज्य, मौसम विभाग ने दिया आंधी का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी के बीच देश में मौसम ने करवट ले ली है, जिससे लोगों को काफी अधिक राहत मिली है. तेज गर्मी और लू से तप रहे दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में बारिश और आंधी ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई है. मौसम विभाग ने एक बार फिर 17 राज्यों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो मध्य भारत के अधिकांश क्षेत्रों में लू का प्रभाव कम हो गया है, जिस वजह से गर्मी का असर कम होने वाला है. मध्य भारत की तरह ही देश के बाकी इलाकों में भी गर्मी की तपिश कम होने वाली है. 

मौसम विभाग की मानें तो 30 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के कई नए क्षेत्रों में तेज रफ्तार से आगे बढ़ने लगा है, जिस वजह से अगले 4 से 5 दिनों में मॉनसून के केरल और तमिलनाडु सहित आस पास के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हो गईं हैं. आइये जानते हैं देश भर में कैसा रहेगा आज का मौसम….

जानें देश के विभिन्न इलाकों में कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं. 

दिल्ली में ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाले हैं. शाम को बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ गरज और चमक भी हो सकती है. हालांकि एक और दो जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिस वजह से बारिश होने की संभावना नहीं है.

यूपी-बिहार में ऐसा रहेगा आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और आगरा सहित अन्य शहर बारिश में भीग सकते हैं. वहीं, बिहार में राजधानी पटना से लेकर पूर्णिया और दरभंगा सहित कई जिलों में दो दिन तक बारिश होने का अलर्ट है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है. 

राजस्थान में ऐसा रहेगा आज का मौसम

राजस्थान में शनिवार को चली धूलभरी आंधी ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है. संभावना है कि अगले 7 दिनों तक गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. 31 मई को भी राजस्थान में धूलभरी आंधी चल सकती है. पूर्वी राजस्थान में ओले गिरने के भी आसार हैं.

उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में ऐसा रहेगा आज का मौसम

पश्चिम विक्षोभ की वजह से उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चमोली और पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में मौसम सुहाना हो चुका है. मौसम विभाग ने राज्य में बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं. तेज हवाओं का दौर भी जारी है. इसके अलावा, मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई को जम्मू-कश्मीर में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा. 4 और 5 जून से फिर से बारिश हो सकती है. तेज हवाओं का दौर भी इस दौरान शुरू हो सकता है.

 

Continue reading on the app

Kesar Kulfi Recipe: बिना मशीन के बनाएं शाही स्टाइल वाली केसर कुल्फी, रिश्तेदार भी करेंगे तारीफ

Kesar Kulfi Recipe: गर्मियों में ठंडी-ठंडी केसर मलाई कुल्फी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. इसे बनाने के लिए एक लीटर फुल क्रीम दूध को धीमी आंच पर आधा होने तक पकाएं. इसमें चीनी, भीगे हुए केसर के धागे, इलायची पाउडर और कटे हुए बादाम-पिस्ता मिलाएं. मिश्रण को अच्छी तरह गाढ़ा होने तक पकाकर ठंडा कर लें. अब इसे कुल्फी मोल्ड या छोटे कप में भरकर 6-8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें. जमने के बाद कुल्फी को निकालें और ऊपर से मेवे डालकर सर्व करें. घर की बनी यह शुद्ध और स्वादिष्ट कुल्फी सभी को खूब पसंद आएगी.

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs GT Final, Ahmedabad Weather Today: IPL फाइनल में बारिश होने पर ये हैं 3 नियम, 1,098 दिन बाद होगा ऐसा?

IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जा रहा है. इस फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद का मौसम कैसा है? बारिश होने पर क्या है IPL का नियम, आइए जानते हैं. Sun, 31 May 2026 08:26:05 +0530

  Videos
See all

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case: सूर्या के घर के बाहर RAF की तैनाती, बढ़ाई गई सुरक्षा | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T05:45:26+00:00

Khoda Surya Murder Case: मिट्टी में मिल गया सूर्या का कातिल! गाजियाबाद पुलिस ने असद को किया ढेर #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T05:44:20+00:00

सूर्या हत्याकांड के आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा! #ghaziabad #uppolice #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T05:45:48+00:00

Ajith Kumar's mother passes away,Vijay-Trisha Krishnan मां के निधन पर मुख्यमंत्री विजय ने जताया शोक #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T05:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers