Responsive Scrollable Menu

IMD Weather Forecast: आज कहां बरसेगा पानी, कहां पड़ेगी भीषण गर्मी? दिल्ली-यूपी समेत 6 राज्यों का लेटेस्ट वेदर फोरकास्ट

IMD Weather Forecast 31 May 2026: आज मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज कहां होगी बारिश, कहां बढ़ेगी गर्मी? जानिए IMD लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है?

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: आज ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा सिद्ध योग, इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा, पढ़ें आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: आज 31 मई 2026, रविवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन सिद्ध योग का विशेष संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है. इस शुभ योग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा. कुछ राशियों को धन लाभ, पद-प्रतिष्ठा और करियर में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ जातकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज रूचक योग से कर्क, मेष और तुला राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. आज अनुराधा नक्षत्र रहेगा. आज राहुकाल का समय शाम 04:30 से 06:00 बजे तक रहेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल 31 मई 2026. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 31 मई 2026 (Today Horoscope 31 May 2026)

मेष राशि

आज का दिन मेष राशि के लिए अनुकूल रहेगा. व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी और मानसिक तनाव कम होगा. आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और भाइयों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। पुराने विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं.

  • सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें 
  • उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें
  • केसर का तिलक लगाएं
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- ताम्र
  • लक मीटर- 8

वृष राशि

वृष राशि के लोग आज किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें, क्योंकि धोखे की संभावना बन सकती है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. रुके हुए कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी. धन लाभ के योग हैं, लेकिन पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं.

  • सावधानी- बड़ों की बात मानें
  • उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें
  • ॐ नमः शिवाय का जप करें
  • शुभ अंक- 7
  • शुभ रंग- सफेद 
  • लक मीटर- 7

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत करने के नए अवसर मिल सकते हैं. संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है. विवाह संबंधी चर्चाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। रियल एस्टेट में निवेश लाभकारी साबित हो सकता है.

  • सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं 
  • उपाय- गणेश जी की आराधना करें 
  • शुभ अंक- 3
  • शुभ रंग - हरा 
  • लक मीटर- 9

कर्क राशि

आज कर्क राशि का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ खटास आ सकती है. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी. भवन निर्माण या संपत्ति से जुड़े कार्यों को लेकर उत्साह बना रहेगा. ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

  • सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें 
  • उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं 
  • सफेद वस्त्र का दान करें
  • शुभ अंक- 4
  • शुभ रंग- आसमानी 
  • लक मीटर- 7

सिंह राशि

आज जरूरी कामों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के किसी कार्य से असंतोष हो सकता है। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।

  • सावधानी- तेज गति की गाड़ी न चलाएं
  • उपाय- केसर का तिलक लगाएं 
  • लाल रंग का कपड़ा दान करें 
  • शुभ अंक- 5
  • शुभ रंग- लाल 
  • लक मीटर- 7

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त कर लें. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. अधिक मेहनत के कारण थकान महसूस हो सकती है. नौकरी में स्थान परिवर्तन लाभदायक साबित हो सकता है.

  • सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें 
  • उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं 
  • शुभ अंक- 3
  • शुभ रंग- सी ग्रीन 
  • लक मीटर- 7

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं. नया घर, जमीन या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. परिवार में मांगलिक कार्य होने से खुशी का माहौल रहेगा. नौकरी में प्रमोशन और नई नौकरी मिलने की संभावना है. विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं.

  • सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें 
  • उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
  • शुभ अंक- 5
  • शुभ रंग- सफेद
  • लक मीटर- 7

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है. कार्यस्थल पर व्यस्तता अधिक रहेगी. जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं.पारिवारिक माहौल में तनाव की स्थिति बन सकती है.

  • सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें  
  • उपाय- बंदरों को केला खिलाएं 
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- केसरिया 
  • लक मीटर- 8

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैंय मकान की मरम्मत या पुनर्निर्माण पर खर्च बढ़ सकता हैय किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगीय वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैंय

  • सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें 
  • उपाय- ॐ श्रीं श्रीये नम: का जप करें 
  • शुभ अंक- 3 
  • शुभ रंग- पीला 
  • लक मीटर- 9

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज आपके अधिकांश कार्य समय पर पूरे होंगे. व्यापार में नई योजनाएं लागू करने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव समाप्त हो सकता है, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी.

  • सावधानी- आलस्य का परित्याग करें 
  • उपाय- काला कंबल दान करें 
  • शुभ अंक- 4
  • शुभ रंग- हरा 
  • लक मीटर- 7

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज आप अपने कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहेंगे. अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. घर की मरम्मत या निर्माण पर खर्च बढ़ सकता है.

  • सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें 
  • उपाय- गरीबों की मदद करें 
  • सरसों का तेल दान करें 
  • शुभ अंक- 4
  • शुभ रंग- काला 
  • लक मीटर- 8

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है. निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

  • सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें 
  • उपाय- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
  • शुभ अंक- 3
  • शुभ रंग- केसरिया 
  • लक मीटर- 8

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: 27 या 28 अगस्त, कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं, जानें

Continue reading on the app

  Sports

93, 97 और अब 96... IPL 2026 में तीसरी बार नर्वस नाइन्टीज का शिकार बने वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में तीन बार शतक से चूक गए. गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 में उन्होंने 96 रन बनाए. इससे पहले भी वह 97 और 93 रन पर आउट हो गए.

The post 93, 97 और अब 96... IPL 2026 में तीसरी बार नर्वस नाइन्टीज का शिकार बने वैभव सूर्यवंशी appeared first on Prabhat Khabar.

Sun, 31 May 2026 01:10:03

  Videos
See all

50 की उम्र में खड़ा किया सफल बिजनेस [Women-led business in India goes global] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T01:00:15+00:00

AC Blast Reason: अचानक क्यों ब्लास्ट होने लगे गर्मी में राहत देने वाले AC? | AC Blast Cases | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T01:00:34+00:00

Breaking News : Ghaziabad Surya Murder का मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर | CM Yogi | UP Police | Khora #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T01:10:56+00:00

Punjab Nikay Election Results : पंजाब में भगवंत मान की आंधी, सुबह-सुबह AAP ने किया बड़ा खेला! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T01:00:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers