Aaj Ka Panchang 31 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 31 मई 2026 को प्रात: काल में अधिक ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी, जो दोपहर 02:14 मिनट पर समाप्त होगी. इसके बाद देर रात तक प्रतिपदा तिथि रहेगी. साथ ही आज ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा का स्नान-दान किया जाएगा, जबकि पूर्णिमा का व्रत कल यानी 30 मई 2026 को देशभर में रखा गया. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है.
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 31 मई 2026 रविवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
दिन- रविवार तिथि- 31 मई 2026, पूर्णिमा नक्षत्र- अनुराधा सूर्योदय- सुबह 5:23 बजे सूर्यास्त- शाम 7:13 बजे करण- बव, बालव चंद्रमा- वृश्चिक राशि शुभ मुहूर्त- 11:51 से दोपहर 12:46 तक राहुकाल- शाम 5:29 से शाम 7:13 तक दिशा शूल- पश्चिम महामंत्र- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा ।।
IPL 2026 Final GT vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा. नॉकआउट स्टेज में ये दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे से टकराएगी. इससे पहले क्वालिफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात को हराया था. ऐसे में आइए जानते हैं फाइनल में गुजरात के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो आरसीबी के लिए मुश्किल बन सकते हैं. Sun, 31 May 2026 06:16:55 +0530